न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुशांत केस में बड़ा खुलासा / मौत के दिन घर जाने वाली मिस्ट्री गर्ल का खुला राज, शिबानी दांडेकर बोलीं- फेक न्यूज को फैलाना बंद करें

शिबानी और अभिनेता फरहान अख्तर के बीच भी रिश्ते की बात सामने आती रही हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 25 Aug 2020 10:25:42

सुशांत केस में बड़ा खुलासा / मौत के दिन घर जाने वाली मिस्ट्री गर्ल का खुला राज, शिबानी दांडेकर बोलीं- फेक न्यूज को फैलाना बंद करें

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की सीबीआई जांच का आज पाचवां दिन है। जांच एजेंसी आज सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती, भाई शोविक, मां संध्या और उनके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती से भी पूछताछ कर सकती है। वहीं, सुशांत की मौत के दिन उनके घर जाने वाली मिस्ट्री गर्ल का खुलासा हो गया है। दरअसल, 14 जून के एक वीडियो में ब्लू और व्हाइट रंग की स्ट्रिप्ड शर्ट पहने एक लड़की सुशांत के घर में जाती नजर आई थी। पहले कहा जा रहा था कि तस्वीर में दिखने वाली लड़की शिबानी दांडेकर है। हालाकि, शिबानी ने खुद सामने आकर यह सच बताया। शिबानी और अभिनेता फरहान अख्तर के बीच भी रिश्ते की बात सामने आती रही हैं। शिबानी ने ट्वीट किया- 'ये मैं नहीं हूं और ये सिमोन भी नहीं है। शक करने से पहले कृपया फैक्ट चैक कर लें। ये सुशांत सिंह राजपूत की पीआर पर्सन और असिस्टेंट राधिका निहलानी हैं। फेक न्यूज को फैलाना बंद करें। बहुत हो गया। मेरी खामोशी आपको इस बात की इजाजत नहीं देती है कि आप झूठ और घृणा फैलाएं।'

अब यह खुलासा हुआ है कि यह लड़की सुशांत की पीआर पर्सन और असिस्टेंट राधिका निहलानी हैं। फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी की बहू राधिका निहलानी, सुशांत सिंह राजपूत की पीआर थीं। वे अभिनेता की कंपनी थिंक इन फाउंडेशन की को फाउंडर हैं। सुशांत मामले में मुंबई पुलिस ने राधिका से भी पूछताछ की थी।

एक टीवी न्यूज चैनल द्वारा जारी एक वीडियो में ब्लू और व्हाइट रंग की स्ट्रिप्ड शर्ट पहने एक लड़की भी सुशांत के बिल्डिंग कंपाउंड में दौड़ती नजर आती है। वह जाकर इस ब्लैक ड्रेस वाले शख्स से मिलती है और कुछ बात करती हैं। इसके बाद ब्लैक ड्रेस वाले व्यक्ति के हाथ से बैग गायब नजर आता है। खास बात यह है कि जिस समय यह सब हो रहा है, तब मुंबई पुलिस भी वहीं मौजूद रहती है।

सुशांत के पिता के वकील ने भी सवाल उठाया था

वीडियो देखने के बाद सुशांत की फैमिली वकील विकास सिंह ने महिला की पहचान को लेकर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था कि अगर कोई आदमी घर से कुछ लेकर जा रहा है तो यह संदिग्ध है। अगर वह किसी लड़की से बात करता है, जो बाद में गायब हो जाती है। यह बहुत ही संदिग्ध है। उस लड़की की पहचान की जानी चाहिए। विकास ने इसे लेकर मुंबई पुलिस को भी घेरा था। उनका कहना था कि मुंबई पुलिस की मौजूदगी में कैसे एक अनजान शख्स और महिला क्राइम सीन में आ-जा सकती है। उन्होंने संदेह जताया कि कहीं यह सब सबूत मिटाने के लिए तो नहीं किया गया?

इस बीच, खबर है कि सीबीआई सुशांत की मनोवैज्ञानिक अटॉप्‍सी भी करने की तैयारी में है। इसके तहत जांच एजेंसी की सीएफएसएल टीम राजपूत के जीवन के हर पहलू की स्टडी करेगी। इसमें सोशल मीडिया पर पोस्ट से लेकर वॉट्सऐप चैट और परिवारों, दोस्तों और अन्य लोगों के साथ बातचीत शामिल होगी।

सुशांत सिंह राजपूत केस में महाराष्ट्र के ग्रामीण विकास अघाड़ी सरकार में मंत्री हसन मुश्रीफ ने कहा, ' उन्होंने कुछ ऐसी रिपोर्ट्स पढ़ी है, जिसमें कहा जा रहा है कि फिल्म अभिनेता मारिजुआना सिगरेट पीते थे। उनके कई लड़कियों से संबंध थे।' उन्होंने आगे कहा कि आश्चर्य नहीं होगा अगर कोई मरणोपरांत उन्हें भारत रत्न देने की मांग कर ले।'

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत