न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

MI vs RCB : मुंबई को मिला बेंगलुरु की तरफ से 165 रन का लक्ष्य, बुमराह के नाम हुआ एक और कीर्तिमान

मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच होने वाले मैच की पहली इनिंग पूरी हो चुकी हैं जिसमें बेंगलुरु की तरफ से 165 रन का लक्ष्य मुंबई को दिया गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 28 Oct 2020 9:26:17

MI vs RCB : मुंबई को मिला बेंगलुरु की तरफ से 165 रन का लक्ष्य, बुमराह के नाम हुआ एक और कीर्तिमान

मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच होने वाले मैच की पहली इनिंग पूरी हो चुकी हैं जिसमें बेंगलुरु की तरफ से 165 रन का लक्ष्य मुंबई को दिया गया। बेंगलुरु को जिस शुरुआत की जरूरत थी वह उन्हें सलामी जोड़ी ने दी और 71 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप हुई। लेकिन बाद में विकेट गिरने की झड़ी ही लग गई।

टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु ने मुंबई को 165 रन का टारगेट दिया। देवदत्त पडिक्कल ने सीजन की चौथी फिफ्टी लगाते हुए 74 रन बनाए। वहीं, जसप्रीत बुमराह ने IPL में अपने 100 विकेट पूरे किए। उन्होंने 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके अलावा कीरोन पोलार्ड, ट्रेंट बोल्ट और राहुल चाहर को 1-1 विकेट मिला। मैच का स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।

71 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप हुई

देवदत्त पडिक्कल और जोश फिलिप ने बेंगलुरु को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पावर-प्ले में टीम को 50 रन के पार पहुंचाया। दोनों के बीच 71 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप भी हुई। इस साझेदारी को राहुल चाहर ने तोड़ा। उन्होंने फिलिप (33) को विकेट कीपर क्विंटन डिकॉक के हाथों स्टम्प कराया।

डिविलियर्स-कोहली नहीं चले

कप्तान विराट कोहली और एबी डिविलियर्स इस मैच में नहीं चले। कोहली ने सिर्फ 9 रन बनाए। उन्हें जसप्रीत बुमराह ने आउट किया। इसके बाद डिविलियर्स ने कुछ अच्छे शॉट्स जरूर लगाए, लेकिन 15 रन बनाकर कीरोन पोलार्ड की बॉल पर राहुल चाहर को कैच दे बैठे।

बुमराह के नाम एक और कीर्तिमान

बुमराह इस मैच में कोहली का विकेट लेते ही IPL में 100 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। ऐसा करने वाले वे 16वें गेंदबाज हैं। बुमराह के ओवरऑल टी-20 में भी 200 विकेट पूरे हो गए हैं। लीग में सबसे ज्यादा विकेट मुंबई इंडियंस के ही लासिथ मलिंगा के नाम है, जिन्होंने 122 मैच में 170 विकेट लिए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?