न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

MI Vs RCB : मुंबई टॉस जीतकर पहले करेगी गेंदबाजी, प्लेऑफ में आज एक टीम की जगह होगी पक्की

टॉस हो चुका हैं जिसे मुंबई ने जीता हैं और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया हैं। रोहित शर्मा फिर आज का मैच नहीं खेल रहे है उनकी जगह मुंबई के कप्तान कीरोन पोलार्ड है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 28 Oct 2020 7:20:54

MI Vs RCB : मुंबई टॉस जीतकर पहले करेगी गेंदबाजी, प्लेऑफ में आज एक टीम की जगह होगी पक्की

मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच आज आईपीएल का 48वां मुकाबला खेला जाना हैं। टॉस हो चुका हैं जिसे मुंबई ने जीता हैं और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया हैं। रोहित शर्मा फिर आज का मैच नहीं खेल रहे है उनकी जगह मुंबई के कप्तान कीरोन पोलार्ड है। रोहित की फिटनेस पर अभी भी किसी आधिकारिक बयान का इंतजार है। मुंबई की टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया। वहीँ बेंगलुरु की टीम में 3 बदलाव किए गए। चोटिल नवदीप सैनी की जगह शिवम दुबे को मौका दिया गया। ओपनर एरॉन फिंच की जगह जोश फिलिप और मोइन अली की जगह डेल स्टेन को प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई।

दोनों टीमें टॉप-2 में

मुंबई और बेंगलुरु 14-14 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल के टॉप-2 में हैं। दोनों टीमों ने सीजन में 11-11 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 7-7 मैच जीते और 4-4 मैच हारे हैं। दोनों ही टीमें अपने पिछले मुकाबले हार कर आ रहीं हैं। मुंबई को राजस्थान और बेंगलुरु को चेन्नई ने हराया था।

पिछली बार सुपर ओवर में हुआ था फैसला

सीजन में पिछली बार जब दोनों टीमें आमने-सामने हुईं थीं, तो नतीजा सुपर ओवर में निकला था। दुबई में खेले गए सीजन के 10वें मैच में बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 201 रन बनाए थे। जवाब में मुंबई ने भी 5 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए थे। अंत में बेंगलुरु ने सुपर ओवर में मैच अपने नाम किया था।

डिकॉक-किशन मुंबई के टॉप स्कोरर

मुंबई के ओपनर क्विंटन डिकॉक ने सीजन में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। डिकॉक ने 11 मैचों में 4 फिफ्टी समेत 374 रन बनाए हैं। वहीं, ईशान किशन 298 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

विराट कोहली के नाम सीजन में 400+ रन

बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली ने सीजन में अब तक 415 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 3 फिफ्टी भी लगाई। कोहली के अलावा देवदत्त पडिक्कल 343 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

बुमराह-बोल्ट फॉर्म में

मुंबई के गेंदबाज शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। जसप्रीत बुमराह ने अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा 17 और ट्रेंट बोल्ट ने 16 विकेट लिए हैं। राहुल चाहर 13 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

सीजन में टॉप-5 बॉलर्स में चहल इकलौते स्पिनर

सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में बेंगलुरु के युजवेंद्र चहल टॉप-5 में इकलौते स्पिनर हैं। चहल ने सीजन में अब तक 16 बल्लेबाजों को आउट किया है। इसके अलावा क्रिस मॉरिस ने 10 और इसुरु उडाना ने 7 विकेट लिए हैं।

दोनों टीम के महंगे खिलाड़ी

मुंबई में कप्तान रोहित शर्मा सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। टीम उन्हें एक सीजन का 15 करोड़ रुपए देगी। उनके बाद टीम में हार्दिक पंड्या का नंबर आता है, उन्हें सीजन के 11 करोड़ रुपए मिलेंगे। वहीं RCB में कप्तान कोहली सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। टीम उन्हें एक सीजन के 17 करोड़ रुपए देगी। उनके बाद टीम में एबी डिविलियर्स का नाम है, जिन्हें इस सीजन में 11 करोड़ रुपए मिलेंगे।

मुंबई ने सबसे ज्यादा 4 बार खिताब जीता

IPL इतिहास में मुंबई ने सबसे ज्यादा 4 बार (2019, 2017, 2015, 2013) खिताब जीता है। पिछली बार उसने फाइनल में चेन्नई को 1 रन से हराया था। मुंबई ने अब तक 5 बार फाइनल खेला है। वहीं, बेंगलुरु ने अब तक 3 बार फाइनल (2009, 2011, 16) खेला और तीनों बार खिताब नहीं जीत सकी।

मुंबई का IPL में सक्सेस रेट बेंगलुरु से ज्यादा

मुंबई इंडियंस ने लीग में अब तक 198 मैच खेले, जिसमें 116 जीते और 82 हारे हैं। वहीं, बेंगलुरु ने अब तक 192 में से 91 मैच जीते और 97 हारे हैं। 4 मुकाबले बेनतीजा रहे हैं। मुंबई का सक्सेस रेट 58.58% और बेंगलुरु का 48.13% रहा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री