न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

MI Vs RCB : मुंबई ने जीत के साथ प्लेऑफ में अपनी जगह की पक्की, अंकतालिका में सबसे ऊपर

मुंबई इंडियंस (MI) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 5 विकेट से हरा दिया। मुंबई ने कुल नौवीं बार अंतिम चार का टिकट कटाया। मुंबई की यह 12 मैचों में आठवीं जीत है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 29 Oct 2020 8:57:57

MI Vs RCB : मुंबई ने जीत के साथ प्लेऑफ में अपनी जगह की पक्की, अंकतालिका में सबसे ऊपर

बीते दिन आईपीएल के 13वें सीजन का 48वां मैच अबु धाबी में खेला गया था जिसमें मुंबई इंडियंस (MI) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 5 विकेट से हरा दिया। मुंबई ने कुल नौवीं बार अंतिम चार का टिकट कटाया। मुंबई की यह 12 मैचों में आठवीं जीत है। वह 16 अंकों के साथ शीर्ष पर है और प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं। टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु ने मुंबई को 165 रन का टारगेट दिया था। जवाब में मुंबई ने 19.1 ओवर में 5 विकेट पर 166 रन बनाकर मैच जीत लिया। सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 79 रन की नाबाद पारी खेली। उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया।

सूर्य का धमाल, 29 गेंदों पर जड़ा सीजन का तीसरा अर्धशतक

मुंबई के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने सीजन का अपना तीसरा अर्धशतक मात्र 29 गेंदों पर पूरा किया। उन्होंने पेसर डेल स्टेन के पारी के 13वें ओवर में शानदार तीन चौके जड़े। इसके अगले ही ओवर में चहल पर भी एक चौका जड़ा और फिर सिराज के पारी के 16वें ओवर की पहली गेंद पर चौके से अर्धशतक पूरा किया। इसी ओवर में सूर्य ने सिराज पर भी तीन चौके जड़े। वह 79 रन बनाकर नाबाद लौटे। सूर्य ने 43 गेंदों की अपनी पारी में 10 चौके और 3 छक्के जड़े। उनके अलावा हार्दिक पंड्या ने 15 गेंदों पर 2 छक्कों की मदद से 17, क्रुणाल ने 19 गेंदों पर 1 चौके की मदद से 10 रन और कायरन पोलार्ड ने नाबाद 4 रन बनाए।

मुंबई ने पावर-प्ले में 45 रन बनाए

मुंबई के ओपनर क्विंटन डिकॉक और ईशान किशन ने संभलकर खेलते हुए पहले विकेट के लिए 37 रन जोड़े। डिकॉक 18 रन बनाकर मोहम्मद सिराज की बॉल पर आउट हुए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव और किशन पावर-प्ले में टीम के स्कोर को 45 रन तक ले गए। किशन 25 रन बनाकर युजवेंद्र चहल की बॉल पर आउट हुए।

सौरभ तिवारी सस्ते में आउट

रोहित शर्मा की जगह टीम में खेल रहे सौरभ तिवारी कुछ खास नहीं कर सके और 8 बॉल पर 5 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद क्रुणाल पंड्या को बैटिंग ऑर्डर में प्रमोट किया गया, लेकिन वह सिर्फ 10 रन ही बना सके।

बेंगलुरु ने 6 विकेट पर 164 रन बनाए

अच्छी शुरुआत को बेंगलुरु बड़े स्कोर में नहीं बदल सकी और 6 विकेट पर 164 रन ही बना पाई। देवदत्त पडिक्कल ने सीजन की चौथी फिफ्टी लगाते हुए 74 रन बनाए। गुरकीरत सिंह 14 और वॉशिंगटन सुंदर 10 बनाकर नॉट आउट रहे। वहीं, जसप्रीत बुमराह ने IPL में अपने 100 विकेट पूरे किए। उन्होंने 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके अलावा कीरोन पोलार्ड, ट्रेंट बोल्ट और राहुल चाहर को 1-1 विकेट मिला।

पडिक्कल ने जड़ा सीजन का चौथा अर्धशतक

मुंबई के कप्तान कायरन पोलार्ड ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग का फैसला किया। आरसीबी के लिए पडिक्कल ने 45 गेंद में 12 चौकों और एक छक्के की मदद से 74 रन बनाए। देवदत्त ने सीजन का अपना चौथा अर्धशतक जड़ा। उन्होंने पहले विकेट के लिए जोश फिलीप (33) के साथ 71 रन जोड़े। इसके बाद आरसीबी का मध्यक्रम चरमरा गया और मुंबई के गेंदबाजों ने दबाव बना लिया।

71 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप हुई

देवदत्त पडिक्कल और जोश फिलिप ने बेंगलुरु को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पावर-प्ले में टीम को 50 रन के पार पहुंचाया। दोनों के बीच 71 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप भी हुई। इस साझेदारी को राहुल चाहर ने तोड़ा। उन्होंने फिलिप (33) को विकेट कीपर क्विंटन डिकॉक के हाथों स्टम्प कराया।

डिविलियर्स-कोहली नहीं चले

कप्तान विराट कोहली और एबी डिविलियर्स इस मैच में नहीं चले। कोहली ने सिर्फ 9 रन बनाए। उन्हें जसप्रीत बुमराह ने आउट किया। इसके बाद डिविलियर्स ने कुछ अच्छे शॉट्स जरूर लगाए, लेकिन 15 रन बनाकर कीरोन पोलार्ड की बॉल पर राहुल चाहर को कैच दे बैठे।

बुमराह के IPL में 100 विकेट पूरे

बुमराह इस मैच में कोहली का विकेट लेते ही IPL में 100 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। ऐसा करने वाले वे 16वें गेंदबाज हैं। उन्होंने लीग में 89 मैच में 102 विकेट लिए हैं। लीग में सबसे ज्यादा विकेट मुंबई इंडियंस के ही लासिथ मलिंगा के नाम है, जिन्होंने 122 मैच में 170 विकेट लिए हैं। बुमराह के ओवरऑल टी-20 में भी 200 विकेट पूरे हो गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?