न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

MI Vs KKR : कप्तान बदलने के बावजूद कोलकाता को मिली हार, 8 विकेट से जीतकर मुंबई पहुंची टॉप पर

कप्तान इयोन मॉर्गन ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का चुनाव किया और मुंबई को 149 रन का टारगेट दिया। मुंबई ने यह मैच 16.5 ओवर में 2 विकेट पर 149 रन बनाकर अपने नाम कर लिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 17 Oct 2020 8:24:36

MI Vs KKR : कप्तान बदलने के बावजूद कोलकाता को मिली हार, 8 विकेट से जीतकर मुंबई पहुंची टॉप पर

बीते दिन शुक्रवार को आईपीएल के 13वें सीजन का 32वां मैच मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला गया था। इसमें कोलकाता को 8 विकेट की बड़ी हार का सामना करना पड़ा। कप्तान इयोन मॉर्गन ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का चुनाव किया और मुंबई को 149 रन का टारगेट दिया। मुंबई ने यह मैच 16.5 ओवर में 2 विकेट पर 149 रन बनाकर अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ मुंबई 12 अंकों के साथ अंकतालिक में शीर्ष पर हैं।

मुंबई के ओपनर क्विंटन डिकॉक ने आईपीएल में अपनी 13वीं फिफ्टी लगाई। उन्होंने टीम के लिए सबसे ज्यादा नाबाद 78 रन बनाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। हार्दिक पंड्या 21 रन बनाकर नॉट आउट रहे। कप्तान रोहित शर्मा ने 35 रन की पारी खेली। सूर्यकुमार यादव 10 रन बनाकर आउट हुए। केकेआर के शिवम मावी और वरुण चक्रवर्ती को एक-एक विकेट मिला।

डि कॉक और रोहित ने दी धांसू शुरुआत

149 रनों के औसत टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने धांसू शुरुआत की। ओपनर रोहित शर्मा और क्विंटन डि कॉक ने केकेआर के लगभग सभी गेंदबाजों को जमकर निशाना बनाया। खासकर क्विंटन डि कॉक तो काफी आक्रमक बैटिंग करते दिखे। असर यह रहा कि पावरप्ले में उसने बिना कोई विकेट गंवाए 51 रन बना लिए। यही नहीं, 7वां ओवर करने आए प्रसिद्ध कृष्णा को दो चौके और एक छक्का जड़ते हुए 16 रन कूट डाले, जबकि उनके पहले ओवर में 14 रन बने थे।

9वें ओवर में डि कॉक ने आंद्रे रसल को चौका और फिर छक्का लगाकर महज 25 गेंदों में तूफानी हाफ सेंचुरी पूरी की। यह पिछले 4 मैचों में डि कॉक की तीसरी हाफ सेंचुरी है। दूसरे छोर पर शांत रोहित ने वरुण को छक्का लगाकर रफ्तार पकड़ी ही थी कि 11वें ओवर में शिवम मावी की एक गेंद बल्ले का किनारा लेकर दिनेश कार्तिक के दस्तानों में जा समाई। उन्होंने 36 गेंदों में 5 चौके और एक छक्का की मदद से 35 रन बनाए। इन दोनों के बीच 10.3 ओवरों में 94 रनों की साझेदारी हुई।

सीजन का दूसरा सबसे कम टारगेट

केकेआर ने मुंबई को सीजन का दूसरा सबसे कम 149 रन का टारगेट दिया। इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता के खिलाफ 4 विकेट पर 142 रन बनाए थे। यह मैच कोलकाता ने 7 विकेट से अपने नाम किया था। वहीं, राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 6 विकेट पर 154 रन बनाए थे। बेंगलुरु ने यह मुकाबला 8 विकेट से जीता था।

नाथन साबित हुए खर्चीले

कमिंस ने नाथन कूल्टर नाइल पर 13वें ओवर में दो चौके और एक छक्का लगाया। कमिंस और मोर्गन ने अंतिम पांच ओवरों में 53 रन बनाए। नाथन ज्यादा खर्चीले साबित हुए जिन्होंने चार ओवरों में 51 रन दे दिए। उनके अंतिम ओवर में 21 रन बने। इसी ओवर की पहली गेंद पर कमिंस ने चौके के साथ अपना अर्द्धशतक पूरा किया।

बोल्ट के आईपीएल में 50 विकेट पूरे

ट्रेंट बोल्ट ने आईपीएल में अपने 50 विकेट पूरे किए। बोल्ट ने 41 मैचों में यह कीर्तिमान अपने नाम किया। लीग में उनकी इकोनॉमी 8.59 रही है। 19 रन देकर 3 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के ही मलिंगा के नाम है। उन्होंने 122 मैचों में 170 विकेट लिए हैं।

पावर-प्ले में मुंबई के बॉलर्स सबसे असरदार

सीजन में मुंबई इंडियंस के बॉलर्स का प्रदर्शन शानदार रहा। टीम के बॉलर्स ने पावर-प्ले में 23.33 की औसत से 12 विकेट चटकाए हैं। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद 28.08 की औसत से 12 विकेट लेकर दूसरे नंबर पर है। किंग्स इलेवन पंजाब ने 32.11 की औसत से 9 विकेट लिए हैं और वो इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है।

केकेआर ने पावर-प्ले में 2 विकेट गंवाए

कोलकाता की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर राहुल त्रिपाठी कुछ खास नहीं कर सके। राहुल (7) को ट्रेंट बोल्ट ने आउट किया। सूर्यकुमार यादव ने उनका शानदार कैच पकड़ा। इसके बाद नीतीश राणा (5) को नाथन कुल्टर-नाइल ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। केकेआर ने पावर-प्ले में 2 विकेट पर 33 रन बनाए।

गिल-कार्तिक भी नहीं चले

केकेआर की कप्तानी छोड़ने वाले दिनेश कार्तिक का बल्ला इस मैच में नहीं चला। कार्तिक ने 8 बॉल पर 4 रन की पारी खेली। उन्हें राहुल चाहर ने आउट किया। इससे पहले वाली बॉल पर ही चाहर ने शुभमन गिल (21) को पवेलियन का रास्ता दिखाया था।

कमिंस-मॉर्गन ने केकेआर को संभाला

इससे पहले 61 रन पर 5 विकेट गंवाने के बाद मुश्किलों में घिरी केकेआर को कप्तान इयोन मॉर्गन और पैट कमिंस ने संभाला। दोनों ने टीम के स्कोर को 5 विकेट पर 148 रन तक पहुंचाया। दोनों ने छठवें विकेट के लिए 87 रन की नाबाद पार्टनरशिप की। कमिंस ने आईपीएल में अपनी पहली फिफ्टी लगाते हुए 36 बॉल पर नाबाद 53 और मॉर्गन ने 29 बॉल पर 39 रन की पारी खेली।

कार्तिक ने बीच सीजन में ही छोड़ी कप्तानी

मैच से पहले आज दोपहर में ही दिनेश कार्तिक ने कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी इयोन मोर्गन को सौंप दी थी। कार्तिक ने कहा था कि अपनी बल्लेबाजी पर फोकस करने के लिए उन्होंने यह फैसला किया है। कार्तिक को 2018 में केकेआर का कप्तान बनाया गया था। उनकी कप्तानी में केकेआर ने 37 मैच खेले हैं, जिसमें उसने 19 जीते और 17 हारे हैं। एक मैच टाई रहा। केकेआर 2018 में तीसरे, 2019 में 5वें स्थान पर रही थी।

आईपीएल में इयोन मॉर्गन दूसरे इंग्लिश कप्तान

इयोन मॉर्गन आईपीएल में कप्तानी करने वाले दूसरे इंग्लिश प्लेयर हैं। इससे पहले केविन पीटरसन ने लीग के 17 मैचों में कप्तानी संभाली थी। जिसमें उन्होंने सिर्फ 3 मैच ही जीते और 14 मैच हारे थे। पीटरसन ने 2009 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए 6 मैच में और 2014 में दिल्ली डेयरडेविल्स (दिल्ली कैपिटल्स) के लिए 11 मैच में कप्तानी की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?