न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

MI vs KKR : कोलकाता ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी करने का फैसला, मॉर्गन कर रहे आज कप्तानी

नए कप्तान इयोन मॉर्गन ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को गेंदबाजी के लिए आमंत्रित किया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 16 Oct 2020 7:32:55

MI vs KKR :  कोलकाता ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी करने का फैसला, मॉर्गन कर रहे आज कप्तानी

आईपीएल के 13वें सीजन का 32वां मैच मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच आज अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जा रहा हैं। नए कप्तान इयोन मॉर्गन ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को गेंदबाजी के लिए आमंत्रित किया। मुंबई इंडियंस ने जेम्स पैटिंसन को आराम देते हुए पहली बार नाथन कोल्टर नाइल को मौका दिया है तो कोलकाता की टीम में भी दो बदलाव है। शिवम मावी के लिए कमलेश नागरकोटी ने जगह बनाई तो टॉम बैंटन पहले ही मैच के बाद बाहर हो गए। केकेआर के लिए आज स्पिनर क्रिस ग्रीन डेब्यू कर रहे हैं। मैच से पहले ही दिनेश कार्तिक ने केकेआर की कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया था। ऐसे में केकेआर अब नए कप्तान इयोन मॉर्गन की अगुवाई में मैदान पर उतरी है। पिछले 10 मैचों की बात करें, तो केकेआर मुंबई के खिलाफ हमेशा दबाव में ही रही है। 9 बार मुंबई ने केकेआर को हराया है। वहीं, इस सीजन के 5वें मैच में भी मुंबई ने केकेआर को 49 रन से हराया था।

मुंबई पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर

रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। उसने अब तक सीजन में 7 मैच खेले हैं, 5 जीते और 2 हारे हैं। उसके कुल 10 पॉइंट हैं। वहीं, केकेआर ने सीजन में 7 में से 4 जीते हैं और उसके 8 पॉइंट हैं। पॉइंट्स टेबल में केकेआर चौथे स्थान पर है।

लय में बुमराह-बोल्ट

गेंदबाजी विभाग में भी मुंबई की टीम को कोई परेशानी नहीं है। ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह उन्हें शुरू में ही विकेट दिला रहे हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया के जेम्स पैटिंसन उनका अच्छा साथ दे रहे हैं। स्पिनर राहुल चाहर और क्रुणाल केकेआर के बल्लेबाजों पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे।

सूर्यकुमार यादव मुंबई के टॉप स्कोरर

मुंबई के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने मुंबई के लिए सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने सीजन में अब तक 233 रन बनाए हैं। पिछले मैच में दिल्ली के खिलाफ उन्होंने शानदार फिफ्टी लगाई थी। इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा का नंबर आता है। उन्होंने सीजन में अब तक 216 रन बनाए हैं।

शुभमन गिल केकेआर के टॉप स्कोरर

केकेआर की तरफ से युवा ओपनर शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 254 रन बनाए हैं। टीम के लिए गिल अब तक फॉर्म में दिखे हैं। इनके अलावा किसी भी बल्लेबाज ने लगातार रन नहीं बनाए हैं। गिल के बाद सीजन में सबसे ज्यादा रन इयोन मॉर्गन (175) के नाम हैं।

केकेआर के लिए फॉर्म चिंता

केकेआर की सबसे बड़ी परेशानी उसके बल्लेबाजों का निरंतर एक जैसा प्रदर्शन नहीं कर पाना है। आंद्रे रसेल की खराब फॉर्म उसके लिए चिंता का सबब है। रसेल ने अब तक सात मैचों में केवल 71 रन बनाए हैं। कोलकाता के पास भी कई ऐसे बल्लेबाज हैं जो किसी भी आक्रमण की धज्जियां उड़ा सकते हैं। इनमें शुभमान गिल, इयोन मॉर्गन, नितीश राणा और कप्तान दिनेश कार्तिक शामिल हैं, लेकिन कुछ मैचों को छोड़कर वे लगातार लंबी पारियां नहीं खेल पाए।

पर्पल कैप की दावेदारी में मुंबई के 2 गेंदबाज

सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में मुंबई इंडियंस के जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट दो गेंदबाज टॉप-5 में हैं। बुमराह और बोल्ट ने अब तक 11-11 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के कगिसो रबाडा 18 विकेट के साथ टॉप पर हैं। केकेआर का कोई भी गेंदबाज टॉ-20 में भी नहीं है।

दोनों टीमों के सबसे महंगे प्लेयर

मुंबई में कप्तान रोहित शर्मा सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। टीम उन्हें एक सीजन का 15 करोड़ रुपए देगी। उनके बाद टीम में हार्दिक पंड्या का नंबर आता है, उन्हें सीजन के 11 करोड़ रुपए मिलेंगे। वहीं, कोलकाता के सबसे महंगे खिलाड़ी पैट कमिंस हैं। उन्हें सीजन के 15.50 करोड़ रुपए मिलेंगे। इसके बाद सुनील नरेन का नंबर आता है, जिन्हें सीजन के 12.50 करोड़ रुपए मिलेंगे।

मुंबई ने सबसे ज्यादा 4 बार खिताब जीते

आईपीएल इतिहास में मुंबई ने सबसे ज्यादा 4 बार (2019, 2017, 2015, 2013) खिताब जीता है। पिछली बार उसने फाइनल में चेन्नई को 1 रन से हराया था। मुंबई ने अब तक 5 बार फाइनल खेला है। वहीं, कोलकाता ने अब तक दो बार फाइनल (2014, 2012) खेला और दोनों बार चैम्पियन रही है।

आईपीएल में मुंबई का सक्सेस रेट कोलकाता से ज्यादा

आईपीएल में मुंबई का सक्सेस रेट 58.50% है। उसने अब तक कुल 194 मैच खेले हैं, जिसमें 114 जीते हैं और 80 हारे हैं। वहीं, कोलकाता का सक्सेस रेट 52.70% है। उसने लीग में 185 मैच खेले हैं, जिसमें 96 जीते और 89 हारे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत