न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

MI Vs KKR : मुंबई की जीत के कर्ताधर्ता बने ये 5 खिलाड़ी, कोलकाता को मिला हार का गम

आज इस कड़ी में हम आपको मुंबई के कुछ ऐसे ही खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो मुंबई की जीत के कर्ताधर्ता बने।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 17 Oct 2020 8:35:48

MI Vs KKR : मुंबई की जीत के कर्ताधर्ता बने ये 5 खिलाड़ी, कोलकाता को मिला हार का गम

बीते दिन हुए आईपीएल का मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच हुआ था। इसमें कोलकाता की तरफ से कप्तान बदलते हुए दिनेश कार्तिक की जगह इयोन मॉर्गन को लाया गया था। लेकिन इसके बावजूद कोलकाता को हार का गम सहना पड़ा और मुंबई ने 8 विकेट से बड़ी जीत दर्ज कर अंकतालिका में शीर्ष स्थान पाया। मुंबई के खिलाड़ियों का प्रदर्शन हर क्षेत्र में बेहतरीन रहा और उन्होनें मुंबई को एकतरफा जीत दिलाई। आज इस कड़ी में हम आपको मुंबई के कुछ ऐसे ही खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो मुंबई की जीत के कर्ताधर्ता बने।

क्विंटन डिकॉक

टीम के विकेटकीपर और सलामी बल्लेबाज डिकॉक ने अकेले दम पर कोलकाता से मैच छीन लिया। डिकॉक ने कोलकाता के खिलाफ सर्वाधिक 78 रन बनाए। 44 गेंदों की अपनी पारी में उन्होंने नौ चौके और तीन छक्के लगाए और आखिरी तक नाबाद रहे।

राहुल चाहर

स्पिन गेंदबाज राहुल चाहर ने एक बार फिर शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने कोलकाता के दो बड़े विकेट अपने नाम किए। चाहर ने एक ही ओवर की लगातार दो गेंदों में शुभमन गिल और फिर दिनेश कार्तिक का शिकार किया। चाहर ने अपने चार ओवर की गेंदबाजी में मात्र 18 रन दिए।

जसप्रीत बुमराह

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने फिर से रनों पर अंकुश लगाया और विकेट भी झटके। उन्होंने चार ओवर में 22 रन देकर एक विकेट हासिल किया। बुमराह ने खतरनाक ऑलराउंडर आंद्रे रसेल को अपना शिकार बनाया।

रोहित शर्मा

कप्तान रोहित शर्मा हालांकि बड़ी पारी नहीं खेल पाए लेकिन उन्होंने डिकॉक के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 11 ओवर में 94 रनों की साझेदारी की। रोहित ने आउट होने से पहले 36 गेंदों में 35 रन बनाए।

हार्दिक पांड्या

तूफानी बल्लेबाजी के लिए मशहूर हार्दिक ने यहां भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए मात्र 11 गेंदों में नाबाद 21 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने तीन चौके और एक छक्का लगाया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?