न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अलवर : हादसे का शिकार हुई हनुमान बेनीवाल के विधायक भाई नारायण की कार, एयरबैग खुलने से बची जान

बेनीवाल के विधायक भाई नारायण बेनीवाल अपनी कार से शाहजहांपुर से पड़ाव स्थल की ओर जा रहे थे तभी गलत साइड से जा रही विधायक की तेज रफ्तार कार एक पिकअप से टकरा गई और हादसे का शिकार हो गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 27 Dec 2020 4:59:53

अलवर : हादसे का शिकार हुई हनुमान बेनीवाल के विधायक भाई नारायण की कार, एयरबैग खुलने से बची जान

दिल्ली में किसान आन्दोलन जारी हैं जो कि अलवर के शाहजहांपुर-खेड़ा बॉर्डर पर चल रहा हैं। हनुमान बेनीवाल किसानों के समर्थन में आन्दोलन में शामिल हैं। बेनीवाल के विधायक भाई नारायण बेनीवाल अपनी कार से शाहजहांपुर से पड़ाव स्थल की ओर जा रहे थे तभी गलत साइड से जा रही विधायक की तेज रफ्तार कार एक पिकअप से टकरा गई और हादसे का शिकार हो गई। इसमें विधायक समेत कार में बैठे 5 लोग जख्मी हो गए। कार के एयरबैग खुलने से आगे बैठे विधायक और चालक की जान बाल-बाल बच गई। नारायण बेनीवाल खींवसर से आरएलपी के विधायक हैं।
जानकारी के मुताबिक, विधायक नारायण भी भाई हनुमान बेनीवाल के पास जा रहे थे। हनुमान बेनीवाल कल से शाहजहांपुर-खेड़ा में पड़ाव डाले हैं। हादसा करीब सवा एक बजे तब हुआ जब विधायक अपनी कार से शाहजहांपुर से बेनीवाल समर्थकों के पड़ाव स्थल किनोर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आती पिकअप से तेज रफ्तार कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

गलत साइड से जा रही थी कार

नारायण बेनीवाल की कार का हादसा सांसद हनुमान बेनीवाल व उनके समर्थक के पड़ाव स्थल से केवल 300 मीटर दूर हुआ है। विधायक अपनी कार से पड़ाव स्थल की तरफ जा रहे थे। बॉर्डर पर हाईवे दोनों तरफ से बंद होने के कारण कार को गलत साइड ले जा रहे थे। जहां खंडोडा मोड़ के पास से डाइवर्ट किए हुए वाहन हाईवे पर आते हैं। पिकअप भी उसी डाइवर्ट रास्ते से नेशनल हाईवे होते हुए शाहजहांपुर की तरफ आ रही थी। जबकि विधायक की कार शाहजहांपुर से पड़ाव स्थल की ओर जा रही थी। दिल्ली से जयपुर आने वाली लेन पर कार गलत साइड से जाते समय पिकअप से टकरा गई।

नेशनल हाईवे की क्रेन आने से पहले ही राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ता कार को हाईवे से हटाने लग गए थे। इसके पीछे कार्यकर्ताओं की यह मंशा भी थी कि किसी को गलत साइड से आने का आभास नहीं हो। हालांकि बाद में क्रेन पहुंच गई। जिसके जरिए कार को साइड में किया गया। उसी समय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती