न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोटा : बदमाशों की करतूत से दहशत में परिवार, रात के अंधेरे में किया सरिए से हमला

बदमाशों ने सरिए से गेट, बिजली मीटर को तोडा। यह साड़ी वारदात घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 18 Dec 2020 8:07:20

कोटा : बदमाशों की करतूत से दहशत में परिवार, रात के अंधेरे में किया सरिए से हमला

बीती रात कोटा में महावीर नगर द्वितीय इलाके में अज्ञात बदमाशों ने एक घर पर सरिए से हमला बोल दिया जिसके चलते परिवार के लोग दहशत में हैं। बदमाशों ने सरिए से गेट, बिजली मीटर को तोडा। यह साड़ी वारदात घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। अचानक हुई वारदात के बाद पीड़ित परिवार दहशत में आ गया है। शुक्रवार सुबह परिचितों को इसकी सूचना दी।

पीड़ित परिवार ने महावीर नगर थाने में शिकायत दी है। पीड़ित मनोज गिरी गोस्वामी ने बताया कि महावीर नगर द्वितीय में उनका दो मंजिला मकान है। रात करीब 10 बजे वे पत्नी, मां और दो बच्चों के साथ घर में सो रहे थे। किराए पर रहने वाला एक छात्र भी मकान में मौजूद था। अचानक तीन बाइक पर सवार होकर 6 बदमाश आए। उन्होंने बाइक को गली के मोड़ पर खड़ा कर दिया। तीनों हाथ में लोहे का सरिया लेकर घर के बाहर पहुंचे। उन्होंने गाली-गलौच करते हुए सरिया से गेट पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। बदमाशों ने गेट, बिजली का मीटर व बेल को तोड़ दिया।

इस दौरान हो रहे शोर शराबा से उनकी नींद खुली। उन्होंने देखा कि घर के सभी सदस्य, मकान में किराए पर रहने वाला कोचिंग छात्र दहशत में था। वहां से गुजर रहे एक दूध वाले ने बदमाशों को टोका तो बदमाशों ने दूध वाले को डरा कर भगा दिया। थोड़ी देर बाद घटना को अंजाम देकर बदमाश वहां से फरार हो गए। दहशत के चलते पड़ोसी भी घरों के बाहर नहीं निकले। जाते-जाते बदमाशों ने लोहे का सरिया मनोज के घर के अंदर फेंक दिया। बदमाशों के जाने के थोड़ी देर बाद पीड़ित मनोज ने फोन कर घटना की सूचना पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। आसपास नाकाबंदी कराई गई। लेकिन बदमाशों का कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा। हालांकि इस दौरान पुलिस को घटनास्थल से सरिया बरामद हुआ जिसे जब्त कर लिया गया। मनोज ने कहा कि उनका किसी से झगड़ा नहीं है। न ही किसी से कोई कहासुनी हुई है। घटना के बाद से ही परिवार सदमे में है। उनकी मां बीपी की मरीज हैं। वे घबराई हुई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर