
पुरानी गिन्नाणी निवासी विवाहिता की गर्दन पर चाकू रखकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की ओर से सदर थाने में रिपोर्ट दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, 21 दिसंबर की रात करीब 9.30 बजे उसका पति टैक्सी चलाने गया था। वह घर में अकेली थी। इसी दाैरान पड़ाेस में रहने वाला राेहित राजपुराेहित जबरन घर में घुस गया। उसने विवाहिता का मुंह दबा दिया।
गर्दन पर चाकू रखकर राेहित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विवाहिता ने विराेध किया ताे राेहित ने बाहर खड़े अपने दाेस्त विष्णु और वेदप्रकाश काे भी बुला लिया। तीनाें ने चाकू की नोंक पर धमकाकर उससे दुष्कर्म किया। एसएचओ महावीरप्रसाद ने बताया कि जांच सीओ सदर पवन कुमार भदाैरिया करेंगे।














