न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नागौर : सुबह उठी पत्नी तो देखा खून से लथपथ पड़ा पति का शव, किसी को हादसे की भनक तक नहीं

मुंडवा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जिसमें एक व्यक्ति की घर में हत्या हो गई और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 05 Jan 2021 6:22:47

नागौर : सुबह उठी पत्नी तो देखा खून से लथपथ पड़ा पति का शव, किसी को हादसे की भनक तक नहीं

नागौर के मुंडवा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जिसमें एक व्यक्ति की घर में हत्या हो गई और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। मरने वाला पुजारी के परिवार का ही सदस्य था। मंगलवार सुबह लोग उठे तो बिस्तर पर युवक को मृत पाया। तत्काल पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। इसके बाद मुंडवा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। फोरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।

मृतक का नाम सुरेश (40) बताया जा रहा है। वह रात को पशुओं को चारा खिलाने गया था। इसके बाद रात को घर के बरामदे में चारपाई पर सो गया। इसके बाद उसकी पत्नी ने सुबह उठकर देखा तो सुरेश खाट पर खून से लथपथ मिला। चारपाई के आसपास भी काफी खून बिखरा हुआ पड़ा था। यह दृश्य देखकर उसके होश फाख्ता हो गए। वह जैसे ही चिल्लाई तो परिवार के सदस्य मौके पर दौड़कर आए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सुरेश पुजारी परिवार का सदस्य था, जो तालाब किनारे मंदिर से सटे हुए घर में रहता था। भीतर के कमरे में मृतक सुरेश की पत्नी तथा चार बच्चे सोए हुए थे। जबकि, वह बाहर सोया हुआ था। इसके अलावा उसके भाई एवं अन्य सदस्य पास ही कमरे में थे। इसके बावजूद किसी को उक्त वारदात की भनक तक नहीं लगी।

प्रथम दृष्टया तीन-चार बार चाकू से हमला करने के निशान मिले हैं। हालांकि, अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं पुलिस जांच के बाद हकीकत स्पष्ट हो जाएगी। मौके पर पुलिस की विभिन्न टीमें एवं अधिकारी अनुसंधान में जुटे हुए हैं। इसके अलावा परिवार के सदस्यों एवं ग्रामीणों से पूछताछ भी की जा रही है। बावजूद अभी तक वारदात को लेकर किसी तरह का सुराग हाथ नहीं लगा है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध

iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार

ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर

15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता

बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें

दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा

मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों

यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान

OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर

'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा

दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस

शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती