न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : मकान में ही नकली शराब बना रहा था शख्स, मिलाता था सेनेटाइजर में एसेंस और केमिकल

अवैध शराब बनाने का मामला सामने आया हैं जिसमें एक युवक दो मंजिला मकान में ही सेनेटाइजर में एसेंस और केमिकल मिलाकर नकली शराब बनाने की फैक्ट्री चला रहा था।

Posts by : Anuj | Updated on: Fri, 11 Dec 2020 5:44:22

जयपुर : मकान में ही नकली शराब बना रहा था शख्स, मिलाता था सेनेटाइजर में एसेंस और केमिकल

जयपुर जिले के कालाडेरा इलाके में अवैध शराब बनाने का मामला सामने आया हैं जिसमें एक युवक दो मंजिला मकान में ही सेनेटाइजर में एसेंस और केमिकल मिलाकर नकली शराब बनाने की फैक्ट्री चला रहा था। मुखबिर से मिली सूचना पर जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की स्पेशल टीम ने कारवाई करते हुए छापा मारा और इसका खुलासा किया। पुलिस ने तलाशी के दौरान फैक्ट्री से 25 कार्टूनों में भरी हुई देशी व अंग्रेजी शराब, 33 हजार से ज्यादा शराब के ढक्कन, एसेंस, जीएसएम हैंड सैनेटाइजर, विभिन्न शराब के ब्रांड के रैपर बरामद किए हैं। यह कार्रवाई डीसीपी क्राइम योगेश यादव व एडिशनल डीसीपी सुलेश चौधरी के सुपरविजन में की गई।

बाबूलाल शर्मा बना रहा था फैक्ट्री में नकली शराब, ग्रामीण इलाके में बेचता था

एडिशनल पुलिस कमिश्नर अजयपाल लांबा ने बताया कि नकली शराब बनाकर बेचने वाले कारोबारियों पर कार्रवाई के लिए कमिश्नरेट की स्पेशल टीम को लगाया गया था। जिसमें स्पेशल टीम के एएसआई पुरुषोत्तम शर्मा और हैडकांस्टेबल मानसिंह को सूचना मिली कि चौमूं के आसपास ग्रामीण इलाके में अवैध नकली शराब की सप्लाई की जा रही है।

पड़ताल में पता चला कि चौमूं बॉर्डर पर गांव अनोपपुरा में रहने वाला बाबूलाल शर्मा अपने यहां फैक्ट्री में नकली शराब बनाकर चौमूं, हरमाड़ा व करधनी इलाकों में अपने परिचित विक्रेताओं को शराब बेचता है। तब पुलिस ने बाबूलाल के कालाडेरा स्थित गांव अनोपपुरा और चौमूं में पट्‌टी सीतारामपुरा में छापा मारकर मकान में चल रही नकली शराब बनाने की फैक्ट्री पर छापा मारा।

यूं बनाता है नकली शराब

एडिशनल डीसीपी सुलेश चौधरी ने बताया कि बाबूलाल देसी शराब आरएमएल और जीएसएम हैंड सेनेटाइजर में एसेंस और केमिकल मिलाकर उसको अंग्रेजी शराब रॉयल स्टेग, इम्पीरियल ब्लू, मैकडावल रम/ व्हीस्की व अन्य ब्रांडों की नकली शराब बनाई जाती है। वह रोजाना 15 से 20 कार्टन नकली शराब बनाता है। आसपास के शराब ठेकों पर बेचता है। बाबूलाल कम पढ़ा लिखा है। उसके पास शराब बनाने का कोई लाइसेंस नहीं है। उससे पूछताछ जारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

आजम खां और अखिलेश के बीच सब ठीक नहीं? ओपी राजभर के दावे से यूपी की सियासत में हलचल
आजम खां और अखिलेश के बीच सब ठीक नहीं? ओपी राजभर के दावे से यूपी की सियासत में हलचल
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
कांग्रेस ने सपा को सौंपी सीटों की सूची, आजम खां की सलाह से तय होंगे प्रत्याशी; अखिलेश ने रामपुर सीट पर सस्पेंस रखा
कांग्रेस ने सपा को सौंपी सीटों की सूची, आजम खां की सलाह से तय होंगे प्रत्याशी; अखिलेश ने रामपुर सीट पर सस्पेंस रखा
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद सामने आया वीडियो, शरीर पर दिखे चोटों के निशान
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद सामने आया वीडियो, शरीर पर दिखे चोटों के निशान
चुनाव आयोग में बढ़ा विवाद, दोनों चुनाव आयुक्तों ने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कैबिनेट सचिव को लिखी चिट्ठी
चुनाव आयोग में बढ़ा विवाद, दोनों चुनाव आयुक्तों ने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कैबिनेट सचिव को लिखी चिट्ठी
'रामायण' की धुआंधार एडवांस बुकिंग, 8 करोड़ के पार पहुंची कमाई, रणबीर कपूर की फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग
'रामायण' की धुआंधार एडवांस बुकिंग, 8 करोड़ के पार पहुंची कमाई, रणबीर कपूर की फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग
30 अक्टूबर को ही होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, दिल्ली पुलिस से मिली मंजूरी
30 अक्टूबर को ही होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, दिल्ली पुलिस से मिली मंजूरी
राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला, बोले- कांग्रेस का ‘फेल प्रोडक्ट’ हैं नेता प्रतिपक्ष
राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला, बोले- कांग्रेस का ‘फेल प्रोडक्ट’ हैं नेता प्रतिपक्ष
पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं बीजेपी और अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल के बयान से गठबंधन की अटकलें तेज
पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं बीजेपी और अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल के बयान से गठबंधन की अटकलें तेज
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
क्राइम ब्रांच से लेकर स्पेशल सेल तक..., दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों के तबादले
क्राइम ब्रांच से लेकर स्पेशल सेल तक..., दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों के तबादले
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
23 अक्टूबर को चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को धन के मामले में रहना होगा सतर्क
23 अक्टूबर को चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को धन के मामले में रहना होगा सतर्क
मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता
मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता