
सेंट्रल जेल सेवर में बंदी को मोबाइल फोन पहुंचाने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है और वकील व महिला मित्र को गिरफ्तार किया है। साइबर टीम और सेवर एसएचओ राजेश खटाना मय पुलिस जाप्ता जेल के गोलघर वार्ड न. 8 की तलाशी जेल कर्मियों की उपस्थिति में ली तो विचाराधीन बंदी आशीष शर्मा पुत्र सुशील शर्मा निवासी टूला सादपुरा थाना समसाबाद आगरा (उप्र) के पास एक बैग मिला।
जिसमें जूतों के सोल से 2 मोबाइल मिले। उक्त बंदी से मिले मोबाइलों के बारे में पूछताछ करने पर बताया कि मुझे मेरे परिचित वकील बनय पुत्र सीताराम जाटव निवासी तेहरा लोधा चिकसाना एवं शालिनी पुत्री अनिल शर्मा निवासी सुंदरपाड़ा कलेक्ट्री आगरा के साथ वह लिव इन रिलेशनशिप में रहते हैं, जिन्होंने गुरुवार को बाहर से भेजे गए सामान में जूतों के अन्दर सोल में छिपाकर मोबाइल सेट भिजवाए हैं। इस पर गैंग के सहयोगी आशीष शर्मा व बनय सिंह, शालिनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। इस पर बनय सिंह व शालिनी को गिरफ्तार कर लिया है।














