Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कर्नाटक / घंटों तक बस अड्डे पर पड़ा रहा कोरोना मरीज का शव, लोगों में दहशत

कर्नाटक के हावेरी जिले में एक शख्स की मौत के बाद उसे पीपीई किट में लपेटकर तीन घंटे तक बस अड्डे में छोड़ दिया गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 05 Jul 2020 1:28:16

कर्नाटक / घंटों तक बस अड्डे पर पड़ा रहा कोरोना मरीज का शव, लोगों में दहशत

कर्नाटक में कुछ दिन पहले कोरोना संक्रमितों के शव एक गड्ढे में फेंक-फेंककर दफनाने का वीडियो वायरल हुआ था वहीं अब एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसनें कर्नाटक प्रशासन के कामकाज पर सवालिया निशान लगा दिया है। कर्नाटक के हावेरी जिले में एक शख्स की मौत के बाद उसे पीपीई किट में लपेटकर तीन घंटे तक बस अड्डे में छोड़ दिया गया।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, जिस शख्स की मौत हुई है वह शायद कोरोना संक्रमित था। शख्स की मौत होने के बाद अस्पताल के कर्मचारी उसका अंतिम संस्कार करने के लिए लेकर जाने वाले थे, लेकिन उन्होंने बॉडी को सबके सामने पीपीई किट में लपेटा और बस शेल्टर में ही छोड़ दिया। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।
खबर के मुताबिक 45 वर्षीय मारुति नगर को एक सप्ताह से बुखार था। बुखार के इलाज के लिए उन्हें रानीबेन्नूर तालुक अस्पताल लाया गया। इसके बाद 28 जून को उनका कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिया गया था और वो 11 बजे अपनी रिपोर्ट लेने के लिए अस्पताल आए थे। चूंकि उनकी रिपोर्ट में आने थोड़ा सा समय था, इसलिए उन्होंने बस शेल्टर में आराम करने का फैसला किया। हालांकि थोड़ी देर बाद ही मौके पर उनकी मौत हो गई। इस बारे में जब अस्पताल को सूचना मिली तो वहां से कुछ कर्मचारी आए और मारुति के शव को वहीं पीपीई किट में लपेट दिया और इसके बाद, इसे शवगृह में ले जाने के बजाय वहीं छोड़ दिया।

रिपोर्ट के मुताबिक जब सोशल मीडिया पर पूरी घटना का वीडियो वायरल हुआ तब अस्पताल के कर्मचारियों ने शव की सुध ली और एम्बुलेंस से शव को लेकर गए। गड्ढे में फेंके गए कोविड 19 मृतकों के शव

बता दे, कर्नाटक के बल्लारी से कुछ दिन पहले बेहद ही चौकाने वाला वीडियो सामने आया था। वीडियो में दिखाई दे रहा था कि एक बड़े गड्ढे में कोविड 19 (Covid-19) संक्रमण से जान गंवाने वाले मृतकों के शवों को फेंका जा रहा है। जिले में 8 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हो गई, उन सभी के शवों को इस बड़े से गड्ढे में इस तरह फेंका गया जैसे कोई कचरा डाला जा रहा हो। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर इसमें शामिल वर्कर्स को हटा दिया गया।

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

शेयर बाजार: सेंसेक्स 512 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,291 पर बंद; विदेशी निवेशकों की खरीदारी से मिला सहारा
शेयर बाजार: सेंसेक्स 512 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,291 पर बंद; विदेशी निवेशकों की खरीदारी से मिला सहारा
होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकर पर हमला, इंजन रूम में लगी आग; सभी क्रू सुरक्षित
होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकर पर हमला, इंजन रूम में लगी आग; सभी क्रू सुरक्षित
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
भारत समेत 10 देशों ने AI सुरक्षा समझौते पर किए हस्ताक्षर, चीन के साथ तकनीकी प्रतिस्पर्धा के बीच बड़ा कदम
भारत समेत 10 देशों ने AI सुरक्षा समझौते पर किए हस्ताक्षर, चीन के साथ तकनीकी प्रतिस्पर्धा के बीच बड़ा कदम
Tata Motors का शेयर 9% टूटा, निवेशकों को क्यों लगा झटका?
Tata Motors का शेयर 9% टूटा, निवेशकों को क्यों लगा झटका?
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology