न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कंगना vs बीएमसी : 22 सितंबर तक टली सुनवाई, न ऑफिस में कुछ तोड़ा जाएगा और ना ही जोड़ा जाएगा

कोर्ट ने सुनवाई 22 सितंबर तक टाल दी हैं और दोनों पक्षों को जल्दबाजी ना करने की बात कही।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 10 Sep 2020 4:17:25

कंगना vs बीएमसी : 22 सितंबर तक टली सुनवाई, न ऑफिस में कुछ तोड़ा जाएगा और ना ही जोड़ा जाएगा

बुधवार को मुंबई पहुंचने के बाद से कंगना लगातार शिवसेना की सरकार पर सोशल मीडिया के जरिए हमले कर रही हैं। कंगना के दफ्तर में कथित अवैध निर्माण को लेकर बीएमसी की हुई कारवाई विवादों में हैं। बृह्नमुंबई म्युनिसिपल कार्पोरेशन (BMC) ने कंगना रनौत के ऑफिस में जो तोड़फोड़ की है इसको लेकर आज 3 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सुनवाई हुई। इस मामले को लेकर कोर्ट ने सुनवाई 22 सितंबर तक टाल दी हैं और दोनों पक्षों को जल्दबाजी ना करने की बात कही।

कोर्ट ने कंगना के वकील रिजवान सिद्दीकी से याचिका में कई सुधार करने की बता कही। कोर्ट ने कहा, आपने जल्दबाजी में पिटिशन फाइल की है। थोड़ा समय ले लीजिए। फिर से अच्छी तरह से फाइल कीजिए। इस पर 22 तारीख के बाद सुनवाई होगी। कोर्ट ने ये भी कहा कि 22 सितंबर तक न ऑफिस में कुछ तोड़ा जाएगा और न ही जोड़ा जाएगा। दफ्तर की बिजली और पानी की पाइपलाइन कटी है। इसको भी बहाल करने पर रोक लगा दी गई है।

कोर्ट ने दोनों पक्षों से कहा- न करें जल्दबाजी

कोर्ट में बीएमसी ने कहा कि कर्मश‍ियल प्रॉपर्टी है, इस पर कंगना के वकील ने कहा कि नहीं यह रिहायशी इलाका है। पहले यह एक बंगलो था, बाद में वह कंगना ने खरीदा और दफ्तर बनाया। कोर्ट ने बीएमसी और रिजवान सिद्दीकी दोनों से कहा कि मामले में जल्‍दबाजी नहीं करनी है। पहले रिजवान सिद्दीकी याचिका को तसल्‍ली से अच्‍छे से तैयार कर के दें, फिर बीएमसी इस पर जवाब देगी। कई सारे अमेंडमेंट्स हुए हैं, वह सारे दस्‍तावेज इसमें शामिल करें। कंगना के वकील को अब कोर्ट के सामने दस्‍तावेज पेश करने होंगे कि रिहायशी इलाके में दफ्तर शुरू करने के लिए क्‍या अनुमति ली गई थी। क्‍या बिजली और पानी का बिल कर्मश‍ियल रेट पर भरा जा रहा था?

कंगना रनौत के खिलाफ FIR दर्ज, CM के अपमान का आरोप

इसी बीच कंगना रनौत के खिलाफ विक्रोली थाने में FIR दर्ज करवा दी गई है। आरोप है कि कंगना ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। शिकायत में कंगना के ट्वीट्स भी अटैच किए गए हैं। शिकायत में कंगना के वीडियो का जिक्र है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?