न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र सरकार की कंगना को घेरने की तैयारी, पुलिस शुरू कर सकती है ड्रग्स कनेक्शन की जांच

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत पर सियासी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीजेपी, महाराष्ट्र की उद्धव सरकार को लगातार घेर रही है तो कंगना ने भी शिवसेना के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 12 Sep 2020 9:46:31

महाराष्ट्र सरकार की कंगना को घेरने की तैयारी, पुलिस शुरू कर सकती है ड्रग्स कनेक्शन की जांच

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत पर सियासी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीजेपी, महाराष्ट्र की उद्धव सरकार को लगातार घेर रही है तो कंगना ने भी शिवसेना के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। महाराष्ट्र सरकार पर कंगना रनोट (Kangana Ranaut) ने शनिवार को फिर निशाना साधा है। कंगना रनौत ने एक ट्वीट किया है। साथ ही एक फोटो भी शेयर की है। ये फोटो सोमनाथ मंदिर की है। एक्ट्रेस ने ट्विटर पर सोमनाथ मंदिर की फोटो शेयर कर लिखा, 'सोमनाथ को कितने दरिंदों ने कितनी बार बेरहमी से उजाड़ा, मगर इतिहास गवाह है- क्रूरता और अन्याय कितने भी शक्तिशाली क्यूं न हों, आखिर में जीत भक्ति की ही होती है, हर हर महादेव।' इस बीच मुंबई पुलिस कंगना के ड्रग्स कनेक्शन को लेकर जांच शुरू करने वाली है।

मुमकिन है कि आज (शनिवार) से कंगना के खिलाफ ड्रग्स कनेक्शन को लेकर जांच शुरू हो जाए। मुंबई पुलिस को सरकार की वो चिट्ठी मिल गई है, जिसमें जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच के लिए अध्ययन सुमन के 2016 में दिए इंटरव्यू को आधार बनाया गया है। इंटरव्यू में कंगना के कोकीन लेने का खुलासा किया था। हालांकि, अब वो इस विवाद से पल्ला झाड़ रहे हैं।

बता दें कि शुक्रवार को महाराष्ट्र के गृह राज्यमंत्री अनिल देशमुख ने कंगना रनौत के ड्रग्स मामले को उठाया। उन्होंने कंगना के एक्स बॉयफ्रेंड अध्ययन सुमन के एक पुराने इंटरव्यू के आधार पर इस मामले को उठाया है। अध्ययन सुमन ने अपने उस इंटरव्यू में कंगना के ड्रग्स लेने का दावा किया था। ये भी कहा था कि कंगना ने उन्हें भी जबरदस्ती ड्रग का सेवन कराया था।

कंगना ने किया था ये ट्वीट

बता दें कि इससे पहले कंगना ने ड्रग कनेक्शन के आरोपों पर ट्वीट कर लिखा था- 'प्लीज मेरा ड्रग टेस्ट कीजिए, मेरे कॉल रिकॉर्ड्स की जांच कीजिए अगर आपको ड्रग्स पेडलर्स को लेकर मुझसे कोई भी लिंक्स मिलता है तो मैं अपनी गलती मान लूंगी और हमेशा के लिए मुंबई छोड़ दूंगीं। आपसे मिलने के लिए इच्छुक हूं।'

दूसरी तरफ, अध्ययन सुमन ने कंगना ड्रग्स केस में अपना नाम खसीटे जाने पर आपत्ति जताई। अध्ययन ने कहा था- साल 2016 में मैंने एक इंटरव्यू दिया था जिसकी वजह से आज फिर मुझे विवाद में घसीटने की कोशिश की जा रही है। कृप्या मुझे इनसब में घसीटना बंद करें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत