न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : सड़क धंसने से बना 25 फीट गहरा गड्डा, अंदर गिरा ऑटो, सिर्फ कागजों में चल रही मरम्मत

सड़क पर सीवर लाइन के लीकेज होने से चौंमू हाउस सर्किल पर इसी तरह सड़क धंस गई थी। उस समय भी नगर निगम अधिकारियों ने सीवर लाइन को जर्जर मानते हुए बदलने की जरूरत बताई थी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 24 Jan 2021 10:49:46

जयपुर : सड़क धंसने से बना 25 फीट गहरा गड्डा, अंदर गिरा ऑटो, सिर्फ कागजों में चल रही मरम्मत

जयपुर के विकास को लेकर नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी कितने चिंतित हैं यह बात आज चौंमू हाउस सर्किल पर हुए हादसे से साफ हो गई। तीन साल पहले जुलाई 2017 में इसी सड़क पर सीवर लाइन के लीकेज होने से चौंमू हाउस सर्किल पर इसी तरह सड़क धंस गई थी। उस समय भी नगर निगम अधिकारियों ने सीवर लाइन को जर्जर मानते हुए बदलने की जरूरत बताई थी। लेकिन तब से अब तक ये काम केवल कागजों में ही चलता रहा।

यही नहीं करीब 6 माह पहले इस सीवर लाइन को बदलने के लिए टेंडर भी जारी किए जा चुके हैं। एक सप्ताह पहले वर्क ऑर्डर की फाइल पर भी आयुक्त ने सिग्नेचर कर दिए थे। लेकिन काम शुरू करवाने के लिए अधिकारी शुभ मुहूर्त का इतंजार करते रह गए।

आज जब बड़ा हादसा हुआ तो आनन-फानन में न केवल वर्क ऑर्डर जारी कर दिए, बल्कि मौके पर काम भी शुरू करवा दिया। अगर यही काम एक सप्ताह पहले शुरू करवाया होता तो शायद आज ये हादसा न होता। बता दें कि शनिवार सुबह चौमूं सर्किल पर अचानक धंस गई। इसमें 25 फीट गहरा और 20 फीट चौड़ा गड्ढा हो गया। इसमें वहां से गुजर रहा ऑटो समा गया। हादसे में ऑटो चालक और उसमें सवार युवती की जान बाल-बाल बच गई।

ये बोल रहे हैं जिम्मेदार?

नगर निगम हेरिटेज आयुक्त लोकबंधु का कहना है कि सीवर लाइन बदलने के लिए हुए टेंडर के वर्क ऑर्डर की फाइल को एक सप्ताह पहले निकाल चुका हूं। वहीं नगर निगम सिविल लाइंस जोन के उपायुक्त रामकिशोर मेहता का कहना है कि उनके यहां से टेंडर की फाइल कई दिनों पहले ही निकल चुकी थी, आगे क्या हुआ ये इंजीनियरिंग ब्रांच को ही पता रहता है।

इधर, सिविल लाइंस जोन के अधिशाषी अभियंता (एक्सईएन) दिनेश चंद गुप्ता का कहना है कि वर्क ऑर्डर की फाइल दो दिन पहले आई थी। लेकिन मुहूर्त और शुभ दिन को देखते हुए ठेकेदार को वर्क ऑर्डर जारी नहीं हुआ। आज मौके पर काम शुरू करवा दिया है।

एक करोड़ 5 लाख रुपए में बदली जाएगी सीवर लाइन

नगर निगम अधिशाषी अभियंता ने बताया कि हम इस पूरी लाइन को ही बदलवा रहे हैं। चौंमू हाउस सर्किल से अजमेर पुलिया तक ये लाइन करीब 800 मीटर लंबाई में बदलवाई जाएगी। नई लाइन करीब 900mm के डाया (चौड़ाई) की डाली जाएगी। ये काम लगभग तीन-चार माह में पूरा किया जाएगा। इस पूरे काम पर करीब 1 करोड़ 5 लाख रुपए की लागत आएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'बांकीपुर रातों-रात बेंगलुरु नहीं बन जाएगा', जीत के बाद प्रशांत किशोर ने क्यों कही यह बात?
'बांकीपुर रातों-रात बेंगलुरु नहीं बन जाएगा', जीत के बाद प्रशांत किशोर ने क्यों कही यह बात?
'प्रदर्शनकारियों की भाषा पर बोलीं, पुलिस एक्शन पर क्यों रहीं खामोश?', भूमि पेडनेकर से सोशल मीडिया यूजर्स ने पूछे तीखे सवा
'प्रदर्शनकारियों की भाषा पर बोलीं, पुलिस एक्शन पर क्यों रहीं खामोश?', भूमि पेडनेकर से सोशल मीडिया यूजर्स ने पूछे तीखे सवा
बांकीपुर उपचुनाव में बड़ी बढ़त के बाद बोले प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी पर साधा निशाना; कहा- बिहार को सक्षम नेतृत्व की जरूरत
बांकीपुर उपचुनाव में बड़ी बढ़त के बाद बोले प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी पर साधा निशाना; कहा- बिहार को सक्षम नेतृत्व की जरूरत
RSS की नई पहल, 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z और Gen Alpha युवाओं से संवाद करेंगे मोहन भागवत
RSS की नई पहल, 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z और Gen Alpha युवाओं से संवाद करेंगे मोहन भागवत
'हमारा आंदोलन अलग है', CJP प्रदर्शन की बांग्लादेश से तुलना पर अभिजीत दीपके का जवाब; तसलीमा नसरीन की टिप्पणी पर दी प्रतिक्रिया
'हमारा आंदोलन अलग है', CJP प्रदर्शन की बांग्लादेश से तुलना पर अभिजीत दीपके का जवाब; तसलीमा नसरीन की टिप्पणी पर दी प्रतिक्रिया
प्रशांत किशोर की जीत पर झूमे तेज प्रताप यादव, बांकीपुर में पहले ही दे चुके थे जन सुराज को समर्थन
प्रशांत किशोर की जीत पर झूमे तेज प्रताप यादव, बांकीपुर में पहले ही दे चुके थे जन सुराज को समर्थन
'पैसों के बदले रखी गई गंदी शर्त', लॉकअप 2 में आकांक्षा चौधरी के खुलासे पर बंदगी कालरा बोलीं- 'मैं उसे जानती हूं'
'पैसों के बदले रखी गई गंदी शर्त', लॉकअप 2 में आकांक्षा चौधरी के खुलासे पर बंदगी कालरा बोलीं- 'मैं उसे जानती हूं'
'रोजगार नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा', BJP की उपचुनाव हार के बीच राहुल गांधी का हमला; 'छात्रों की गूंज' अभियान का किया जिक्र
'रोजगार नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा', BJP की उपचुनाव हार के बीच राहुल गांधी का हमला; 'छात्रों की गूंज' अभियान का किया जिक्र
'लॉक अप 2' में खत्म हुई दूरियां, शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा ने गले लगाकर किया पैचअप; खास पोस्ट ने जीता फैंस का दिल
'लॉक अप 2' में खत्म हुई दूरियां, शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा ने गले लगाकर किया पैचअप; खास पोस्ट ने जीता फैंस का दिल
iPhone 16 की कीमत में बड़ी गिरावट, अब ₹17,000 तक सस्ता खरीदने का मौका; Flipkart Freedom Sale में मिलेगा शानदार ऑफर
iPhone 16 की कीमत में बड़ी गिरावट, अब ₹17,000 तक सस्ता खरीदने का मौका; Flipkart Freedom Sale में मिलेगा शानदार ऑफर
6 अगस्त को भारत में दस्तक देगा Vivo S2, 7050mAh बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ होगी एंट्री; संभावित कीमत भी आई सामने
6 अगस्त को भारत में दस्तक देगा Vivo S2, 7050mAh बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ होगी एंट्री; संभावित कीमत भी आई सामने
'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
UPPSC में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, कई पदों पर निकली भर्ती; जानें योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और फीस की पूरी जानकारी
UPPSC में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, कई पदों पर निकली भर्ती; जानें योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और फीस की पूरी जानकारी
वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय
वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय