न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : फिर पकडे गए 4 सटोरिये, पुलिस ने सिक्यूरिटी गार्ड बनकर बिछाया जाल, मिला 1.60 करोड़ का हिसाब

हरमाड़ा थाना पुलिस को एक और कामयाबी मिली हैं जिसके अनुसार उन्होंने सिक्यूरिटी गार्ड बनकर जाल बिछाया और 4 सटोरियों को पकड़ा हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 25 Oct 2020 8:57:17

जयपुर : फिर पकडे गए 4 सटोरिये, पुलिस ने सिक्यूरिटी गार्ड बनकर बिछाया जाल, मिला 1.60 करोड़ का हिसाब

आईपीएल की शुरुआत के बाद से ही पुलिस ने कारवाई करते हुए कई सटोरियों और बुकी को गिरफ्तार किया हैं। इस कड़ी में अब हरमाड़ा थाना पुलिस को एक और कामयाबी मिली हैं जिसके अनुसार उन्होंने सिक्यूरिटी गार्ड बनकर जाल बिछाया और 4 सटोरियों को पकड़ा हैं। उनके कब्जे से करीब 27 मोबाइल फोन, एक लेपटॉप, वाइस रिकार्डर, पावर केबल सहित कई अन्य इलेक्ट्रोनिक उपकरण बरामद किए है। इसके अलावा करीब 1 करोड़ 60 लाख रुपयों के सट्‌टे के हिसाब जब्त किया है, जो कि दो रजिस्टर में दर्ज था।

डीसीपी वेस्ट प्रदीप मोहन शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी हिमांशु शर्मा, दिनेश शर्मा, राहुल सैनी है। ये तीनों सीकर जिले में गांव सबलपुरा और पुष्प नगर श्री माधोपुर के रहने वाले है। इन तीनों की उम्र करीब 28 से 32 साल के बीच है। इसके अलावा चौथा गिरफ्तार आरोपी शहजाद हुसैन निवासी वार्ड नंबर 12, रावण गेट चौमूं का है। ये लोग सितंबर माह से आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्‌टा लगा रहे है। ये चारों 17 अक्टूबर को ही हरमाड़ा इलाके में बड़ पीपली सीकर रोड पर स्थित गुरुशिखर शेखावाटी बहुमंजिला बिल्डिंग की 10 वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट किराए पर लेकर क्रिकेट सट्‌टा चला रहे थे।

एडिशनल डीसीपी बजरंग सिंह शेखावत ने बताया कि सबसे ऊपरी मंजिल पर फ्लैट होने की वजह से ये लोग आसानी से बिल्डिंग में आने - जाने वालों पर नजर रखते थे। हरमाड़ा थानाप्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह को देर रात सूचना मिली थी कि इस फ्लैट में सट्‌टा चल रहा है। ऐसे में पुलिस ने बिल्डिंग के मुख्य गेट से प्रवेश करने की बजाए पिछले हिस्से से प्रवेश किया। इसके बाद मुखबिर की सूचना के आधार पर 10 मंजिल पर फ्लैट तक पहुंच गई। यहां पुलिसकर्मी ने सिक्यूरिटी गार्ड बनकर आवाज लगाई। इससे सटोरियों को भनक नहीं लगी। उन्होंने फ्लैट का दरवाजा खोल दिया। इससे पुलिस ने चारों सटोरियों को काबू में कर लिया।

मास्टर मोबाइल फोन में ताज 777 एप के जरिए लगाते है सट्‌टे का भाव

चौमूं एसीपी राजेंद्र सिंह निर्वाण के मुताबिक फ्लैट में छानबीन में सामने आया कि ये लोग एक मास्टर मोबाइल में डाउनलोड एप ताज 777 से जरिए क्रिकेट सट्‌टा लगा रहे थे। जिस पर भाव चालू था। इसके अलावा विशेष तरीके से एक अटैची में लगा रखे मोबाइल फोन के जरिए ऑनलाइन लाइन देखकर ग्राहकों से सट्टा लगवा रहे थे। ये लोग पहले चौमूं में सट्‌टा लगा रहे थे। पुलिस से बचने के चक्कर में इलाका बदलकर सट्टा लगाते है।

सीकर व जयपुर में दो सटोरियों के खिलाफ पहले भी केस दर्ज है

इन आरोपियों के कब्जे से दो लक्जरी गाड़ियां भी जब्त की है। इनके मोबाइल फोन में लगा रखे फर्जी सिम कार्ड मिले है। इनमें आरोपी दिनेश शर्मा के खिलाफ सीकर के सदर व कोतवाली थाने में तीन और जयपुर के हरमाड़ा में धोखाधड़ी का एक मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा शहजाद हुसैन के खिलाफ चौमूं व हरमाड़ा में धोखाधड़ी व सट्‌टे का मुकदमा दर्ज है। इस कार्रवाई में हैडकांस्टेबल झाबरमल, कांस्टेबल रामसिंह, कांस्टेबल दयाराम, कांस्टेबल भजनाराम व डीसीपी वेस्ट कार्यालय के कांस्टेबल दिनेश कुमार ने अहम रोल निभाया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?