न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : 3 बड़े कारोबारी समूहों के 28 ठिकानों पर आयकर विभाग ने की छापेमारी

प्रदेश की राजधानी जयपुर में आज आयकर विभाग एक्टिव दिखाई दिया और 200 से ज्यादा अफसर और कर्मचारीयों ने 3 बड़े कारोबारी समूहों के 28 ठिकानों पर छापेमारी की

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 19 Jan 2021 7:41:06

जयपुर : 3 बड़े कारोबारी समूहों के 28 ठिकानों पर आयकर विभाग ने की छापेमारी

प्रदेश की राजधानी जयपुर में आज आयकर विभाग एक्टिव दिखाई दिया और 200 से ज्यादा अफसर और कर्मचारीयों ने 3 बड़े कारोबारी समूहों के 28 ठिकानों पर छापेमारी की आयकर छापों में बड़े पैमाने पर अघोषित आय मिलने की संभावना जताई जा रही है।

आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबिक, दो बिल्डर समूहों और एक जेम्स ज्वैलरी के बड़े कारोबारी के ठिकानों पर आयकर छापे जारी हैं। गोकुल कृपा बिल्डर और चौरड़िया बिल्डर ग्रुप से जुड़े कई ठिकानों की जांच की जा रही है। देश विदेश में जेम्स एंड ज्वैलरी का कारोबार करने वाले सिल्वर आर्ट पैलेस के मालिक नवरतन अग्रवाल के घर, दफ्तर, गोदामों और फैक्ट्रियों पर भी आयकर छापे पड़े हैं।

आयकर विभाग ने पहले सबूत जुटाए, स्क्रूटनी में गड़बड़ी पकड़ने के बाद छापे

आयकर विभाग की ओर से छापों से पहले की गई स्क्रूटनी में इन सभी कारोबारी समूहों द्वारा बड़े पैमाने पर कालेधन से कारोबार करने के सबूत हाथ लगे थे। जिस पैमाने पर देश-दुनिया में कारोबार किया जा रहा था उस हिसाब से आयकर रिटर्न में अपनी आय नहीं दर्शाई गई थी। रियल एस्टेट कारोबारी समूह द्वारा बड़े पैमाने पर जमीनों में निवेश करने, रियल एस्टेट कारोबार में नकदी का कारोबार करने के दस्तावेज भी विभाग ने जुटाए हैं।

200 से ज्यादा अफसर दस्तावेज जब्त करके जांच में जुटे

आयकर छापे की कार्रवाई में 200 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारियों की टीम लगी हुई है। तीनों समूहों के सभी 28 ठिकानों से दस्तावेजों को जब्त किया जा रहा है। 100 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों को भी इस कार्रवाई में साथ लिया गया है। आयकर विभाग के अफसर और कर्मचारी कारोबार में अवैध तरीके से किए गए निवेश, ब्लैकमनी सहित सभी दस्तावेजों को जुटा रहे हैं।

कोरोना काल के बाद राजधानी जयपुर में आयकर छापे की इस सबसे बड़ी कार्रवाई में बड़े पैमाने पर अघोषित आय उजागर होने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल जांच जारी है, आयकर विभाग के अफसरों के मुताबिक देर शाम या रात तक ही अघोषित आय के आंकड़े के बारे में स्थिति साफ हो सकेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बेंगलुरु और मुंबई समेत कई शहरों में LPG की कमी, हरदीप पुरी ने पीएम मोदी के साथ की अहम बैठक
बेंगलुरु और मुंबई समेत कई शहरों में LPG की कमी, हरदीप पुरी ने पीएम मोदी के साथ की अहम बैठक
ईरान युद्ध का असर भारत तक, गैस सप्लाई में कमी से मुंबई के 20% होटल बंद, सरकार सतर्क
ईरान युद्ध का असर भारत तक, गैस सप्लाई में कमी से मुंबई के 20% होटल बंद, सरकार सतर्क
देश के कई राज्यों में कमर्शियल गैस सप्लाई प्रभावित, दिल्ली से कर्नाटक तक जानें कहां क्या है स्थिति
देश के कई राज्यों में कमर्शियल गैस सप्लाई प्रभावित, दिल्ली से कर्नाटक तक जानें कहां क्या है स्थिति
Samsung ने पेश किया iPhone जैसा नया प्राइवेसी फीचर, स्मार्टफोन रहेगा पूरी तरह सुरक्षित
Samsung ने पेश किया iPhone जैसा नया प्राइवेसी फीचर, स्मार्टफोन रहेगा पूरी तरह सुरक्षित
LPG संकट के बीच देशभर में ECA लागू, जानें इसका क्या मतलब है और सरकार ने क्यों उठाया यह कदम
LPG संकट के बीच देशभर में ECA लागू, जानें इसका क्या मतलब है और सरकार ने क्यों उठाया यह कदम
BSNL ने यूजर्स के लिए पेश किया खास ऑफर, इस सस्ते प्लान में मिलेगी 14 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी
BSNL ने यूजर्स के लिए पेश किया खास ऑफर, इस सस्ते प्लान में मिलेगी 14 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी
पैरों में भारीपन क्यों होता है? जानें इसके कारण और दर्द-थकान से राहत पाने के आसान उपाय
पैरों में भारीपन क्यों होता है? जानें इसके कारण और दर्द-थकान से राहत पाने के आसान उपाय
राम नवमी पर शुक्र करेंगे मेष राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के बनेंगे मजबूत योग
राम नवमी पर शुक्र करेंगे मेष राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के बनेंगे मजबूत योग
‘कुछ लोग खुद को बहुत बड़ा ज्ञानी समझते हैं...’, संसद में राहुल गांधी पर किरेन रिजिजू का तीखा हमला
‘कुछ लोग खुद को बहुत बड़ा ज्ञानी समझते हैं...’, संसद में राहुल गांधी पर किरेन रिजिजू का तीखा हमला
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने आकृति अग्रवाल के साथ रचाई सगाई, इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कर दी खुशखबरी
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने आकृति अग्रवाल के साथ रचाई सगाई, इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कर दी खुशखबरी
Apple के फोल्डेबल iPhone को लेकर नया लीक, CAD रेंडर्स से सामने आया डिजाइन और कैमरा डिटेल
Apple के फोल्डेबल iPhone को लेकर नया लीक, CAD रेंडर्स से सामने आया डिजाइन और कैमरा डिटेल
Samsung Galaxy M17e 5G की लॉन्च डेट तय, 17 मार्च को भारत में एंट्री; कंपनी ने बताए कई खास फीचर्स
Samsung Galaxy M17e 5G की लॉन्च डेट तय, 17 मार्च को भारत में एंट्री; कंपनी ने बताए कई खास फीचर्स
टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद मैदान पर दिखा हार्दिक पांड्या का रोमांटिक अंदाज, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने किया किस
टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद मैदान पर दिखा हार्दिक पांड्या का रोमांटिक अंदाज, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने किया किस
IDBI बैंक में बंपर वैकेंसी, 1200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई
IDBI बैंक में बंपर वैकेंसी, 1200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई