न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर : सस्ती दर पर लक्जरी उत्पाद का देते थे लालच, एडवांस राशि लेकर हो जाते थे फरार, पकड़ा गिरोह

एक गिरोह को बाप थाना क्षेत्र में पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं जो पहले सस्ती दर पर लक्जरी उत्पाद का लालच देते थे और फिर एडवांस राशि लेकर फरार हो जाते थे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 01 Jan 2021 6:13:03

जोधपुर : सस्ती दर पर लक्जरी उत्पाद का देते थे लालच, एडवांस राशि लेकर हो जाते थे फरार, पकड़ा गिरोह

वर्तमान समय में ठग कई तरीकों को आजमाकर ठगी को अंजाम देते हैं। ऐसे ही एक गिरोह को बाप थाना क्षेत्र में पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं जो पहले सस्ती दर पर लक्जरी उत्पाद का लालच देते थे और फिर एडवांस राशि लेकर फरार हो जाते थे। पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। तीनों ने राजस्थान के अलावा गुजरात व महाराष्ट्र में इसी तर्ज पर लोगों के साथ ठगी करना स्वीकार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक राहुल बारहठ ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक कार में सवार तीन युवा ग्रामीणों को सस्ती दर पर मोटरसाइकिल, स्कूटी, मोबाइल, टीवी, फ्रीज, वाशिंग मशीन सहित कई अन्य उत्पाद सस्ती दर पर घर पहुंचाने का झांसा देकर एडवांस बुकिंग के नाम पर बड़ी राशि हड़प रहे है। इस पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बार पुलिस थाना क्षेत्र से तीनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस पर पूरा मामला सामने आया।

पुलिस के अनुसार तीन युवकों ने एस्सार होम एपलेंसेज के नाम से एक कंपनी के कागजात तैयार करवा रखे थे। ये लोग ग्रामीणों से कहते कि गुजरात स्थित यह कंपनी सस्ती दर पर इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद घर बैठे उपलब्ध करवा रही है। इसके लिए पहले से कुछ राशि देकर एडवांस बुकिंग करानी पड़ेगी। ऐसे में लोग टोकन मनी देकर बुकिंग करवा देते। ग्रामीणों से पैसे लेकर ये युवा उन्हें बाकायदा एक रसीद भी देते। ये युवक एक क्षेत्र में सात दिन से ज्यादा नहीं ठहरते। लोगों से मोटी रकम एकत्र कर ये वापस अपने गांव बनासकांठा चले जाते। इसके बाद फिर नए क्षेत्र में ठगी करने पहुंच जाते।

पुलिस ने इस मामले में निकुल सोनी, अशोक भाई व लाला भाई को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में तीनों युवकों ने बताया कि वे फलोदी, बाप व जैसलमेर क्षेत्र में करीब बीस लोगों के साथ ठगी कर उनसे पैसे ले चुके है। पुलिस का कहना है कि टोकन मनी के रूप में एक से पांच हजार रुपए होने के कारण लोग पुलिस में मामला भी दर्ज नहीं करवाते। तीनों मिलकर गुजरात व महाराष्ट्र के ग्रामीण क्षेत्र में भी कई लोगों को ठग चुके है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती