न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : नए साल पर नशे के खिलाफ पुलिस ने की बड़ी कारवाई, घर में लगा था डोडा पोस्त पिसाई का प्लांट

नए साल के पहले दिन ही जयपुर ग्रामीण जिले की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थों की अवैध खरीद फरोख्त और सप्लाई का खुलासा किया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 02 Jan 2021 11:22:59

जयपुर : नए साल पर नशे के खिलाफ पुलिस ने की बड़ी कारवाई, घर में लगा था डोडा पोस्त पिसाई का प्लांट

नए साल के पहले दिन ही जयपुर ग्रामीण जिले की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थों की अवैध खरीद फरोख्त और सप्लाई का खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने मुख्य अभियुक्त, उसकी पत्नी और बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से करीब 68 किलो डोडा पोस्त चुरा व इसको पीसने की मशीन भी बरामद की है।

जयपुर ग्रामीण एसपी शंकर दत्त शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि मादक पदार्थ कारोबार से जुड़ा मुख्य अभियुक्त लालचंद चावला पिछले करीब 2 साल से यह कारोबार कर रहा था। वह भीलवाड़ा और मध्यप्रदेश से सस्ते दामों में चोरी छिपे डोडा पोस्त जयपुर मंगवाता है। इसके बाद अपने घर पर लगा रखे एक छोटे प्लांट में मशीन में पिसाई कर डोडा चूरा यहां चुनिंदा ग्राहकों को बेचकर मुनाफा कमा रहा था।

एसपी शंकर दत्त के निर्देशन में जिले में मादक पदार्थों की अवैध सप्लाई करने वालों पर कार्रवाई का अभियान चलाया जा रहा था। इस ऑपरेशन हाइवे के तहत जिला स्पेशल टीम के प्रभारी सबइंस्पेक्टर हेमराज मीणा को सूचना मिली थी कि नेशनल हाइवे पर दूदू इलाके में नासनोदा गांव में लालचंद चावला के मकान में भारी मात्रा में डोडा पोस्त है।

तब दूदू थानाप्रभारी जोगेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में गठित टीम ने मकान पर छापा मारा। जहां लालचंद, उसकी पत्नी मीरा देवी व बेटे अजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया। यहां से थैलियों के पैकेट, 13 हजार रुपए बेचे हुए माल के बरामद किए है। उनसे पूछताछ जारी है। केस का अनुसंधान सांभर थानाप्रभारी हवा सिंह को सौंपा गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

आजम खां और अखिलेश के बीच सब ठीक नहीं? ओपी राजभर के दावे से यूपी की सियासत में हलचल

रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य

कांग्रेस ने सपा को सौंपी सीटों की सूची, आजम खां की सलाह से तय होंगे प्रत्याशी; अखिलेश ने रामपुर सीट पर सस्पेंस रखा

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद सामने आया वीडियो, शरीर पर दिखे चोटों के निशान

चुनाव आयोग में बढ़ा विवाद, दोनों चुनाव आयुक्तों ने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कैबिनेट सचिव को लिखी चिट्ठी

'रामायण' की धुआंधार एडवांस बुकिंग, 8 करोड़ के पार पहुंची कमाई, रणबीर कपूर की फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग

30 अक्टूबर को ही होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, दिल्ली पुलिस से मिली मंजूरी

राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला, बोले- कांग्रेस का ‘फेल प्रोडक्ट’ हैं नेता प्रतिपक्ष

पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं बीजेपी और अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल के बयान से गठबंधन की अटकलें तेज

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

क्राइम ब्रांच से लेकर स्पेशल सेल तक..., दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों के तबादले

एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें

23 अक्टूबर को चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को धन के मामले में रहना होगा सतर्क

मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता