न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पत्नी की निर्मम हत्या कर खून से लथपथ पड़ी लाश के पास मोबाइल पर गेम खेलता रहा पति

एक घटना घटित हुई जोधपुर में जहां एक बेरोजगार पति ने पत्नी की हत्या कर दी और जब पुलिस पहुंची तब आरोपी खून से लथपथ पड़ी लाश के पास मोबाइल पर गेम खेल रहा था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 08 Dec 2020 2:02:54

पत्नी की निर्मम हत्या कर खून से लथपथ पड़ी लाश के पास मोबाइल पर गेम खेलता रहा पति

अक्सर आसपास ऐसी घटनाएं घटित होती हैं जिनकी बारे में जानकर ही रूंह कांप उठती हैं। ऐसी ही एक घटना घटित हुई जोधपुर में जहां एक बेरोजगार पति ने पत्नी की हत्या कर दी और जब पुलिस पहुंची तब आरोपी खून से लथपथ पड़ी लाश के पास मोबाइल पर गेम खेल रहा था। महामंदिर थाना क्षेत्र की बीजेएस कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति ने पत्नी के गले पर धारदार कैंची से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। रविवार देर रात पुलिस को फोन कर आरोपी पति ने पत्नी की हत्या किए जाने की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पत्नी फर्श पर खून से लथपथ पड़ी थीं। वहीं आरोपी पति मोबाइल पर गेम खेल रहा था। पुलिस ने तुरंत आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। आरंभिक पड़ताल मेें सामने आया कि आरोपी पति बेरोजगार था। घर का खर्च पत्नी सिलाई कर चलाती थीं। रविवार रात को पति ने पत्नी से रुपए मांगे।

पत्नी ने इनकार किया तो पति ने आवेश में आकर कैंची से उसके गले पर एक के बाद एक कुल आठ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। महिला के पीहर पक्ष के जोधपुर पहुंचने पर शव का महात्मा गांधी अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। डीसीपी पूर्व धर्मेंद्रसिंह यादव ने बताया कि महामंदिर थाना इलाके की बीजेएस कॉलोनी में रहने वाले विक्रमसिंह ने रात को पुलिस को फोन कर अपनी पत्नी शिव कंवर (30) की हत्या किए जाने की जानकारी दी। एसीपी दरजाराम, थानाधिकारी कैलाशदान सहित पुलिस का जाब्ता मौके पर पहुंचा। जहां आरोपी पति विक्रमसिंह को दस्तयाब किया गया।

कुछ माह पहले मृतका ने पार्ट टाइम काम शुरू किया था

एसीपी दरजाराम ने बताया कि आरोपी पति विक्रमसिंह का शिव कंवर से 2008 में विवाह हुआ था। इनके एक लड़का व एक लड़की भी हैं। आरोपी पति कोई काम नहीं करता था। दिनभर या तो घर या फिर इधर-उधर जाकर समय बिताता था। अपने घर को चलाने और बच्चों की परवरिश के लिए शिव कंवर सिलाई का काम करतीं थीं। इससे गुजर बसर चलता था। कुछ माह पहले शिव कंवर ने घर के सामने एक सहकारिता डिपार्टमेंटल स्टोर पर भी पार्ट टाइम काम करना शुरू कर दिया था, ताकि घर का खर्च चला सकें।

सिलाई के लिए पड़ी कैंची से की हत्या

हत्या के मामले में सामने आया कि रविवार रात को वारदात से पहले आरोपी पति ने पत्नी से कुछ रुपए मांगे थे। पत्नी के पास नहीं होने पर उसने इनकार कर दिया। इससे आरोपी पति नाराज हो गया और मारपीट करने लगा। इसके तुरंत बाद पास सिलाई के लिए पड़ी कैंची से पत्नी के गले पर एक के बाद एक कुल आठ वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। कुछ ही मिनट तड़पने के बाद पत्नी शिव कंवर ने दम तोड़ दिया।

मृतका के भाई ने दर्ज करवाया मामला

वारदात के बाद आरोपी पति ने पुलिस को पत्नी की हत्या की सूचना दी। पुलिस तुंरत हरकत में आई और मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि आरोपी पति मोबाइल पर गेम खेल रहा था और उसकी पत्नी लहूलुहान थीं। पुलिस ने आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया। नागौर के सदर बाजार थाना इलाके में रहने वाले सिंगड़ गांव निवासी मृतका के भाई मांगूसिंह पुत्र मनोहरसिंह की ओर से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका जीजा हर रोज उसकी बहन को परेशान किया करता था। आखिरकार उसकी हत्या कर दी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती