न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर : शीतलहर ने छुड़ाई कंपकंपी, दिन व रात के तापमान में 19 डिग्री का अंतर

बीते दिनों 2-3 दिनों में धूप खिलने लगी हैं जिससे दिन और रात के पारे में बड़ा अंतर देखा जा रहा हैं और शीतलहर अपना असर दिखा रही हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 13 Jan 2021 4:02:13

जोधपुर : शीतलहर ने छुड़ाई कंपकंपी, दिन व रात के तापमान में 19 डिग्री का अंतर

बीते दिनों 2-3 दिनों में धूप खिलने लगी हैं जिससे दिन और रात के पारे में बड़ा अंतर देखा जा रहा हैं और शीतलहर अपना असर दिखा रही हैं। समूचा पश्चिमी राजस्थान शीत लहर की चपेट में है। कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। रात का पारा 6 डिग्री के पास बना हुआ है। हालांकि दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। लेकिन यहां बर्फीली हवाओं से निजात नहीं मिल पाई है। हालांकि आज यहां निकली तीखी धूप से सर्दी से कुछ राहत जरूर मिली। इसके बावजूद सुबह शाम में गलन वाली सर्दी महसूस हो रही है।

जोधपुर में दिन व रात के तापमान में 19 डिग्री का अंतर है। न्यूनतम व अधिकतम तापमान में बढ़े अंतर के कारण सर्दी का अहसास अधिक हो रहा है। दिन के समय चटक धूप खिलने से लोगों को सर्दी से राहत मिल रही है, लेकिन सूरज ढलते ही फिर सर्दी पड़ना शुरू हो जाती है। रेगिस्तान में रेतीले धोरों की मिट्‌टी जितनी तेजी से गरम होती है उतनी ही तेजी के साथ ठंडी भी हो जाती है। ऐसे में रात का तापमान कम होने के साथ सर्दी हडि्डयों को जमा रही है।

जोधपुर में कल रात पारा स्थिर रहा, लेकिन आज दोपहर में तीखी धूप निकलने से अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री तक पहुंच गया। सुबह शहरवासियों को गलन और ठिठुरन महसूस हुई। सुबह करीब 7 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बही पूर्वी हवा के असर से सर्द मौसम रहने पर सुबह शहरवासियों को गलन और ठिठुरन महसूस हुई। आज धूप खिलने से लोगों को कुछ राहत मिली, लेकिन शाम होते-होते फिर चली सर्द हवाओं ने लोगों को घरों में दुबकने के लिये मजबूर कर देती है।

इस सर्दी को फसलों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है लेकिन तेज हवा चल जाए तो फसलों में पाला पडऩे का डर किसानों को सता रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक दो दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा लेकिन इसके बाद फिर से सर्दी का पलटवार होने पर हाड क़ंपाने वाली सर्दी का सामना करना पड़ सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'मुझे संघी बनना है', कंगना रनौत का बड़ा बयान- जागरूक हिंदू बनने की जताई इच्छा

'प्रदर्शनकारियों की भाषा पर बोलीं, पुलिस एक्शन पर क्यों रहीं खामोश?', भूमि पेडनेकर से सोशल मीडिया यूजर्स ने पूछे तीखे सवा

बांकीपुर उपचुनाव में बड़ी बढ़त के बाद बोले प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी पर साधा निशाना; कहा- बिहार को सक्षम नेतृत्व की जरूरत

RSS की नई पहल, 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z और Gen Alpha युवाओं से संवाद करेंगे मोहन भागवत

'हमारा आंदोलन अलग है', CJP प्रदर्शन की बांग्लादेश से तुलना पर अभिजीत दीपके का जवाब; तसलीमा नसरीन की टिप्पणी पर दी प्रतिक्रिया

प्रशांत किशोर की जीत पर झूमे तेज प्रताप यादव, बांकीपुर में पहले ही दे चुके थे जन सुराज को समर्थन

'पैसों के बदले रखी गई गंदी शर्त', लॉकअप 2 में आकांक्षा चौधरी के खुलासे पर बंदगी कालरा बोलीं- 'मैं उसे जानती हूं'

'रोजगार नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा', BJP की उपचुनाव हार के बीच राहुल गांधी का हमला; 'छात्रों की गूंज' अभियान का किया जिक्र

'लॉक अप 2' में खत्म हुई दूरियां, शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा ने गले लगाकर किया पैचअप; खास पोस्ट ने जीता फैंस का दिल

PM मोदी का फेसबुक वीडियो हटाने पर बढ़ा विवाद, Meta पर कार्रवाई की उठी मांग

CM थलापति विजय की ऐतिहासिक जीत पर पहली बार बोले बेटे जेसन संजय, कहा- अब परिवार की विरासत संभालने की जिम्मेदारी और बढ़ गई है

'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

UPPSC में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, कई पदों पर निकली भर्ती; जानें योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और फीस की पूरी जानकारी

वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय