न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हिमाचल प्रदेश PPE घोटाला / बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने दिया इस्तीफा

राजीव बिंदल ने बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेजे अपने इस्तीफे में लिखा, 'बीते दिनों स्वास्थ्य निदेशक की कथित ऑडियो क्लिप वायरल हुई जिसके मद्देनजर प्रदेश सरकार ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 27 May 2020 6:27:46

हिमाचल प्रदेश PPE घोटाला /  बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने दिया इस्तीफा

हिमाचल प्रदेश में हुए पीपीई किट खरीद घोटाले की आंच बीजेपी तक पहुंच गई है। इस घोटाले के बाद राज्य के स्वास्थ्य निदेशक अजय गुप्ता की गिरफ्तारी हुई है अब इसके बाद राज्य के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बुधवार को बिंदल ने अपना इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेज दिया है।

दरअसल, इस घोटाले का ऑडियो क्लिप सामने आया है जिसके बाद स्वास्थ्य निदेशक अजय गुप्ता को गिरफ्तार किया गया था। ऑडियो क्लिप में करोड़ों रुपये के लेनदेन की बात कही जा रही है।

क्या लिखा इस्तीफे में

राजीव बिंदल ने बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेजे अपने इस्तीफे में लिखा, 'बीते दिनों स्वास्थ्य निदेशक की कथित ऑडियो क्लिप वायरल हुई जिसके मद्देनजर प्रदेश सरकार ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस विभाग इस मामले की जांच कर रहा है, मगर इसी बीच कुछ लोग बीजेपी की ओर भी उंगलियां उठा रहे हैं। मैं बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष हूं और चाहता हूं कि इसकी पूरी और निष्पक्ष जांच हो। इसलिए उच्च नैतिक मूल्यों के आधार पर मैं इस्तीफा दे रहा हूं।'

बिंदल ने पत्र में कहा, 'इस प्रकरण का बीजेपी हिमाचल प्रदेश से कोई लेना-देना नहीं है। इसे बीजेपी से जोड़ना सरासर अन्याय है और कोरोना महामारी के दौरान बीजेपी द्वारा की गई समाजसेवा का भी अपमान है। याद रहे मैं सिर्फ उच्च नैतिक मूल्यों के आधार पर इस्तीफा दे रहा हूं।'

ये मेडिकल घोटाला पीपीई किट से जुड़ा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के निदेशक को पांच दिनों की पुलिस रिमांड में भेजा गया है। बुधवार को अजय गुप्ता को कोर्ट में पेश किया गया। घोटाले की विजिलेंस विभाग जांच कर रही है। पांच लाख रुपये घूस लेने के आरोप में स्वास्थ्य विभाग के निदेशक को विजिलेंस ब्यूरो ने गिरफ्तार किया है।

पीएमओ तक पहुंची बात

हिमाचल प्रदेश में पीपीई खरीद घोटाले का यह मामला प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंच गया था। एक पत्र के जरिए प्रधानमंत्री को प्रदेश में कोरोना काल में हुए घोटाले की पूरी जानकारी दी गई थी। पत्र में लिखा गया कि कोरोना वायरस आमजन के लिए आपदा है, लेकिन कुछ लोगों के लिए भ्रष्टाचार की फसल काटने का समय है। मुख्यमंत्री ईमानदारी से कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं, लेकिन कुछ लोग सरकार को बदनाम करने का काम कर रहे हैं। प्रदेश में हुए इस मामले की शिकायत आखिर किसने पीएमओ तक पहुंचाई, यह चर्चा का विषय है।

9 करोड़ का था सप्लाई ऑर्डर, 5 लाख की मिलनी थी दलाली

कोरोना संकट के बीच स्वास्थ्य निदेशक अजय गुप्ता के निर्देशन में परचेजिंग कमिटी ने 9 करोड़ के सप्लाई ऑर्डर दिए थे। इसमें मोहाली की एक ही फर्म को पांच हजार पीपीई किट का ऑर्डर दिया गया था। हालांकि देशभर की 40 कंपनियों ने टेंडर प्रक्रिया में हिस्सा लिया था। खास है कि ऑडियो में पांच लाख की दलाली भी इन्हीं पीपीई किट की डील के लिए की जा रही थी। दरअसल कोरोना से निपटने के लिए राज्य सरकार ने निदेशालय और जिला स्तर पर खरीद की छूट दे रखी थी। विजिलेंस का कहना है कि हेल्थ डिपार्टमेंट में हुई इस दलाली के तार जिला स्तर तक जुड़े हैं।

हिमाचल में कोरोना का हाल

बता दें कि पीपीई किट का इस्तेमाल स्वास्थ्यकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का इलाज करने के दौरान करते हैं। ये एक तरह का सुरक्षाकवच है। केंद्रीय स्वास्थय मंत्रालय के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस के 247 मामले सामने आ चुके हैं। इलाज के बाद अभी तक कुल 67 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं और पांच लोगों की इस वायरस के वजह से मौत हुई है। राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए तीन जिलों हमीरपुर, जलोन, विलासपुर और शिमला में 30 जून तक कर्फ्यू लगा रहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ