न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अलवर : पकड़ा गया हरियाणा का गिरोह, करते थे एटीएम कार्ड बदल चोरी

ऐसे ही एक गिरोह को पकड़ा गया हैं जो एटीएम कार्ड बदल चोरी करते थे। इसके लिए चोरी से ग्राहक के पिन नंबर देख लेते थे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 11 Dec 2020 12:56:16

अलवर : पकड़ा गया हरियाणा का गिरोह, करते थे एटीएम कार्ड बदल चोरी

ऐसे कई मामले सामने आते हैं जहां लोगों के बैंक अकाउंट से पैसे निकाल लिए जाते हैं और उन्हें इस बात का पता तक नहीं होता हैं। ऐसे ही एक गिरोह को पकड़ा गया हैं जो एटीएम कार्ड बदल चोरी करते थे। इसके लिए चोरी से ग्राहक के पिन नंबर देख लेते थे। अरावली विहार थाना पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया हैं। पकड़े गए बदमाश हरियाणा के नूंह व पलवल जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनकी कार जब्त कर विभिन्न बैंकों के 67 एटीएम कार्ड बरामद किए है। तलाशी में बदमाशों के पास एक देशी कट्टा व दाे कारतूस भी मिले हैं। पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि पुलिस काे सूचना मिली की एटीएम कार्ड बदलकर ग्राहकों के पैसे निकालने वाले गिरोह के बदमाश शहर में घूम रहे हैं।

सूचना के बाद अरावली विहार थाना पुलिस व डीएसटी टीम ने मोती डूंगरी स्थित एसबीआई के एटीएम बूथ के पास वारदात की फिराक में घूम रहे तीन बदमाशों काे गिरफ्तार किया। गिरफ्तार बदमाश हरियाणा के नूंह मेवात जिले के तावडू थाना क्षेत्र के मालाका गांव निवासी अनवर मेव व राहिल मेव तथा पलवल जिले के थाना चंद हट क्षेत्र के घाटगेट निवासी ईसा खां हैं। इनके पास मिली स्विफ्ट डिजायर कार काे जब्त कर लिया।

तीनाें की तलाशी लेने पर 315 बाेर का एक देशी कट्टा, दाे कारतूस, विभिन्न बैंकों के 67 एटीएम कार्ड व एक पे टीएम कार्ड मिला। बरामद एटीएम कार्ड के बारे में विभिन्न बैंकों से जानकारी जुटाई जा रही है। वारदात से पहले गिरोह के बदमाश एटीएम मशीन काे हैक करते है। इसके बाद ग्राहकों काे बाताें में उलझाकर एटीएम बदल लेते हैं।

पुलिस पूछताछ में पता लगा कि गिरफ्तार बदमाश अनवर इस गैंग का सरगना है। वह एटीएम मशीन काे हैक करना जानता है। फिर ग्राहक के आने पर पलक झपकते ही एटीएम कार्ड बदल लेता है। ये लोग एटीएम बूथ के आस-पास खड़े रह कर ऐसे ग्राहकों का इन्तजार करते हैं, जिनको एटीएम से रुपए निकालना नहीं आते।

ग्राहकों को बातों में लगाकर उनका पिन नम्बर चोरी से देख लेते है औैर एटीएम कार्ड बदल लेते हैं। खुद के पास उसी बैंक का एटीएम रखते हैं। जिसे तुरंत बदल लेते हैं। उस समय ग्राहक काे कहते हैं कि एटीएम खराब है। उसके बाद ये लोग दूसरे एटीएम से पैसे निकाल लेते है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती