न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर : क्रिकेटर पंड्या के खिलाफ चल रहा बाबा साहेब के अपमान का मुकदमा, हाईकोर्ट ने मांगी तथ्यात्मक रिपोर्ट

साल 2018 में लूणी थाने में पंड्या के खिलाफ बाबा साहेब अंबेडकर को लेकर अपमानित पोस्ट करने का मुकदमा दर्ज हुआ था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 10 Dec 2020 4:16:41

जोधपुर : क्रिकेटर पंड्या के खिलाफ चल रहा बाबा साहेब के अपमान का मुकदमा, हाईकोर्ट ने मांगी तथ्यात्मक रिपोर्ट

भारतीय क्रिकेट टीम का एक जाना-माना नाम हार्दिक पंड्या जिसे सभी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जानते हैं। साल 2018 में लूणी थाने में पंड्या के खिलाफ बाबा साहेब अंबेडकर को लेकर अपमानित पोस्ट करने का मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में जोधपुर के लूणी थाने में दर्ज एफआईआर में अब पुलिस द्वारा जांच की जाएगी। राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश संदीप मेहता ने एक विविध आपराधिक याचिका पर सुनवाई कर राजकीय अधिवक्ता से कहा कि वे जांच अधिकारी को निर्देश दें कि इस दृष्टिकोण से जांच कर विस्तृत जांच रिपोर्ट अगली सुनवाई तक पेश करें। अगली सुनवाई 28 जनवरी को मुकर्रर की गई है।

जोधपुर के लूणी थाने में इस्तगासे के जरिये डीआर मेघवाल ने क्रिकेटर पंड्या के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करवाया था। पंड्या पर आरोप है कि उसके ट्विटर हैंडल से भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के खिलाफ कथित रूप से अपशब्द लिखे गए। पंड्या ने इस एफआईआर को निरस्त करने के लिए विशेष रूप से यह दलील देते हुए आग्रह किया कि जिस विवादास्पद ट्विटर हैंडल पर यह पोस्ट की गई, वह उसका अधिकृत ट्विटर हैंडल नहीं है।

इस मामले में हाईकोर्ट ने 13 अप्रैल 2018 को प्रारंभिक सुनवाई करते हुए याचिकाकर्ता पंड्या के विरुद्ध कार्यवाही पर रोक लगा दी थी। बुधवार को इस याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि राजकीय अधिवक्ता जांच अधिकारी को निर्देश दें कि वे इस दृष्टिकोण से जांच कर विस्तृत जांच रिपोर्ट कोर्ट के समक्ष अगली सुनवाई तक पेश करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार

iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार

सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’

15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता

बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें

दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा

गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई

गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव

पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े

Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’

OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर

'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा

दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस

शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती