न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गुड न्यूज / कोरोना के साथ जंग में गुजरात के इस शहर से मिले अच्छे संकेत, रिकवरी रेट में आया 140% का उछाल

गुजरात के अहमदाबाद में कोरोना मरीजों की रिकवरी रेट में 140% का उछाल आया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 23 May 2020 2:15:39

गुड न्यूज / कोरोना के साथ जंग में गुजरात के इस शहर से मिले अच्छे संकेत, रिकवरी रेट में आया 140% का उछाल

देश में कोरोना संक्रमितों की गिनती जहां एक तरफ तेजी से बढ़ रही है वही दूसरी तरफ अच्छी खबर यह है कि देश के कई हिस्सों में कोरोना से रिकवर होने वालों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। गुजरात के अहमदाबाद में कोरोना मरीजों की रिकवरी रेट में 140% का उछाल आया है।

अहमदाबाद नगर निगम ने दावा किया है कि बीते 15 दिनों में शहर में रिकवरी रेट में 140% की बढ़ोतरी हुई है। अहमदाबाद ने गुरुवार को 24 घंटों में 25 लोगों की कोरोना से मौत होने के बीच जिले में रिकवरी रेट बढ़ने का दावा किया गया है। आईएएस राजीव गुप्ता ने बताया कि शहर में 5 मई को रिकवरी रेट 15.85% था। वहीं गुजरात का रिकवरी रेट 22.11% और भारत का रिकवरी रेट 28.62% था। उन्होंने दावा किया कि पिछले कुछ दिनों में अहमदाबाद प्रशासन द्वारा अपनाई गई बहुस्तरीय रणनीति के कारण शहर में रिकवर होने वालों की संख्या अप्रत्याशित रूप से बढ़ी है। गुप्ता ने बताया कि गुजरात के 92% और भारत के 43% के मुकाबले अहमदाबाद में रिकवरी रेट्स में 140% की बढ़ोतरी देखी गई है। 21 मई को शहर में रिकवर होने वालों की दर 38.1% दर्ज की गई थी। वहीं, इसी दिन गुजरात में रिकवरी रेट 42.51% और भारत की रिकवरी रेट 41.06% थी। गुप्ता ने हालांकि, शहर में बढ़ते रिकवरी रेट के पीछे के कारणों को लेकर पूछे गए सवालों का कोई जवाब नहीं दिया।

coronavirus,gujarat,ahmedabad,covid 19,coronavirus news,gujarat me corona ke kitne marij,ahmedabad me kitne hue thik,bharat me corona ke kitne marij,bharat ki khabarein,hindi news

अधिकारियों ने बताया कि 15 दिनों के अंतराल में कोरोना मरीजों की रिपोर्ट देखें तो अहमदाबाद में बीमारी से ठीक होने वाले मरीजों का प्रतिशत 15% से बढ़कर 38% तक पहुंच गया। इस तरह से शहर में रिकवरी रेट में दोगुने से भी ज्यादा का सुधार हुआ है। वहीं इसके मुकाबले गुजरात राज्य में 15 दिन पहले जो रिकवरी रेट था, उसमें 92% ही बढ़ोतरी दर्ज की गई। 5 मई तक प्रदेश में 22% मरीज ठीक हो रहे थे जबकि 21 मई के आंकड़ों के मुताबिक रिकवर होने वाले कोरोना मरीजों की संख्या 42% हो गई।

यह बात समझने की जरूरत है कि अहमदाबाद में पिछले 15 दिनों में रिकवरी रेट में 140% की उछाल आई है। 5 मई को 15.85% रिकवरी रेट था जो 21 मई को बढ़कर 38.1% हो गया यानी इसमें 140% का उछाल आया है।

आईसीएमआर (ICMR) के नए दिशानिर्देशों से बढ़ा रिकवरी रेट

अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (एएमसी) के अधिकारियों का कहना है कि रिकवरी रेट के बढ़ने के पीछे प्रमुख कारण आईसीएमआर के नए दिशानिर्देश भी हो सकते हैं। इसके तहत अब डिस्चार्ज किए जाने से पहले मरीज का कोरोना टेस्ट करना अनिवार्य नहीं है। साथ ही इलाज के 14 दिनों के भीतर अगर मरीज में कोविड-19 से संबंधित कोई भी लक्षण दिखाई नहीं देता तो उसे डिस्चार्ज किया जा सकता है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि आईसीएमआर के दिशानिर्देशों के अलावा अस्पताल के स्टाफ और कोविड केयर सेंटर्स द्वारा मरीजों की ठीक ढंग से देखभाल भी रिकवरी रेट बढ़ाने के पीछे जिम्मेदार है।

हरियाणा के झज्जर में 100% रिकवरी रेट

हरियाणा के झज्जर जिले में तो कोरोना से रिकवर होने वालों का आंकड़ा 100% पहुंचने वाला है। झज्जर में जो एक नया सामने आया है अगर उसे दें तो जिले के सभी 90 मरीजों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। झज्जर पहले तो कोरोना से बिल्कुल अप्रभावित था लेकिन अचानक से जिले में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 90 हो गई थी। अब तक जिले में कोरोना के कुल 91 मामलों की पुष्टि हुई है जिनमें 90 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।

coronavirus,gujarat,ahmedabad,covid 19,coronavirus news,gujarat me corona ke kitne marij,ahmedabad me kitne hue thik,bharat me corona ke kitne marij,bharat ki khabarein,hindi news

बता दे, देश में कोरोना वायरस अब बेकाबू हो गया है। यहां संक्रमित मामले तेजी से बढ़ रहे है। बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 6,654 नए मामले सामने आए हैं, वहीं 137 लोगों की कोविड-19 से मौत हो गई है। लॉकडाउन 4.0 में भी कोरोना संक्रमण के मामले कम नहीं हो रहे हैं। कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,25,101 हो गई है। बीते 10 दिन में 49 हजार 326 मरीज बढ़े हैं। पिछले 4 दिन से लगातार 5 हजार से ज्यादा संक्रमित बढ़ रहे हैं। 19 मई को 6,154 संक्रमित, 20 मई को 5,720, 21 मई को 6,023 और 22 मई को 6,654 मरीज बढ़े। देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 69,597 है। वहीं अब तक देश में 3,720 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई है। ये आंकड़े स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए हैं।

शुक्रवार को महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे ज्यादा 2940 मरीज मिले। केरल में मिले नए संक्रमितों में से 17 विदेश और 21 महाराष्ट्र से लौटे थे। वहीं, दिल्ली में 660, तमिलनाडु में 786, गुजरात में 363, मध्यप्रदेश में 189, उत्तरप्रदेश में 220, राजस्थान में 267, कर्नाटक में 138, बिहार में 179 और ओडिशा में 86 मरीज मिले। इनके अलावा 217 मरीज और हैं, लेकिन वे किस राज्य से हैं इसकी जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है। कोरोना संक्रमण 26 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला है। इनमें से सबसे ज्यादा प्रभावित 5 राज्यों में ही 86 हजार से ज्यादा, यानी 73% मरीज हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ