न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भरोसे की हत्या : मुंह बोले मामा ने ही बेहोशी का इंजेक्शन लगा किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुलासा

आरोपी फरार चल रहा था, जिसकी तलाश में पुलिस ने यूपी, बिहार सहित अन्य जगहों पर भी गई, लेकिन अंत में उसे गुजरात से पकड़ा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 03 Jan 2021 2:23:14

भरोसे की हत्या : मुंह बोले मामा ने ही बेहोशी का इंजेक्शन लगा किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुलासा

राजधानी जयपुर की झोटवाड़ा थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी मामा को पकड़ लिया हैं। आरोपित के खिलाफ पिछले साल 21 नवंबर को पीड़िता की मां ने मुकदमा दर्ज करवाया था। तब से आरोपी फरार चल रहा था, जिसकी तलाश में पुलिस ने यूपी, बिहार सहित अन्य जगहों पर भी गई, लेकिन अंत में उसे गुजरात से पकड़ा।

एसीपी झोटवाड़ा हरिशंकर शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित राजेन्द्र यादव उर्फ राजू मूलत: गांव यादवों का बास थाना मारोठ जिला नागौर का रहने वाला है। वह यहां तारा नगर-डी झोटवाड़ा में किराए से रहता था। आरोपी का पीड़िता के घर आना-जाना था और उसकी मां को वह बहन बोलता था। इसी के चलते बच्ची भी उसे मामा कहती बुलाती थी। पूरा परिवार उस पर विश्वास करता था। इसी विश्वास का फायदा उठाकर उसने महज मुंहबोली नाबालिग भांजी के साथ इस घिनौने वारदात को अंजाम दिया।

दर्द हुआ तो दवा दिलवाने के बहाने लेकर गया था डॉक्टर के पास

पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने अपने बयानों में बताया था कि करीब 5 माह पहले जुलाई की बात हैं, जब उसके पेट में दर्द उठा था। पेट में दर्द का इलाज करवाने के बहाने आरोपित राजू उसे डॉक्टर के पास ले जाने की बात कही। बच्ची ने बताया कि वह उसे अपने साथ डॉक्टर के बजाय कहीं और ले गया और वहां एक इंजेक्शन लगवाया। इंजेक्शन लगवाने के बाद वह बेहोश हो गई। जब पीड़िता को होश आया तो कपड़े भी अस्त-व्यस्त मिले। इसे देख वह कुछ समझ पाती इससे पहले ही मामा उसे धमकाने लगा और घरवालों को बताने पर जान से मारने की धमकी देने लगा।

सोनोग्राफी करवाई तो हुआ खुलासा

घटना के करीब पांच माह बाद पीड़िता को वापस पेट में दर्द हुआ। इस बार वह जब अपनी मां के साथ अस्पताल पहुंची, तो डॉक्टरों ने सोनोग्राफी करवाने की बात कही। सोनोग्राफी की तो पीड़िता के 19 सप्ताह की गर्भवती होने का पता चला। इसके बाद जब मां ने अपनी बच्ची से पूरी बात जानी तो उसने घटना के बारे में बताया, जिसके बाद मां ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती