न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

श्रीगंगानगर : खेत में ले जाकर किया किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, FIR के 1 घंटे में ही तीनों आरोपी गिरफ्तार

शहर के पदमपुर बाइपास पर फिर इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई जिसमें एक किशोरी के साथ तीन लोगों ने बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 12 Dec 2020 2:40:40

श्रीगंगानगर : खेत में ले जाकर किया किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, FIR के 1 घंटे में ही तीनों आरोपी गिरफ्तार

शहर के पदमपुर बाइपास पर फिर इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई जिसमें एक किशोरी के साथ तीन लोगों ने बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात 9 दिसंबर की शाम काे हुई। घटना की एफआईआर दर्ज होते ही पुलिस ने 1 घंटे में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आराेपी माेहम्मद रफी पुत्र भागीरथ छींपा, मेवासिंह पुत्र सुखदेवसिंह, इंद्रजीत उर्फ इंदरू पुत्र सूरजसिंह निवासी 4 एफ साहूवाला के निवासी हैं। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल मुआयना करवाया है।

शुक्रवार काे पीड़िता व उसके पिता ने महिला पुलिस थाना में पेश हाेकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना की रिपाेर्ट दी। एफआईआर के अनुसार किशाेरी बुधवार शाम अपने परिचित युवक के साथ स्कूटी पर घूमने गई थी। रात करीब 7 बजे राधा स्वामी डेरे के पास पदमपुर बाइपास पहुंचे। जब वहां से वापस मुड़े ताे पास के खेत से एक व्यक्ति आया। उसने स्कूटी की चाबी निकाल ली। डरा धमकाकर रुपए मांगने लगा।

इस बीच उसके दाे और साथी आ गए। तीनाें युवक किशाेरी काे जबरन पास के खेत में ले गए और बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। फिर किशाेरी के परिचित काे धमकाकर गूगल-पे से 5 हजार रुपए ट्रांसफर करवा लिए। आराेपियाें ने दाेनाें की धमकी दी कि इस संबंध में किसी काे बताया ताे जान से मार देंगे। डरी सहमी किशाेरी ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी परिजनाें काे दी। इस पर महिला थाने में केस दर्ज करवाया। पुलिस ने आराेपियाें के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, पाेक्साे एक्ट और आईपीसी 384 के तहत केस दर्ज किया।

एसपी राजन दुष्यंत ने बताया कि मामला दर्ज करने के बाद सीओ सिटी ईस्माइल खान के निर्देशन में चार टीमें गठित की गई। पुलिस सूत्राें के अनुसार मुखबिरों की सूचना और गूगल-पे के नंबर व अन्य जानकारी के आधार पर छानबीन कर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के एक घंटे में ही तीनाें आराेपियाें की पहचान कर ली। इसके बाद आराेपी माेहम्मद रफी पुत्र भागीरथ छींपा, मेवासिंह पुत्र सुखदेवसिंह, इंद्रजीत उर्फ इंदरू पुत्र सूरजसिंह मजबी निवासी 4एफ साहूवाला काे हिरासत में ले लिया। बाद में पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल मुआयना करवाया। जांच अधिकारी ने घटना स्थल का जायजा लिया। श्रीगंगानगर की एफएसएल यूनिट ने भी माैका मुआयना कर सबूत जुटाए। मामले की जांच सीओ सिटी कर रहे हैं। आराेपियाें की धरपकड़ के लिए गठित टीम में काेतवाली थाना प्रभारी गजेंद्रसिंह, पुरानी आबादी के थानाप्रभारी रणजीतसिंह भी शामिल थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर