
शहर में शिवाजी पार्क थाना पुलिस ने महिला से मोबाइल छीन कर भागने वाले 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। शिवाजी पार्क निवासी प्रीति शर्मा ने मामला दर्ज कराया था कि वह ऑफिस से अपनी सहेली के घर जा रही थी। शाम करीब 7:30 बजे ई रिक्शा में सवार होकर आए चार बदमाश उसका मोबाइल छीन कर भाग गए। युवती ने मोबाइल चोरों का पीछा भी किया लेकिन वे भागने में सफल हो गए।
आए दिन मोबाइल छीनने की घटनाओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव लाल बेरवा व सहायक पुलिस अधीक्षक व्रत अलवर विकास सागवान के सुपरविजन में विशेष टीम गठित की। इस टीम की मॉनिटरिंग में मोबाइल चोरी कर भागने वाले चारों बदमाशों को गिरफ्तार किया है। शिवाजी पार्क पुलिस थाना अधिकारी का कहना है कि मोबाइल चोरी की घटनाओं को लेकर लगातार मॉनिटरिंग की गई। इसके बाद मोबाइल चोरी करने वाले 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।
सुनील पुत्र महेंद्र जाति बावरिया निवासी ऊंटवाल रामगढ़ सुखदेव सिंह पुत्र गुरुदेव निवासी एरोड्रम सरदार कॉलोनी दीपक पुत्र सुलखान सिंह निवासी भजनी गोविंदगढ़ संतोष उर्फ बाबू सिंह पुत्र भजन सिंह निवासी एरोड्रम रोड सरदार कॉलोनी अलवर को गिरफ्तार किया गया है।














