न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अजमेर : सुनसान खंडहर में मिली युवक की लाश, बिजली के तार से बंधे थे हाथ-पैर, हत्या की आशंका

ब्यावर के पास खरवा इलाके में तब सनसनी फैल गई जब यहाँ एक खंडहरनुमा भवन में युवक की लाश मिली। ब्यावर सदर थाना पुलिस ने मौके पर जांच कि तो पाया कि युवक के हाथ-पैर बिजली के तार से बंधे हुए हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 06 Jan 2021 8:38:41

अजमेर : सुनसान खंडहर में मिली युवक की लाश, बिजली के तार से बंधे थे हाथ-पैर, हत्या की आशंका

ब्यावर के पास खरवा इलाके में तब सनसनी फैल गई जब यहाँ एक खंडहरनुमा भवन में युवक की लाश मिली। ब्यावर सदर थाना पुलिस ने मौके पर जांच कि तो पाया कि युवक के हाथ-पैर बिजली के तार से बंधे हुए हैं। प्रथम दृष्टया जहां लाश मिली वहीं हत्या की आशंका जताई जा रही हैं। मृतक की शिनाख्त 18 वर्षीय जयराम दमामी के रूप में हुई है। अजमेर से आई एफएसएल टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, बुधवार सुबह कुछ लोग राजकीय बालिका स्कूल के पास बने खंडहरनुमा भवन में गए तो वहां कोने में युवक की लाश पड़ी थी। उसके हाथ-पांव तार से बंधे थे। सदर थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह जोधा ने बताया कि मृतक गांव का रहने वाला था। वह ननिहाल में रहता था।

जहां लाश मिली, वहीं हत्या की आशंका

आशंका है कि युवक की जहां लाश मिली, वहीं उसकी हत्या की गई है। फिलहाल, हत्या का कारण साफ नहीं है। ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला कि मंगलवार दोपहर को कुछ युवक पतंग उड़ाने आए थे और तब वहां कोई शव नहीं था। वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि मृतक को मंगलवार दोपहर तीन बजे करीब पतंग उड़ाते हुए देखा था। इसके बाद उसे नहीं देखा। शाम को घर नहीं पहुंचा तो तलाश भी की गई। लेकिन कुछ पता नहीं चला। ऐसे में आशंका है कि रात के वक्त ही युवक की हत्या की गई है।

लॉकडाउन में आया था ननिहाल, तब से यहीं रह रहा था

पुलिस ने बताया कि मृतक चंडावल, पाली का रहने वाला था। वह अपनी मां व छोटे भाई-बहन के साथ लॉकडाउन में ननिहाल आया था। उसके दोनों भाई व बहन खरवा में ही पढाई कर रहे थे। वह काम की तलाश में था। बताया जाता है कि पिता उनका लालन पालन नहीं कर रहा था और ऐसे में मां उनको लेकर अपने दो भाईयों व मां के पास आ गई। तब से यहीं पर रह रही थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध

iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार

ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर

15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता

बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें

दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा

मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों

यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान

OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर

'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा

दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस

शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती