न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बांसवाड़ा : पैसों के लिए कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, शव काे खांट पर लिटा दिखाई खुदखुशी

बैल बेचने से मिले 2200 रुपयाें के हिसाब काे लेकर एक बेटा अपने पिता पर इतना गुस्सा गया कि उसने लट्ठ और पत्थर से पीट-पीटकर पिता की हत्या कर दी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 26 Dec 2020 11:36:26

बांसवाड़ा : पैसों के लिए कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, शव काे खांट पर लिटा दिखाई खुदखुशी

बांसवाड़ा में एक ऐसी घटना देखने को मिली जो एक बेटे की पिता के प्रति निर्दयता को दर्शाती हैं। यहां बैल बेचने से मिले 2200 रुपयाें के हिसाब काे लेकर एक बेटा अपने पिता पर इतना गुस्सा गया कि उसने लट्ठ और पत्थर से पीट-पीटकर पिता की हत्या कर दी। इतना ही नहीं, निर्दयी बेटे ने किसी काे शक न हाे इसलिए पिता के शव काे खांट पर लिटा दिया।

परिजनाें काे गुमराह करने के लिए पिता के फंदे से लटककर खुदकुशी करने की झूठी खबर दी। लेकिन उसी के चार साल के बेटे और दिव्यांग भाई ने हत्यारे बेटे काे पकड़वा दिया। दाे दिन बाद हुए इस खुलासे ने पड़ाैसियाें से लेकर पुलिस काे भी हैरत में डाल दिया। घटना सल्लाेपाट थाना इलाके के जाबूड़ी पंचायत के साेडला दूदा गांव में 23 दिसंबर की है। 70 वर्षीय सवजी गरासिया की उसके बड़े बेटे 35 वर्षीय गणेश ने हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस माैके पर पहुंची और दाे दिन बाद शव का पाेस्टमार्टम करवाया गया। फिलहाल पुलिस ने गणेश काे हिरासत में ले लिया है।

दरअसल, सवजी के पांच बेटे है। एक बेटा दिव्यांग है। पत्नी शामा और बाकि बेटे मजदूरी के लिए परिवार के साथ अहमदाबाद गए हुए थे। घर पर सवजी और उसका दिव्यांग बेटा ही थे। घर पर दाे बैल थे जिससे पिता-पुत्र अपना खर्चा निकालते थे। पिछले दिनाें सवजी ने एक बैल 2200 रुपए में बैच दिया। 23 दिसंबर काे सवजी का बड़ा बेटा गणेश उसकी पत्नी और बच्चाें के साथ लाैटा। गणेश ने बैल काे लेकर पिता सवजी से बात की। जिस पर सवजी ने बैच देना बताया। इस पर गणेश ने रुपयों काे लेकर बातचीत की। जिस पर पिता-पुत्र में कहासुनी हाे गई। बात बढ़कर मारपीट तक पहुंच गई और गणेश ने बेरहमी से बुजुर्ग पिता सवजी काे लात-घुसाें, लट्ठ और पत्थर से पीटा। जिससे सवजी की माैके पर ही माैत हाे गई।

किसी काे शक न हाे इसलिए गणेश ने पिता के शव काे उठाकर खांट पर लिटा दिया। गणेश ने घटना के बारे में किसी काे नहीं बताया। लेकिन उसके पांच साल के बेटे और दिव्यांग भाई ने सबकुछ देख लिया था। अगले दिन गणेश ने गुजरात में मजदूरी कर रहे अपने भाइयाें काे खबर दी कि पिता ने खुदकुशी कर ली है। जिस पर सभी घर लाैटे। परिजनाें काे शव देखकर संदेह हुआ। जिस पर शुक्रवार काे पुलिस काे इत्तला दी। इत्तला पर पहुंची पुलिस ने शव काे एमजी अस्पताल ले गई और आखिर दाे दिन बाद शव का पाेस्टमार्टम कराया।

बेटे और दिव्यांग भाई ने बताया नशे में था आरोपी गणेश

पिता की हत्या काे लेकर गणेश परिजनाें और पुलिस काे गुमराह की करता रहा। लेकिन, जब पुलिस ने थाेड़ी पड़ताल की ताे गणेश के पांच साल के बेटे और दिव्यांग भाई ने उसकी करतूत काे उजागर कर दिया। थानाधिकारी नागेंद्रसिंह ने बताया कि गणेश काे हिरासत में ले लिया गया है। शुरुआती पूछताछ में बताया है कि शराब के नशे में उसने पिता से मारपीट की, जिससे उनकी माैत हाे गई।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती