न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत में महिला कोरोना वारियर्स के लिए तैयार हुआ विशेष PPE किट, पहन सकते है साड़ी के ऊपर; PM मोदी ने की सराहना

सूरत की एक फैशन कम्पनी ने देश और दुनिया का पहला ऐसा पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (पीपीई) किट तैयार किया है, जो महिला हेल्थ वर्कर साड़ी या अन्य ड्रेस पर भी पहन सकेंगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 01 Jun 2020 12:06:18

भारत में महिला कोरोना वारियर्स के लिए तैयार हुआ विशेष PPE किट, पहन सकते है साड़ी के ऊपर; PM मोदी ने की सराहना

कोरोना वायरस से मुकाबले में कोरोना वायरस संक्रमण से खुद को बचाने के लिए पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (पीपीई) किट का इस्तेमाल करते है। कोरोना वायरस चूंकि संक्रामक बीमारी है इसलिए इससे बचने के लिए लोग मास्क पहन रहे हैं, बार-बार हाथ साफ कर रहे हैं, लोगों से दूरी बनाकर बात कर रहे हैं। आम लोगों तो मास्क और दास्ताने का इस्तेमाल कर रहे हैं लेकिन कोरोना मरीजों के इलाज में लगे डॉक्टर, नर्स, कंपाउंडर और मेडिकल स्टाफ को सिर से पांव तक वायरस संक्रमण से बचाव के लिए कई तरह की चीजें पहननी होती हैं और ये सारी चीजें पीपीई किट्स हैं। पीपीई किट पहनने के बाद 6 से 8 घंटे तक हेल्थ वर्कर बाथरूम नहीं जा पाते हैं। अगर जाते हैं तो किट का दोबारा उपयोग नहीं हो पाता है। ऐसे में महिला कोरोना वॉरियर्स को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

ऐसे में सूरत की एक फैशन कम्पनी ने देश और दुनिया का पहला ऐसा पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (पीपीई) किट तैयार किया है, जो महिला हेल्थ वर्कर साड़ी या अन्य ड्रेस पर भी पहन सकेंगी। सूरत के फैशन डिजाइन विकास केंद्र फैशननोवा से जुड़े फैशन डिजाइनर सौरव मंडल ने आत्म निर्भर भारत अभियान के तहत इसे डिजाइन किया है। इस किट को मेडिकल लैब सिट्रा से भी मंजूरी मिल गई है। कई अन्य खूबियों वाले इस किट को बार-बार खोलने या बदलने की जरूरत भी नहीं होगी। महिलाओं के लिए खास उपयोगी होने से इसका नाम 'नारी कवच कोविड-19' रखा गया है।

coronavirus,ppe kit,ppe kit for women,india,narendra modi,lockdown 5,news

हेल्थ वर्कर आराम से बाथरूम भी जा सकते हैं

फैशननोवा के निदेशक अनुपम गोयल का दावा है यह अन्य किट जितना ही सुरक्षित होने के साथ ही कई सारी खूबियों वाला है। इसे पहनना आसान है। सामान्य किट पहनने के नारी कवच कोविड 19 में इस तरह डिजाइन है कि हेल्थ वर्कर आराम से बाथरूम भी जा सकते हैं। इसे साड़ी सहित सलवार कुर्ती, पैंट शर्ट पर भी पहना जा सकेगा। यानी महिला और पुरुष दोनों वर्कर के लिए उपयोगी है। नारी कवच कोविड-19 पीपीई किट की डिजाइन की खास बात यह है कि इसे लोअर हाफ के हिस्से में मोडिफाई किया गया है। सामान्य पीपीई किट सिंगल पीस में होता है जबकि नारी कवच कोविड-19 दो हिस्सों में बना है। लोअर हाफ साड़ी पर भी पहना जा सके और बार-बार बदलना भी न पड़े।

coronavirus,ppe kit,ppe kit for women,india,narendra modi,lockdown 5,news

मात्र 400-500 रुपए में मिल सकेगा

इस पीपीई किट की कीमत की बात करे तो गोयल के मुताबिक 1000 से 1200 के मुकाबले यह किट 400 से 500 रुपए में उपलब्ध हो सकेगा। गोयल का कहना है कि जल्द ही सरकारी टेंडर भी भर सकेंगे। वहीं निजी संस्थानों की मांग पर सप्लाई भी कर सकेंगे। पहली खेप में 10 हजार पीपीई किट जल्द तैयार हो जाएंगे।

आपको बता दे, प्रधानमंत्री ने मन की बात के ट्विटर हैंडल पर सूरत के फैशननोवा इंस्टीट्यूट की इस पहल को काफी सराया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ