न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सीकर : चूल्हे की चिंगारी ने तबाह किए 3 झोपड़ें, आग की चपेट में आए 2 वर्षीय मासूम की मौत

शनिवार दोपहर करीब एक बजे चूल्हे की चिंगारी से तीन झोंपड़ों में लगी आग से एक झोपड़े में दो वर्षीय मासूम की जलने से मौत हो गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 27 Dec 2020 1:37:14

सीकर : चूल्हे की चिंगारी ने तबाह किए 3 झोपड़ें, आग की चपेट में आए 2 वर्षीय मासूम की मौत

सीकर के गांव बूचावास में शनिवार दोपहर करीब एक बजे चूल्हे की चिंगारी से तीन झोंपड़ों में लगी आग से एक झोपड़े में दो वर्षीय मासूम की जलने से मौत हो गई। घटना के समय झोंपड़ों के पास चार बच्चे खेल रहे थे। चार में से एक बच्चा एक झोंपड़े में था। परिवार के लोग तारानगर गए हुए थे। जानकारी के अनुसार पीतराम भोपा शनिवार को अपनी पत्नी के स्वास्थ्य जांच को लेकर तारानगर गया हुआ था। घर में चार बच्चे खेल रहे थे। उसी दौरान चूल्हे की चिंगारी से तीन झोपड़ों में आग लग गई। आग लगने पर एक झोंपड़े में खेल रहे सूरज भोपा की झुलसने से मौके पर ही मौत हो गई। पीतराम भोपा के बच्चे गोविंद (12), आरती (6), बुलकेस (4) व 2 वर्षीय सूरज घर पर थे, जबकि रीना (10) व रेखा (8) फेरी में गए हुए थे।

आग को देखकर लोगों ने वहां पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास भी किया। आग बुझाने तक तीनों झोंपड़े जल चुके थे। आग लगने से झोंपड़ों में रखा घरेलू सामान व कपड़े भी जल गए। सूचना मिलने के बाद भालेरी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। बच्चे का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा गया। घटना को लेकर एडीएम रामरतन सौंकरिया भी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया।

चुरू एडीएम रामरतन सौंकरिया ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर जाकर मुआयना किया गया। प्रभावित परिवार के रहने के लिए अलग से व्यवस्था करवा दी गई। राज्य सरकार की तरफ से मिलने वाली सहायता भी प्रभावित परिवार को जल्द ही दिलवाई जाएगी।

ग्रामीणों ने दिया आर्थिक सहयोग, प्रशासन ने रहने की व्यवस्था करवाई

घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रभावित परिवार को आर्थिक सहयोग दिया। सरपंच सीता व्यास ने 11 हजार रुपए, भालेरी थाने के एएसआई विजेंद्र शर्मा ने 5100 रुपए दिए। इसके अलावा ग्रामीणों ने भी सहयोग के लिए आगे आते हुए 50 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी। इस मौके पर मनोज व्यास, सीताराम फौजी, मदनलाल पुरोहित, बृजलाल सोनी, भागीरथ, मांगीलाल पांडिया, संतोष, विनोद पांडिया, नथमल आदि मौजूद रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1350 से ज्यादा और निफ्टी 400 से अधिक अंक लुढ़का; कई दिग्गज शेयरों में नुकसान
शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1350 से ज्यादा और निफ्टी 400 से अधिक अंक लुढ़का; कई दिग्गज शेयरों में नुकसान
मिडिल ईस्ट संघर्ष पर राहुल गांधी का हमला, बोले—भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा असर, US ट्रेड डील पर भी उठाए सवाल
मिडिल ईस्ट संघर्ष पर राहुल गांधी का हमला, बोले—भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा असर, US ट्रेड डील पर भी उठाए सवाल
दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को हाई कोर्ट का नोटिस, 16 मार्च को अगली सुनवाई
दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को हाई कोर्ट का नोटिस, 16 मार्च को अगली सुनवाई
Samsung ने पेश किया iPhone जैसा नया प्राइवेसी फीचर, स्मार्टफोन रहेगा पूरी तरह सुरक्षित
Samsung ने पेश किया iPhone जैसा नया प्राइवेसी फीचर, स्मार्टफोन रहेगा पूरी तरह सुरक्षित
‘द केरल स्टोरी 2’ ने दूसरे मंडे भी मचाया धमाल, जानें 11 दिनों में कितनी हुई कमाई
‘द केरल स्टोरी 2’ ने दूसरे मंडे भी मचाया धमाल, जानें 11 दिनों में कितनी हुई कमाई
BSNL ने यूजर्स के लिए पेश किया खास ऑफर, इस सस्ते प्लान में मिलेगी 14 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी
BSNL ने यूजर्स के लिए पेश किया खास ऑफर, इस सस्ते प्लान में मिलेगी 14 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी
पैरों में भारीपन क्यों होता है? जानें इसके कारण और दर्द-थकान से राहत पाने के आसान उपाय
पैरों में भारीपन क्यों होता है? जानें इसके कारण और दर्द-थकान से राहत पाने के आसान उपाय
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच LPG को लेकर बड़ा फैसला, सरकार ने सिलेंडर बुकिंग का समय बढ़ाया
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच LPG को लेकर बड़ा फैसला, सरकार ने सिलेंडर बुकिंग का समय बढ़ाया
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की विदेश यात्रा पर रोक की मांग, आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दी अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की विदेश यात्रा पर रोक की मांग, आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दी अर्जी
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने आकृति अग्रवाल के साथ रचाई सगाई, इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कर दी खुशखबरी
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने आकृति अग्रवाल के साथ रचाई सगाई, इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कर दी खुशखबरी
Apple के फोल्डेबल iPhone को लेकर नया लीक, CAD रेंडर्स से सामने आया डिजाइन और कैमरा डिटेल
Apple के फोल्डेबल iPhone को लेकर नया लीक, CAD रेंडर्स से सामने आया डिजाइन और कैमरा डिटेल
Samsung Galaxy M17e 5G की लॉन्च डेट तय, 17 मार्च को भारत में एंट्री; कंपनी ने बताए कई खास फीचर्स
Samsung Galaxy M17e 5G की लॉन्च डेट तय, 17 मार्च को भारत में एंट्री; कंपनी ने बताए कई खास फीचर्स
टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद मैदान पर दिखा हार्दिक पांड्या का रोमांटिक अंदाज, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने किया किस
टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद मैदान पर दिखा हार्दिक पांड्या का रोमांटिक अंदाज, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने किया किस
IDBI बैंक में बंपर वैकेंसी, 1200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई
IDBI बैंक में बंपर वैकेंसी, 1200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई