न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का बड़ा दावा, मानों या न मानों लेकिन भारत में शुरू हुआ कोरोना का कम्युनिटी ट्रांसमिशन

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में अब तेजी आ गई है। कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख 7 हजार 183 हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 03 Jun 2020 5:12:38

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का बड़ा दावा, मानों या न मानों लेकिन भारत में शुरू हुआ कोरोना का कम्युनिटी ट्रांसमिशन

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में अब तेजी आ गई है। कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख 7 हजार 183 हो गई है। 1 लाख 285 मरीज ठीक हो चुके हैं। मंगलवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 8 हजार 812 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। भारत में लगातार अब रोजाना 7-8 हजार कोरोना के नए मामले सामने आ रहे है।

जब सबसे ज्यादा मामले

तारीख - केस
1 जून - 7722
31 मई - 8789
30 मई - 8364
29 मई - 8138
27 मई - 7246
28 मई - 7254

संक्रमित मरीजों की संख्या के मामले में भारत ने अब जर्मनी और फ्रांस को भी पीछे छोड़ दिया है। इस बीच स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि भारत में अब इस वायरस का कम्युनिटी ट्रांसमिशन शुरू हो चुका है। कम्युनिटी ट्रांसमिशन का दावा करने वाली इस टीम में एम्स के स्वास्थ्य विशेषज्ञों के साथ ही इंडियन काउंसिल आफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर), इंडियन पब्लिक हेल्थ एसोसिएशन (आईपीएचए), इंडियन एसोसिएशन आफ प्रिवेंटिव एंड सोशल मेडिसिन (आईएपीएसएम) और ऑल इंडियन एसोसिएशन ऑफ एपिडेमियोलॉजिस्ट (आईएई) के विशेषज्ञ शामिल हैं। इन विशेषज्ञों का कहना है कि देश के कुछ हिस्सों में कम्युनिटी ट्रांसमिशन तेजी से फैल रहा है। कुछ बड़े शहरों और अलग-अलग इलाकों में रहने वाली जनसंख्या के बीच इस वायरस का संक्रमण फैलना शुरू हो गया है। वैसे अभी तक इस मामले में सरकार की ओर से कोई बयान नहीं आया है।

महामारी विशेषज्ञों की राय नहीं ली गई

टीम का कहना है कि नीति निर्माताओं ने स्पष्ट रूप से सामान्य प्रशासनिक नौकरशाहों पर भरोसा किया जबकि इस पूरी प्रक्रिया में महामारी विज्ञानियों, स्वास्थ्य विशेषज्ञों और सामाजिक विज्ञानिकी क्षेत्र के विशेषज्ञों की भूमिका काफी सीमित थी। इस महामारी से निपटने के लिए उठाए गए कदमों के संबंध में महामारी विशेषज्ञों से कोई चर्चा नहीं की गई। टीम का कहना है कि यदि सरकार ने महामारी से निपटने के उपायों पर महामारी विशेषज्ञों की राय ली होती तो शायद बेहतर उपाय किए जा सकते थे। टीम का कहना है कि देश इस समय मानवीय संकट और महामारी के रूप में भारी कीमत चुका रहा है। टीम की ओर से तैयार रिपोर्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपी जा चुकी है।

कड़े लॉकडाउन का हुआ फायदा

इस रिपोर्ट में विशेषज्ञों का कहना है कि देश में लगे कड़े लॉकडाउन का एक फायदा यह जरूर हुआ है कि इससे कोरोना के फैलने का समय बढ़ गया है जिससे इसके कर्व को फ्लैट किया जा सके। लॉकडाउन का एक फायदा यह भी हुआ है कि हेल्थ केयर सिस्टम पर अचानक ज्यादा बोझ नहीं पड़ा और हम स्वास्थ्य सुविधाएं जुटाने में कामयाब रहे। रिपोर्ट में कहा गया है कि 25 मार्च से 31 मई तक लगा लॉकडाउन काफी कड़ा था, लेकिन फिर भी कोरोना केस जो 25 मार्च को महज 606 थे, वे 24 मई को बढ़ाकर 1 लाख 38,845 तक पहुंच गए। इसका मतलब साफ है कि इस दौरान भी केसों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि चौथे लॉकडाउन के दौरान दी गई रियायतों के कारण केसों की संख्या में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई। विशेषज्ञों का कहना है कि इस समय यह मानना काफी मुश्किल है कि कोरोना महामारी को इस स्टेज में ही खत्म किया जा सकता है और वह भी तब जब कम्युनिटी ट्रांसमिशन अलग-अलग क्षेत्र की आबादियों में फैल चुका है

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ