न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर : अब हो सकेगी भीड़ में बगैर मास्क वाले लोगों की पहचान, काटे जा सकेंगे ई-चालान

भीड़ में बगैर मास्क वाले लोगों की पहचान कर उनका भी ई-चालान काटा जा सकेगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 09 Dec 2020 6:12:06

जोधपुर : अब हो सकेगी भीड़ में बगैर मास्क वाले लोगों की पहचान, काटे जा सकेंगे ई-चालान

जिस तरह सड़क के नियमों की पालना के लिए कई जगह पर कैमरों की मदद से निगरानी कर गाड़ियों के ई-चालान काटे जाते हैं, उसी तरह अब भीड़ में बगैर मास्क वाले लोगों की पहचान कर उनका भी ई-चालान काटा जा सकेगा। बिट्स हैदराबाद से इंजीनियरिंग कर रहे जोधपुर के एक छात्र रोहन दुबे ने कोरोना से बचने के सबसे अधिक कारगर साबित हो रहे फेस मास्क को डिटेक्ट करने वाला सॉफ्टवेयर विकसित किया है। इस सॉफ्टवेयर के माध्यम से भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भी कैमरे की मदद से यह पता लगाया जा सकता है कि कितने लोगों ने मास्क पहना है और कितने लोगों ने नहीं। इसके आधार पर मास्क नहीं पहनने वाले लोगों का ई-चालान भी काटा जा सकता है। उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र भेज उनके समक्ष इसका डेमो देने का अनुरोध किया है।

कोरानाकाल में कॉलेज बंद होने के कारण रोहन इन दिनों अपने घर जोधपुर में रहकर ही ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं। रोहन ने बताया कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण से बचाव के लिए सबसे अहम उपाय मास्क है। केंद्र और राज्य सरकार बार-बार लोगों से मास्क पहनने की अपील कर रही है। साथ ही मास्क नहीं पहनने वालों से जुर्माना तक वसूल रही है। ताकि लोगों में जागरूकता आए और वे बाहर निकलते समय हर समय मास्क पहनें। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग मास्क नहीं पहन रहे हैं। ऐसे में कोरोना संक्रमण का फैलाव काबू में नहीं आ रहा है। इसे ध्यान में रख उन्होंने एक सॉफ्टवेयर बनाने का निश्चय कर उस पर काम शुरू किया और इसे मूर्त रूप देकर ही थमे।

ऐसे काम करेगा यह सॉफ्टवेयर

यातायात पुलिस ने शहर में कई स्थान पर उच्च गुणवत्ता के कैमरे लगा रखे हैं। इनके माध्यम से यातायात नियमों को उल्लंघन करने वाले चालकों के ई-चालान काटे जाते हैं। पुलिस नियंत्रण कक्ष में स्थापित अभय कमांड से इस सॉफ्टवेयर को जोड़ देने पर यह सड़कों पर बगैर मास्क घूम रहे लोगों को चिह्नित कर लेगा। चाहे कितनी भी भीड़ हो इस सॉफ्टवेयर की मदद से बगैर मास्क लगाए लोगों की पहचान कर यह उनकी जानकारी दे सकता है। इसके आधार पर यह पता लगाया जा सकता है कि कितने लोगों ने मास्क लगा रखा है और कितनों ने नहीं। इसके आधार पर मास्क नहीं पहनने वालों को ई-चालान आसानी से काटे जा सकते हैं। इस सॉफ्टवेयर की खासियत है कि यह किसी भी तरह के और अलग-अलग रंग के मास्क की पहचान कर सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती