न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : 3 महीने बाद गिरफ्तार हुए कार लूटने वाले आरोपी, शराब पीने के लिए की थी फायरिंग

बजाज नगर थाना इलाके से कार चालक को बंधक बनाकर दौसा ले जाने वाले आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 24 Jan 2021 2:30:50

जयपुर : 3 महीने बाद गिरफ्तार हुए कार लूटने वाले आरोपी, शराब पीने के लिए की थी फायरिंग

बजाज नगर थाना इलाके से कार चालक को बंधक बनाकर दौसा ले जाने वाले आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने उसी दिन मुफ्त में शराब पीने के लिए पहले करधनी इलाके में एक ठेके पर फायरिंग की थी। इसके बाद बाइक से गोपालपुरा पुलिया के नीचे आए और एक कार सवार को बंधक बनाकर दौसा महुआ ले गए थे। थानाधिकारी रमेश सैनी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी देवराज मूलतः सिंगानी मथुरा और हाल में किरायेदार सिंधु नगर मुरलीपुरा जयपुर, लवकुश गांव नौदरा मथुरा और प्रमोद गांव हीरपुरा अलीगढ़ यूपी का रहने वाला है। आरोपियों ने लूट की कार को बेचना बताया है, जिसकी जांच कर रहे हैं।

आरोपियों ने 30 अक्टूबर को बैनाड़ रोड स्थित एक ठेके पर मुफ्त में शराब पीने के लिए सेल्समैन पर ही फायरिंग कर दी और दो बाइक से फरार होकर बजाज नगर इलाके में आ गए। करधनी थाने में भी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बाइक पर सर्दी लगी तो गोपालपुरा पुलिया के नीचे कार लेकर खड़े जितेंद्र सिंह को बंधक बनाकर पीछे वाली सीट पर डाल लिया और कार लूटकर दौसा महुआ पहुंच गए। एक बाइक वहां छोड़ गए थे जो मथुरा से चुराई हुई थी।

एसीपी महेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि इस संबंध में छोटूराम ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसमें बताया कि उनका ड्राइवर जितेंद्र सिंह कार लेकर खड़ा था। जिसके हाथ पैर बांधकर और आंखों पर पट्टी लगाकर 5 आरोपी महुआ पहुंच गए। पीड़ित जितेंद्र को जब उन्होंने दौसा में उतारा तो उसने फोन करके घटना बताई। जांच में सामने आया है कि आरोपी मथुरा, भरतपुर, जयपुर में डेढ़ दर्जन से ज्यादा वारदातें कर चुके हैं। जिनमें चोरी, लूट, चैन स्नैचिंग, फायरिंग की वारदातें शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

LPG उत्पादन में 10% की बढ़ोतरी, सरकार ने गैस की कमी की आशंकाओं को बताया निराधार
LPG उत्पादन में 10% की बढ़ोतरी, सरकार ने गैस की कमी की आशंकाओं को बताया निराधार
‘एक दिन तू फ्रिज में मिलेगी…’ दोस्तों के मजाक के बीच छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, बॉयफ्रेंड पर गंभीर आरोप
‘एक दिन तू फ्रिज में मिलेगी…’ दोस्तों के मजाक के बीच छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, बॉयफ्रेंड पर गंभीर आरोप
देश के कई राज्यों में कमर्शियल गैस सप्लाई प्रभावित, दिल्ली से कर्नाटक तक जानें कहां क्या है स्थिति
देश के कई राज्यों में कमर्शियल गैस सप्लाई प्रभावित, दिल्ली से कर्नाटक तक जानें कहां क्या है स्थिति
Samsung ने पेश किया iPhone जैसा नया प्राइवेसी फीचर, स्मार्टफोन रहेगा पूरी तरह सुरक्षित
Samsung ने पेश किया iPhone जैसा नया प्राइवेसी फीचर, स्मार्टफोन रहेगा पूरी तरह सुरक्षित
LPG संकट के बीच देशभर में ECA लागू, जानें इसका क्या मतलब है और सरकार ने क्यों उठाया यह कदम
LPG संकट के बीच देशभर में ECA लागू, जानें इसका क्या मतलब है और सरकार ने क्यों उठाया यह कदम
BSNL ने यूजर्स के लिए पेश किया खास ऑफर, इस सस्ते प्लान में मिलेगी 14 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी
BSNL ने यूजर्स के लिए पेश किया खास ऑफर, इस सस्ते प्लान में मिलेगी 14 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी
पैरों में भारीपन क्यों होता है? जानें इसके कारण और दर्द-थकान से राहत पाने के आसान उपाय
पैरों में भारीपन क्यों होता है? जानें इसके कारण और दर्द-थकान से राहत पाने के आसान उपाय
राम नवमी पर शुक्र करेंगे मेष राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के बनेंगे मजबूत योग
राम नवमी पर शुक्र करेंगे मेष राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के बनेंगे मजबूत योग
‘कुछ लोग खुद को बहुत बड़ा ज्ञानी समझते हैं...’, संसद में राहुल गांधी पर किरेन रिजिजू का तीखा हमला
‘कुछ लोग खुद को बहुत बड़ा ज्ञानी समझते हैं...’, संसद में राहुल गांधी पर किरेन रिजिजू का तीखा हमला
10 दिन लगातार करेले का जूस पीने से शरीर में क्या बदलाव आते हैं? जानिए
10 दिन लगातार करेले का जूस पीने से शरीर में क्या बदलाव आते हैं? जानिए
Apple के फोल्डेबल iPhone को लेकर नया लीक, CAD रेंडर्स से सामने आया डिजाइन और कैमरा डिटेल
Apple के फोल्डेबल iPhone को लेकर नया लीक, CAD रेंडर्स से सामने आया डिजाइन और कैमरा डिटेल
LPG सिलेंडर में कितनी गैस बाकी है? इन आसान ट्रिक्स से मिनटों में लगाएं पता
LPG सिलेंडर में कितनी गैस बाकी है? इन आसान ट्रिक्स से मिनटों में लगाएं पता
जूते के पीछे बनी ये स्ट्राइप्स किस काम आती हैं? ज्यादातर लोग नहीं जानते
जूते के पीछे बनी ये स्ट्राइप्स किस काम आती हैं? ज्यादातर लोग नहीं जानते
Xiaomi Pad 8 भारत में लॉन्च, दमदार बैटरी और प्रीमियम फीचर्स के साथ iPad को देगा टक्कर
Xiaomi Pad 8 भारत में लॉन्च, दमदार बैटरी और प्रीमियम फीचर्स के साथ iPad को देगा टक्कर