न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भरतपुर : गेस्ट हाउस में मिली युवक की नग्न लाश, पति-पत्नी बताकर रूका था महिला के साथ

मथुरा जिले में गोवर्धन स्थित एक गेस्ट हाउस में युवक के साथ रात को रुकी महिला साथी युवक की हत्या कर फरार हो गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 17 Dec 2020 1:04:01

भरतपुर : गेस्ट हाउस में मिली युवक की नग्न लाश, पति-पत्नी बताकर रूका था महिला के साथ

मथुरा जिले में गोवर्धन स्थित एक गेस्ट हाउस में युवक के साथ रात को रुकी महिला साथी युवक की हत्या कर फरार हो गई। पुलिस मृतक की शिनाख्त में जुटी है। वहीं गेस्ट हाउस के रजिस्टर के अनुसार आरोपी महिला प्रेमवती कोली पत्नी रामप्रसाद कोली है तथा वह अलवर जिले में कठूमर की रहने वाली है। गेस्ट हाउस संचालक के अनुसार ये महिला-पुरूष बीते एक वर्ष में पांच बार गेस्ट हाउस में रुक चुके हैं। मृतक की उम्र करीब 32 साल है।

जानकारी के अनुसार, बीती रात एक महिला-पुरूष अपने को पति-पत्नी बता कर गोवर्धन बस स्टैंड के सामने स्थित उर्मिला सेवा सदन में रूके। सुबह करीब 6:30 बजे गेस्ट हाउस संचालक विनोद अग्रवाल ने देखा कि महिला कमरे का दरवाजा बंद कर गेस्ट हाउस से बाहर जा रही थी।

विनोद के अनुसार उसने सोचा कि शायद बाहर से चाय आदि लेने गई हो। मगर काफी देर तक न लौटने पर उसको शंका हुई और उसने कमरे का दरवाजा खोल कर देखा तो युवक कमरे में नग्नावस्था में मृत पड़ा था। विनोद ने सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना पर एसपी देहात श्रीष चंद, एएसपी अनिरुद्ध सिंह, प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार मय फोर्स मौके पर पहुंच गए तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गेस्ट हाउस रजिस्टर के अनुसार दोनों महिला-पुरुष 23 दिसंबर 2019 को भी यहीं रुके थे। साथी पुरुष ने बतौर आईडी अपना ड्राइविंग लाइसेंस जमा करवाया था जिसके अनुसार वह राम प्रसाद पुत्र सूखी राम निवासी तसी कठूमर, अलवर है। वहीं 26 सितंबर 2019, 12 जनवरी 2020 तथा 4 फरवरी, 2020 को प्रेमवती पत्नी रामप्रसाद के आधार कार्ड की आईडी पर रुक चुके हैं।

शुरुआती जांच में लग रहा हत्या गला दबा कर की गई

इस बार भी दोनों प्रेमवती की ही आईडी पर रुके थे। हर बार भी आईडी और फोन नंबर समान ही था। मृत युवक के गले पर कुछ निशान होने के कारण मौत का कारण गला दबाना माना जा रहा था। गेस्ट हाउस के कमरे में महिला की कुछ चूड़ियां टूटी पड़ी थीं तो युवक के कपड़े व जूते भी पड़े मिले। पुलिस मृत युवक की शिनाख्त के लिए कठूमर रवाना हो गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर