न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सीकर : पकड़ा गया इनामी बदमाश बंटी, पुलिस से बचने के लिए भाग गया था मनाली, चला रहा था होटल

बंटी जाट गणेशपुरा, लोसल का रहने वाला है। आरोपी ढाई साल से फरार चल रहा था और जिले की टाॅप अपराधियों की सूची में शामिल था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 24 Dec 2020 5:38:20

सीकर : पकड़ा गया इनामी बदमाश बंटी, पुलिस से बचने के लिए भाग गया था मनाली, चला रहा था होटल

छात्रनेता मंजीत बाजिया की हत्या में शामिल बदमाश बंटी उर्फ बनवारीलाल को पुलिस काफी समय से ढूंढ रही थी और उसपर पांच हजार का इनाम भी रखा गया था। लेकिन पुलिस को उसका कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया था। थानाधिकारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि बंटी जाट गणेशपुरा, लोसल का रहने वाला है। आरोपी ढाई साल से फरार चल रहा था और जिले की टाॅप अपराधियों की सूची में शामिल था। बंटी पुलिस से बचने के लिए मनाली भाग गया था और वहां लीज पर होटल लेकर चला रहा था। पुलिस को इसकी सूचना मिली और कांस्टेबल अनिल कुमार, ओमप्रकाश और राजकुमार काे मनाली भिजवाया। मनाली में महादेव काॅटेज के नाम से होटल को लीज पर लिया गया था।

बदमाश बंटी उर्फ बनवारीलाल ने मनाली में होटल लीज पर लेकर चला रहा था। सालाना 63 लाख रुपए की लीज पर होटल में पिछले दो माह से ही इनकम आना शुरू हुई थी। कोरोना के कारण शुरूआती चार महीने तो घाटे में ही रहे। पुलिस से बचने के लिए एक जगह नहीं रहे इसके लिए होटल में भी पार्टनर बना लिए। जिससे पार्टनर होटल चलाते रहें और उसको होने वाली कमाई से वह फरारी काटता रहे। सीकर सदर थाना पुलिस उसे आज कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेगी।

13 मई 2018 को परिवादी कमलेश कुमार निवासी फकीरपुरा ने रिपाेर्ट दर्ज कराई थी कि उसका भाई मंजीत सीकर कालेज में पढ़ता है और रेडीमेंड कपड़ाें की दुकान भी कर रखी है। 11 मई 2018 को मंजीत अपने दोस्त की शादी में बीबीपुर गया था।

वहां पर एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष चुनाव को लेकर गाली गलौच हो गई थी। मंजीत के साथ शादी में अरविंद झीगर, सुरेन्द्र खीचड़, अकरम पठान भी गए थे। मंजीत ने कमलेश को बताया कि दिनेश नागा, ओमप्रकाश नागा, सुनील ढाका, बंटी उर्फ बनवारीलाल, दिनेश बुडानिया, सुभाष गुर्जर, शिवा तथा 10-12 अन्य लोग गाडियों से उसकी बोलेरो कैंपर का पीछा कर रहे हैं। सुबह मंजीत अस्पताल में जख्मी हालत में मिला था। इलाज के दौरान जयपुर में उसकी माैत हाे गई थी।

आरोपी बंटी फरारी काटने के लिए नेपाल चला गया था। इसके अलावा आसाम, मेघालय, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश व राजस्थान में भी छुपकर फरारी काटी। बंटी के खिलाफ पहले के पांच मारपीट के मुकदमे विभिन्न थानाें में दर्ज है। मंजीत के साथ मारपीट की घटना में बंटी के साथ शामिल दिनेश नागा, नितिन यादव, सुभाष गुर्जर, सुनिल ढाका, दिनेश बुडानिया, शिवराज चाैधरी, अंकित उर्फ पिन्टू को गिरफ्तार कर जेल भिजवा चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती