न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इस राज्य में 15 जून से खुलेंगे स्कूल-कॉलेज, सरकार ने जारी किया आदेश

सिक्किम सरकार ने 15 जून से स्कूल और शिक्षण संस्थान खोलने का फैसला किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 23 May 2020 9:27:17

इस राज्य में 15 जून से खुलेंगे स्कूल-कॉलेज, सरकार ने जारी किया आदेश

काेराेना संकट के चलते लगे लॉकडाउन की वजह से पूरे देश में स्कूल मार्च से बंद है। ऐसे में सिक्किम सरकार ने 15 जून से स्कूल और शिक्षण संस्थान खोलने का फैसला किया है। कोरोना मुक्त सिक्किम स्कूल खोलने वाला देश का पहला राज्य होगा। शुक्रवार को राज्य के शिक्षा मंत्री कुंगा नीमा लेपचा ने बताया कि यह फैसला बड़ी कक्षाओं और बोर्ड परीक्षाओं के महत्व को देखते हुए लिया गया है।

लेपचा ने बताया कि हम सभी स्कूल और कॉलेज 15 जून से दोबारा खोल रहे हैं। हम नौंवी से 12वीं के साथ स्कूल शुरू करेंगे जबकि नर्सरी से आठवीं तक की क्लासेस अभी रद्द रहेंगी। सोशल डिस्टेंसिंग को देखते हुए स्कूलों में सुबह की प्रार्थना की इजाजत नहीं है। उन्होंने बताया कि आठवीं तक कक्षाएं अगले आदेश तक रद्द रहेंगी।

बाकी क्लासेस के लिए सिक्किम में ऑनलाइन शिक्षा व्यवस्था भी जारी रहेगी। शिक्षा मंंत्री ने बताया कि सालाना परीक्षाएं फरवरी 2021 तक के लिए टाल दी गई हैं, जिससे अध्ययन पर ज्यादा ध्यान दिया जा सके। इसी के साथ शनिवार को भी स्कूल खोले जाएंगे। कॉलेज और यूनिवर्सिटी में दो शिफ्टों में चलेंगी। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य सुरक्षा मानकों का पालन करना जरूरी होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा का बहुत महत्व है और इसके साथ किसी भी कीमत पर छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए। राज्य का शिक्षा विभाग सभी छात्रों तक पहुंचने का प्रयास कर रहा है।

राज्य में प्राइमरी शिक्षा विभाग के निदेशक भीम थातल ने कहा कि जो छात्र पश्चिम बंगाल में रह रहे हैं और सिक्किम में पढ़ाई कर रहे हैं उन्हें सलाह दी जाती है कि क्वारंटीन पीरियड पूरा करने के बाद सिक्किम में ही रहने का प्रबंध करें जिससे कि वह अपनी कक्षाओं में उपस्थित रह सकें।

गाइडलाइन हो रही है तैयार

आपको बता दे, देश में कोरोना वायरस की वजह से बंद स्कूलों को खोलने के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय गाइडलाइंस तैयार कर रहा है, जाे जल्द जारी हो सकती है। खबर है कि गाइडलाइंस के अनुसार उपलब्ध संसाधनों के आधार पर राज्य सरकार और स्कूल प्रशासन तय करेंगे कि कितने बच्चे बुलाने हैं। ऐसे में एक दिन में 33% या 50% बच्चे ही स्कूल जाएंगे। 50% छात्राें का फाॅर्मूला लागू करने वाले स्कूलों में छात्र सप्ताह में तीन और 33% का फॉर्मूला लागू करने वाले स्कूलाें में सप्ताह में 2 दिन ही स्कूल जाएंगे। बाकी दिन ऑनलाइन पढ़ाई होगी। इतना ही नहीं छात्राें की संख्या के आधार पर हाथ धाेने की सुविधा, टाॅयलेट, पीने के पानी के नल आदि बढ़ाने पड़ सकते हैं। संक्रमण की स्थिति के आधार पर जून के अंत में गाइडलाइंस का रिव्यू हाेगा। उसके आधार पर स्कूल खाेलने की तारीख में बदलाव भी किया जा सकता है। ऐसे में स्कूल खोलना है या नहीं इसका फैसला राज्य और स्कूल प्रशासन के हाथों में होगा। मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि गाइडलाइन्स में स्कूलों में सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजेशन का ख्याल रखा जाएगा।

देश में कोरोना के 1 लाख 24 हजार 791 केस

आपको बता दे, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 24 हजार 791 हो गई है। शुक्रवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 6568 मरीज बढ़े।शुक्रवार को महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे ज्यादा 2940 मरीज मिले। केरल में मिले नए संक्रमितों में से 17 विदेश और 21 महाराष्ट्र से लौटे थे। वहीं, दिल्ली में 660, तमिलनाडु में 786, गुजरात में 363, मध्यप्रदेश में 189, उत्तरप्रदेश में 220, राजस्थान में 267, कर्नाटक में 138, बिहार में 179 और ओडिशा में 86 मरीज मिले। इनके अलावा 217 मरीज और हैं, लेकिन वे किस राज्य से हैं इसकी जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है। कोरोना संक्रमण 26 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला है। इनमें से सबसे ज्यादा प्रभावित 5 राज्यों में ही 86 हजार से ज्यादा, यानी 73% मरीज हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका