न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नाइट कर्फ्यू के बाद राजस्थान में घटे कोरोना मरीज, आज मिले 1511 नये संक्रमित

राजस्थान में कोरोना केसों की संख्या में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। आज प्रदेश में 1 हजार 511 मरीज मिले है, जो नवंबर-दिसंबर में अब तक सबसे कम है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 09 Dec 2020 8:07:58

 नाइट कर्फ्यू के बाद राजस्थान में घटे कोरोना मरीज, आज मिले 1511 नये संक्रमित

राजस्थान में कोरोना केसों की संख्या में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। आज प्रदेश में 1 हजार 511 मरीज मिले है, जो नवंबर-दिसंबर में अब तक सबसे कम है। वहीं राहत की खबर ये है कि प्रदेश में लगातार एक्टिव केसों की संख्या भी कम होती जा रही है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से जारी रिपोर्ट को देखे तो आज जयपुर और जोधपुर ही दो ऐसे शहर रहे, जहां पॉजीटिव केस तीन डिजीट में मिले, जबकि शेष सभी 31 शहरों में एक या दो अंकों की संख्या में केस मिले है, ये भी लम्बे समय बाद देखने को मिला है। जयपुर की बात करें तों आज यहां 401 पॉजीटिव केस आए है, वहीं जोधपुर में 205 मरीज मिले। हालांकि मौत के मामले में अब भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। आज प्रदेश में 17 लोगों की कोरोना से जान चली गई। जयपुर, जोधपुर के बाद आज अजमेर में 81, अलवर में 39, बारां में 11, बाड़मेर में24, भरतपुर में 61, भीलवाड़ा में 79, बीकानेर में 19, बूंदी में 27, चित्तौड़गढ़ में 28, चूरू में 14, दौसा में 13, धौलपुर में 12, गंगानगर में 48, जैसलमेर में 19, जालौर, झालावाड़ में 17-17, झुंझुनूं में 33, करौली में 16, कोटा, नागौर में 61-61, पाली में 45, राजसमंद में 25, सीकर में 41, सिरोही में 24 और उदयपुर में 75 मरीज मिले है। वहीं टोंक में 2, सवाई माधोपुर में 5, प्रतापगढ़ में 3 और बांसवाड़ा में 5 केस मिले है।

प्रदेश में एक्टिव केसों की बात करें तो ये धीरे-धीरे नीचे आता जा रहा है। आज पूरे प्रदेश में 19 हजार 792 एक्टिव केस है। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव अस्पतालों पर देखने को मिलता है। करीब एक माह पहले जहां अस्पतालों में बैड उपलब्ध नहीं थे, वहां अब आसानी से लोगों को बैड्स उपलब्ध हो रहे है। आज की बात करें तो आज प्रदेश में 1 हजार 511 कोरोना के नये केसों के मुकाबले 2 हजार 577 पॉजीटिव मरीज ठीक होकर नेगेटिव हुए है।

2.85 लाख से ऊपर पहुंचा मरीजों का आंकड़ा

पूरे प्रदेश में अब तक कुल 2 लाख 85 हजार 627 कोरोना पॉजीटिव आ चुके है। इसमें सबसे ज्यादा जयपुर में 52 हजार 534 मरीज है, जबकि सबसे कम प्रतापगढ़ में 1 हजार 96 मरीज मिले है। वहीं उदयपुर, कोटा, जोधपुर, बीकानेर, अजमेर और अलवर ऐसे शहर है, जहां मरीजों की संख्या 10 से 20 हजार के बीच है, जबकि जोधपुर में मरीजों की संख्या दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा 41 हजार 719 मरीज मिले है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

आजम खां और अखिलेश के बीच सब ठीक नहीं? ओपी राजभर के दावे से यूपी की सियासत में हलचल
आजम खां और अखिलेश के बीच सब ठीक नहीं? ओपी राजभर के दावे से यूपी की सियासत में हलचल
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
कांग्रेस ने सपा को सौंपी सीटों की सूची, आजम खां की सलाह से तय होंगे प्रत्याशी; अखिलेश ने रामपुर सीट पर सस्पेंस रखा
कांग्रेस ने सपा को सौंपी सीटों की सूची, आजम खां की सलाह से तय होंगे प्रत्याशी; अखिलेश ने रामपुर सीट पर सस्पेंस रखा
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद सामने आया वीडियो, शरीर पर दिखे चोटों के निशान
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद सामने आया वीडियो, शरीर पर दिखे चोटों के निशान
चुनाव आयोग में बढ़ा विवाद, दोनों चुनाव आयुक्तों ने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कैबिनेट सचिव को लिखी चिट्ठी
चुनाव आयोग में बढ़ा विवाद, दोनों चुनाव आयुक्तों ने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कैबिनेट सचिव को लिखी चिट्ठी
'रामायण' की धुआंधार एडवांस बुकिंग, 8 करोड़ के पार पहुंची कमाई, रणबीर कपूर की फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग
'रामायण' की धुआंधार एडवांस बुकिंग, 8 करोड़ के पार पहुंची कमाई, रणबीर कपूर की फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग
30 अक्टूबर को ही होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, दिल्ली पुलिस से मिली मंजूरी
30 अक्टूबर को ही होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, दिल्ली पुलिस से मिली मंजूरी
राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला, बोले- कांग्रेस का ‘फेल प्रोडक्ट’ हैं नेता प्रतिपक्ष
राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला, बोले- कांग्रेस का ‘फेल प्रोडक्ट’ हैं नेता प्रतिपक्ष
पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं बीजेपी और अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल के बयान से गठबंधन की अटकलें तेज
पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं बीजेपी और अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल के बयान से गठबंधन की अटकलें तेज
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
क्राइम ब्रांच से लेकर स्पेशल सेल तक..., दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों के तबादले
क्राइम ब्रांच से लेकर स्पेशल सेल तक..., दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों के तबादले
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
23 अक्टूबर को चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को धन के मामले में रहना होगा सतर्क
23 अक्टूबर को चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को धन के मामले में रहना होगा सतर्क
मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता
मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता