न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: कोरोना के मामलों में आ रही कमी, आज 1604 पॉजिटिव मिले

राजस्थान में कोरोना के मामलों में लगातार कमी आ रही है।​​​ मंगलवार को पूरे प्रदेश में कोरोना के कुल 1604 संक्रमित मिले हैं, जो नवंबर से लेकर अब तक जारी आंकड़ों में सबसे कम है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 08 Dec 2020 8:23:26

राजस्थान: कोरोना के मामलों में आ रही कमी, आज 1604 पॉजिटिव मिले

राजस्थान में कोरोना के मामलों में लगातार कमी आ रही है।​​​ मंगलवार को पूरे प्रदेश में कोरोना के कुल 1604 संक्रमित मिले हैं, जो नवंबर से लेकर अब तक जारी आंकड़ों में सबसे कम है। राजधानी जयपुर की बात करें तो आज लगातार तीसरे दिन मरीजों की संख्या 500 से नीचे रही। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से जारी रिपोर्ट को देखें तो आज जयपुर में 465 मरीज मिले हैं। वहीं, जोधपुर में भी लम्बे समय बाद कोरोना मरीजों का आंकड़ा 200 से नीचे दर्ज किया गया। जोधपुर में कोरोना के मंगलवार को 187 नए मरीज सामने आए।​​​ जयपुर और जोधपुर के अलावा अजमेर 140 और उदयपुर में 134 मरीज सामने आए हैं। इसके अलावा तमाम शहरों में मरीजों का आंकड़ा 100 से नीचे रहा है।

हालांकि, कोरोना से होने वाली मौत के मामले में स्थिति अब भी चिंताजनक है। क्योंकि आज भी पूरे प्रदेश में कोरोना से 20 मरीजों की जान चली गई है। इसमें सबसे ज्यादा जयपुर और कोटा में 4-4, नागौर, पाली और अजमेर में 2-2 जबकि भरतपुर, दौसा, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली और सीकर में एक-एक मरीज की मौत हुई है।

जयपुर, जोधपुर, अजमेर और उदयपुर के अलावा अलवर में 57, बांसवाड़ा में 17, भरतपुर में 81, भीलवाड़ा में 33, बीकानेर में 35, बूंदी में 37, चूरू में 10, दौसा में 16, धौलपुर में 13, डूंगरपुर में 19, गंगानगर में 14, हनुमानगढ़ में 25, जैसलमेर में 14, जालौर में 25, झुंझुनूं में 11, कोटा में 66, नागौर में 57, पाली में 47, राजसमंद में 38, टोंक में 21 केस मिले हैं। इनके अलावा सिरोही, सीकर, सवाई माधोपुर, करौली, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, बाड़मेर और बारां में 10-10 से कम केस मिले हैं।

प्रदेश में मरीजों की रिकवरी भी तेजी से हो रही है। आज कुल 796 कोरोना पॉजिटिव मरीज नेगेटिव हुए। इस तरह पूरे प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या घटकर अब 20875 रह गई। प्रदेश के 33 जिलों में से 15 जिले ऐसे है, जहां अब एक्टिव केसों की संख्या 200 से कम है।

5 शहरों में एक्टिव केसों की संख्या 200 से कम

इसमें सिरोही 146, सीकर 171, सवाई माधोपुर 175, प्रतापगढ़ 72, करौली 108, झुंझुनूं 135, झालावाड़ 35, जैसलमेर 171, हनुमानगढ़ 157, धौलपुर 134, दौसा 176, चूरू 120, बीकानेर 118, बाड़मेर 181, बारां 146 और बांसवाड़ा में 191 ही एक्टिव केस है। जयपुर में सबसे ज्यादा एक्टिव केस है।​​​ जयपुर में 8735 एक्टिव केस है।​​​

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

आजम खां और अखिलेश के बीच सब ठीक नहीं? ओपी राजभर के दावे से यूपी की सियासत में हलचल
आजम खां और अखिलेश के बीच सब ठीक नहीं? ओपी राजभर के दावे से यूपी की सियासत में हलचल
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
कांग्रेस ने सपा को सौंपी सीटों की सूची, आजम खां की सलाह से तय होंगे प्रत्याशी; अखिलेश ने रामपुर सीट पर सस्पेंस रखा
कांग्रेस ने सपा को सौंपी सीटों की सूची, आजम खां की सलाह से तय होंगे प्रत्याशी; अखिलेश ने रामपुर सीट पर सस्पेंस रखा
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद सामने आया वीडियो, शरीर पर दिखे चोटों के निशान
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद सामने आया वीडियो, शरीर पर दिखे चोटों के निशान
चुनाव आयोग में बढ़ा विवाद, दोनों चुनाव आयुक्तों ने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कैबिनेट सचिव को लिखी चिट्ठी
चुनाव आयोग में बढ़ा विवाद, दोनों चुनाव आयुक्तों ने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कैबिनेट सचिव को लिखी चिट्ठी
'रामायण' की धुआंधार एडवांस बुकिंग, 8 करोड़ के पार पहुंची कमाई, रणबीर कपूर की फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग
'रामायण' की धुआंधार एडवांस बुकिंग, 8 करोड़ के पार पहुंची कमाई, रणबीर कपूर की फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग
30 अक्टूबर को ही होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, दिल्ली पुलिस से मिली मंजूरी
30 अक्टूबर को ही होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, दिल्ली पुलिस से मिली मंजूरी
राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला, बोले- कांग्रेस का ‘फेल प्रोडक्ट’ हैं नेता प्रतिपक्ष
राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला, बोले- कांग्रेस का ‘फेल प्रोडक्ट’ हैं नेता प्रतिपक्ष
पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं बीजेपी और अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल के बयान से गठबंधन की अटकलें तेज
पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं बीजेपी और अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल के बयान से गठबंधन की अटकलें तेज
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
क्राइम ब्रांच से लेकर स्पेशल सेल तक..., दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों के तबादले
क्राइम ब्रांच से लेकर स्पेशल सेल तक..., दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों के तबादले
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
23 अक्टूबर को चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को धन के मामले में रहना होगा सतर्क
23 अक्टूबर को चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को धन के मामले में रहना होगा सतर्क
मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता
मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता