न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना / देश में टूट रहा रिकॉर्ड, पहली बार 24 घंटे में 9,304 नए मामले; अब तक 6 हजार से ज्यादा हुई मौतें

भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2 लाख 16 हजार 824 हो गई। गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 9,304 नए मामले सामने आए हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 04 Jun 2020 10:40:35

कोरोना / देश में टूट रहा रिकॉर्ड, पहली बार 24 घंटे में 9,304 नए मामले; अब तक 6 हजार से ज्यादा हुई मौतें

भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2 लाख 16 हजार 824 हो गई। गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 9,304 नए मामले सामने आए हैं और 24 घंटे में ही इस जानलेवा बीमारी की चपेट में आकर 260 लोगों की मौत हो गई। वहीं, पिछले 24 घंटे में 3,804 लोग ठीक हुए हैं। देश में कुल मौतों की संख्या 6 हजार 75 तक पहुंच गई है। राहत की बात है कि करीब 50% यानी 1 लाख 4 हजार 107 मरीज कोरोना से जंग जीत चुके हैं। अभी देश में कुल एक्टिव केस की संख्या 1 लाख 6 हजार 737 है। पिछले कुछ दिनों में मरीजों के ठीक होने का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है।

कोरोना से सबसे अधिक महाराष्ट्र प्रभावित है। यहां कुल मरीजों का आंकड़ा करीब 75 हजार है। अब तक 2 हजार 587 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि 32 हजार से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं। अभी करीब 40 हजार एक्टिव केस हैं। बुधवार को यहां 2 हजार 560 मरीज मिले। राज्य में रिकॉर्ड 122 मरीजों की मौत हुई। इसमें से अकेले मुंबई में 49 मरीजों ने दम तोड़ा।महाराष्ट्र पुलिस ने बुधवार को बताया कि पिछले 24 घंटों में 47 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले। इसके साथ राज्य में अब तक 2 हजार 556 पुलिसकर्मी संक्रमित हो चुके हैं।

दूसरे नंबर पर तमिलनाडु है, यहां अब तक करीब 26 हजार केस सामने आए हैं, जिसमें 208 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना के कुल केस के मामले में तीसरे नंबर पर दिल्ली है। अब तक यहां 23 हजार 645 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 606 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 9542 लोग ठीक हो चुके हैं। दिल्ली में बुधवार के आंकड़ों के मुताबिक 24 घंटे में रिकॉर्ड तोड़ 1 हजार 513 नए मामले सामने आए हैं। दिल्ली में कुल एक्टिव केस 13 हजार 497 हैं। इससे पहले मंगलवार को दिल्ली में कोरोना के 1 हजार 298 नए मामले सामने आए थे, जबकि 11 लोगों की मौत हुई थी।

वहीं, मध्य प्रदेश में बुधवार को 168 नए पॉजिटिव मिले। इनमें भोपाल में 41, ग्वालियर और इंदौर में 27-27 संक्रमित मिले। इसके साथ कुल संक्रमितों की संख्या 8 हजार 588 हो गई। वहीं, मरने वालों को आंकड़ा 371 हो गया।

वहीं, गुजरात में कुल मरीजों का आंकड़ा 18 हजार 100 हो गया है, जिसमें 1122 लोगों की मौत हो चुकी है।

वहीं, राजस्थान में बुधवार को 279 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। इसके साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 9 हजार 652 तक पहुंच गई है। आज मिले मामलों में भरतपुर में 88, जयपुर में 55, जोधपुर में 20, पाली और नागौर में 19-19, अलवर में 13, झालावाड़ में 10, सीकर में 7, अजमेर में 6, डूंगरपुर में 5, कोटा में 4, टोंक, सिरोही, धौलपुर, दौसा, बारां और राजसमंद में 3-3, उदयपुर, सवाई माधोपुर, चूरू, भीलवाड़ा और करौली में दो-दो चित्तौड़गढ़ में एक संक्रमित मिले। वहीं, 4 दूसरे राज्यों से आए व्यक्ति भी पॉजिटिव आए। वहीं आज 6 लोगों की मौत भी हो गई। इनमें जयपुर में चार, जोधपुर और बारां में एक-एक मौत हुई। जिसके बाद राज्य में कुल मौत का आंकड़ा 209 पहुंच गया।

उत्तर प्रदेश में मरीजों का आंकड़ा 8,870 है, जिसमें 230 लोग जान गंवा चुके हैं। राज्य में बुधवार को 168 संक्रमित मिले।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका