न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

तीसरे दिन भी 8 हजार से ज्यादा मिले मरीज, दुनिया में 9वें से 7वें स्थान पर पहुंचा भारत; अब तक 1 लाख 90 हजार 609 संक्रमित

भारत में लगातार तीसरे दिन भी 8 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले, इसके साथ ही कुल संक्रमित लोगों की गिनती 1 लाख 90 हजार 609 हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 01 Jun 2020 9:05:52

तीसरे दिन भी 8 हजार से ज्यादा मिले मरीज, दुनिया में 9वें से 7वें स्थान पर पहुंचा भारत; अब तक 1 लाख 90 हजार 609 संक्रमित

भारत में लगातार तीसरे दिन भी 8 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले, इसके साथ ही कुल संक्रमित लोगों की गिनती 1 लाख 90 हजार 609 हो गई है। रविवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 8750 मरीज सामने आए और 223 लोगों की इस वायरस से मौत हो गई है।

5 दिन जब सबसे ज्यादा मामले

तारीख - केस
30 मई - 8335
29 मई - 8138
27 मई - 7246
28 मई - 7254
24 मई - 7113

दिल्ली की बात करे तो यहां लगातार चौथे दिन रविवार को 1 हजार से ज्यादा रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। 24 घंटे में रिकॉर्ड 1295 मरीज मिलने के साथ 57 मौतें भी हुईं। राजधानी में अब 19 हजार 844 संक्रमित हैं। दिल्ली में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए नोएडा-दिल्ली बॉर्डर फिर सील कर दी गई है। रविवार को गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) हेल्थ डिपार्टमेंट ने एक रिपोर्ट सौपी है जिसमें कहा गया है कि गौतमबुद्ध नगर में पिछले 20 दिनों में जितने भी कोरोना के संक्रमण के मामले आए है उसमें 42% केस दिल्ली से जुड़े हुए हैं। इसे देखते हुए नोएडा प्रशासन ने तय किया है कि नोएडा-दिल्ली बॉर्डर की स्थिति जैसे पहले थी, उसी तरह बनी रहेगी।

दिल्ली के अलावा महाराष्ट्र में 2487, तमिलनाडु में 1194, गुजरात में 438, उत्तरप्रदेश में 374, प बंगाल में 371, कर्नाटक में 299, बिहार में 242, राजस्थान में 214, मध्यप्रदेश में 198, तेलंगाना में 199, हरियाणा में 168, उत्तराखंड में 158, ओडिशा में 129 और असम में 123 मरीज मिले।

coronavirus,coronavirus cases in india,narendra modi,coronavirus cases,recovery rate,bharat me corona se kitne sankramit,bharat mein corona se kitne marein,news,coronavirus hindi news

बता दे, पिछले एक हफ्ते में संक्रमण के 50407 केस आए, लेकिन अस्पताल में मरीजों की संख्या में 16562 की बढ़ोतरी ही हुई है। दरअसल, इस दौरान 32528 मरीज ठीक हो गए और 1317 मरीजों की मौत हो गई। रविवार को भारत दुनिया में कोरोना वायरस के मामले में सातवें स्थान पर पहुंच गया।

केंद्र की गाइडलाइन आने के बाद राज्यों ने संक्रमण की स्थिति को देखते हुए लॉकडाउन बढ़ाना शुरू कर दिया है। अभी महाराष्ट्र, तमिलनाडु और पंजाब में 30 जून तक लॉकडाउन लागू रहेगा। इससे पहले शनिवार को मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल ने कहा था कि महामारी के खतरे की वजह से 15 जून तक प्रतिबंध जारी रहेंगे।

लॉकडाउन 5.0 की शुरुआत के साथ ही आज से 200 नई ट्रेनें भी पटरी पर दौड़ने लगेंगी। इनमें 30 जून तक के लिए करीब 26 लाख टिकट बुक हो चुके हैं। पहले दिन सोमवार को 1.45 लाख यात्री सफर करेंगे। कुल मिलाकर 230 ट्रेनें यात्रियों के लिए 1 जून से उपलब्ध रहेंगी। इससे पहले 12 मई से 15 जोड़ी राजधानी टाइप की स्पेशल ट्रेनें चल रही हैं। 1 जून से जो ट्रेनें चलेंगी वो सभी मेल और एक्सप्रेस हैं और इन नियमित ट्रेनों को उनके टाइम टेबल के हिसाब से चलाया जाएगा।

coronavirus,coronavirus cases in india,narendra modi,coronavirus cases,recovery rate,bharat me corona se kitne sankramit,bharat mein corona se kitne marein,news,coronavirus hindi news

मध्यप्रदेश में रविवार को 98 नए मरीज सामने आए और 7 की मौत हुई। इनमें से इंदौर में 55, भोपाल में 45, अनूपपुर में 12, उज्जैन और बड़वानी में 10-10, सागर में 8 और विदिशा में 7 संक्रमित मिले। राज्य में अब तक 8,089 मरीज हो गए हैं। शिवराज सरकार ने लॉकडाउन को 15 जून तक बढ़ा दिया है। प्रदेश में स्कूल-कॉलेज खुलेंगे, लेकिन इस पर आखिरी फैसला 13 जून के बाद ही लिया जाएगा। राज्य में भोपाल, इंदौर, उज्जैन, बुरहानपुर, खरगोन, खंडवा और बड़वानी को छोड़कर बाकी सभी जिले ग्रीन जोन में हैं और सभी जगह शर्तों के साथ बाजार खोल दिए गए हैं। प्रदेश में खेल गतिविधियां भी 1 जून से शुरू हो रही हैं। खेल विभाग ने गाइडलाइन तैयार कर ली है।

महाराष्ट्र
में रविवार को 2,467 संक्रमित मिले, 89 ने जान गंवाई और 1,248 मरीज ठीक हुए। अब तक संक्रमण के 67,655 मामले आ चुके हैं। इनमें से 36,040 का इलाज चल रहा है। 29,329 ठीक हो चुके हैं और 2,286 लोगों की मौत हुई। उद्धव सरकार ने लॉकडाउन 30 जून तक बढ़ाने का फैसला किया है। कोरोना संकट के बीच शनिवार को मुंबई के एक अस्पताल से एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां के जोगेश्वरी अस्पताल में शनिवार को ऑक्सीजन की वजह से महज 2 घंटे में कोरोना के 7 मरीजों की मौत हो गई। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, ये घटना शनिवार की है। नाम न बताने की शर्त पर एक नर्स ने कहा, 'ऐसा मंजर हमने अपने करियर में कभी नहीं देखा। सिर्फ 2 घंटे में 7 मरीजों की मौत हो गई। इंडिकेटर में दिख रहा था कि ऑक्सीजन का लेवल कम हो गया है। मरीजों को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। वे हांफ रहे थे। जब तक हम लोग कुछ करते, उन सबकी मौत हो गई।'

उत्तरप्रदेश में रविवार को 374 संक्रमित मरीज मिले। अब तक कुल 8,075 मामले सामने आए। 217 की मौत हो चुकी है। राज्य में 8 जून से धार्मिक स्थल खोलने की मंजूरी दे दी गई है। उधर, 1 जून को गंगा दशहरा है। वाराणसी में पुलिस लोगोंं से अपील कर रही है कि वे इस दिन घाटों पर स्नान न करें। यूपी सरकार ने अनलॉक-1 के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। आज सुबह आठ बजे से प्रदेश में बस सेवा शुरू की जाएगी। बस में यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग होगी और सभी का मास्क पहनना जरूरी होगा। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि बसों को सैनिटाइज किया जाएगा। बसों में जितनी सीटें होंगी उतने यात्री बैठ सकेंगे। इसके साथ ही ऑटो में भी फुल क्षमता के मुताबिक सवारियां बैठ सकेंगी। इसके अलावा बाइक पर भी एक साथ दो लोग बैठ सकेंगे।

राजस्थान में रविवार को 214 नए मरीज सामने आए। इनमें जोधपुर में 54, जयपुर में 30, कोटा में 14, पाली और नागौर में 10-10, झालावाड़ में 15, भरतपुर में 18, झुंझुनूं में 7 और अजमेर में 6 संक्रमित मिले। जयपुर मे 2 मरीजों की मौत हुई। राज्य में इस बीमारी से अब तक 195 लोग जान गंवा चुके हैं। राजस्थान में लॉकडाउन फेज-5 अगले एक महीने यानी 30 जून तक रहेगा। रविवार को सरकार की ओर से अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) राजीव स्वरूप ने नई गाइडलाइन जारी की। शुरुआत में मेट्रो, स्कूल, सभी शैक्षणिक संस्थाएं, मॉल और धार्मिक स्थल जनता के लिए बंद रखे गए हैं। इसके अलावा, सभी दुकानें कुछ प्रतिबंधों के साथ खोली जा सकेंगी। यहां सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का विशेष तौर पर ध्यान रखना होगा। सरकार ने कहा है कि इन गाइडलाइन्स में दी गई किसी भी प्रकार की छूट हॉटस्पॉट, क्लस्टर और कंटेंमेंट एरिया में लागू नहीं होगी।

बढ़ते संक्रमण के साथ देश में अनलॉक की तैयारी


देश में लॉकडाउन बढ़ाए जाने की चर्चा थी। लेकिन, सरकार शनिवार को अनलॉक-1 का फॉर्मूला लेकर आई। केंद्र ने नए नाम से लॉकडाउन के कायदे बताए। गृह मंत्रालय ने अपने सात पेजों के आदेश में तीन बड़ी बातें कहीं।

पहली- देश के सभी कंटेंनमेंट जोन में 30 जून तक लॉकडाउन बदस्तूर जारी रहेगा। अभी देश के 12 राज्यों के 30 शहरों में कंटेनमेंट जोन हैं।

दूसरी-
अनलॉक करने की पहली किस्त में देश को तीन फेज में खोलने की तैयारी है। लेकिन इसके लिए स्वास्थ्य मंत्रालय SOP यानी तौर-तरीके तय करेगा।

तीसरी- देशभर में रात का कर्फ्यू जारी रहेगा। यानी रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक कहीं भी आवाजाही पर रोक लगी रहेगी। हां, जरूरी सेवाओं को इसमें छूट मिलेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका