न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत में कोरोना की रफ़्तार तेज, एक दिन में सामने आए 6 हजार से ज्यादा नए केस

देश में कोरोना वायरस अब बेकाबू हो गया है। यहां संक्रमित मामले तेजी से बढ़ रहे है। बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 6,654 नए मामले सामने आए हैं, वहीं 137 लोगों की कोविड-19 से मौत हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 23 May 2020 1:02:12

भारत में कोरोना की रफ़्तार तेज, एक दिन में सामने आए 6 हजार से ज्यादा नए केस

देश में कोरोना वायरस अब बेकाबू हो गया है। यहां संक्रमित मामले तेजी से बढ़ रहे है। बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 6,654 नए मामले सामने आए हैं, वहीं 137 लोगों की कोविड-19 से मौत हो गई है। लॉकडाउन 4.0 में भी कोरोना संक्रमण के मामले कम नहीं हो रहे हैं। कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,25,101 हो गई है। बीते 10 दिन में 49 हजार 326 मरीज बढ़े हैं। पिछले 4 दिन से लगातार 5 हजार से ज्यादा संक्रमित बढ़ रहे हैं। 19 मई को 6,154 संक्रमित, 20 मई को 5,720, 21 मई को 6,023 और 22 मई को 6,654 मरीज बढ़े। देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 69,597 है। वहीं अब तक देश में 3,720 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई है। ये आंकड़े स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए हैं।

coronavirus,coronavirus cases in india,bhart me kitne sankramit,maharashtra me kitne sankramit,rajasthan me kitne sankramit,madhya pradesh me kitne sankramit,gujarat me kitne sankramit,dilli me kitne sankramit,corona se kitne mare,bharat me corona se kitne marein,khabare hindi me,hindi me bharat ki khabarein,news,coronavirus ki khabarein hindi me

शुक्रवार को महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे ज्यादा 2940 मरीज मिले। केरल में मिले नए संक्रमितों में से 17 विदेश और 21 महाराष्ट्र से लौटे थे। वहीं, दिल्ली में 660, तमिलनाडु में 786, गुजरात में 363, मध्यप्रदेश में 189, उत्तरप्रदेश में 220, राजस्थान में 267, कर्नाटक में 138, बिहार में 179 और ओडिशा में 86 मरीज मिले। इनके अलावा 217 मरीज और हैं, लेकिन वे किस राज्य से हैं इसकी जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है। कोरोना संक्रमण 26 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला है। इनमें से सबसे ज्यादा प्रभावित 5 राज्यों में ही 86 हजार से ज्यादा, यानी 73% मरीज हैं।

हालाकि, एक तरफ जहां संक्रमितों की गिनती में इजाफा हुआ है वहीं, इस वायरस से ठीक होने वाले लोगों की तादाद भी अच्छी है। देश में कोविड-19 महामारी से ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 51,783 हो गई है। सभी लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। डिस्चार्ज होने के बाद भी मरीज कई दिनों तक खुद से आइसोलेशन में रहते हैं, जिससे अगर दोबारा संक्रमित हों तो कोई और संक्रमित न हो जाए।

महाराष्ट् में 44,582 संक्रमित

महाराष्ट्र में तमाम पाबंदियों के बाद भी कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। राज्य में शुक्रवार को 2940 नए मामले सामने आए। लगातार छठे दिन राज्य में 2 हजार से ज्यादा मरीज बढ़े हैं। कुल संक्रमितों में से मुंबई में 25 हजार 500 केस हैं। धारावी में अब तक 1478 पॉजिटिव मिल चुके हैं। कोरोना से राज्य में 63 और मौतें हुईं। अब तक प्रदेश में 1517 मरीजों की मौत हो चुकी है। राज्य में 457 रूट पर रेड जोन और कंटेनमेंट जोन को छोड़कर राज्य परिवहन की बसें शुरू हो गईं। यहां कोरोना वायरस संक्रमण के शिकार बने लोगों की संख्या महाराष्ट्र में 44,582 हो गई है। कोरोना से ठीक हो चुके लोगों की संख्या 12,583 है। ये आंकड़े देशभर में सबसे ज्यादा हैं।

coronavirus,coronavirus cases in india,bhart me kitne sankramit,maharashtra me kitne sankramit,rajasthan me kitne sankramit,madhya pradesh me kitne sankramit,gujarat me kitne sankramit,dilli me kitne sankramit,corona se kitne mare,bharat me corona se kitne marein,khabare hindi me,hindi me bharat ki khabarein,news,coronavirus ki khabarein hindi me

मध्यप्रदेश में 52 जिलों में से 49 संक्रमित

मध्यप्रदेश के इंदौर में 100 साल की बुजुर्ग चंदा बाई ने कोरोना संक्रमण को मात दी। गुरुवार को वह अरबिंदो अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद घर पहुंचीं तो लोगों ने पड़ोसियों ने उनका स्वागत किया। चंदा बाई के परिवार में 6 संक्रमित मिले थे, इनमें से 5 ठीक हो चुके हैं। वहीं शुक्रवार को 189 नए मामले सामने आए। राज्य के सभी जिलों में 1391 फीवर क्लीनिक शुरू कर दिए गए हैं। इनमें अभी तक 42 हजार से अधिक लोग जांच करा चुके हैं। 30 हजार से अधिक लोगों को ‘होम आइसोलेशन’ में रहने की सलाह दी गई और 6050 व्यक्तियों के कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिए गए हैं। टेस्ट किए गए व्यक्तियों में से 2 हजार 959 व्यक्तियों को कोविड केयर अस्पताल में भिजवाया गया है। मध्य प्रदेश में 52 जिलों में से 49 में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं। तीन जिले कटनी, नरसिंहपुर और निवाड़ी में कोई पॉजिटिव नहीं मिला है। पिछले तीन दिन में बालाघाट, छतरपुर, उमरिया, सिंगरौली, सिवनी और राजगढ़ जिलों में पॉजिटिव केस मिले हैं।

coronavirus,coronavirus cases in india,bhart me kitne sankramit,maharashtra me kitne sankramit,rajasthan me kitne sankramit,madhya pradesh me kitne sankramit,gujarat me kitne sankramit,dilli me kitne sankramit,corona se kitne mare,bharat me corona se kitne marein,khabare hindi me,hindi me bharat ki khabarein,news,coronavirus ki khabarein hindi me

गुजरात में 13,268 संक्रमित

गुजरात में भी कोरोना वायरस ने तबाही मचाई है। गुजरात में कोरोना वायरस के 13,268 केस सामने आए हैं। वहीं कोरोना से ठीक हो चुके लोगों की संख्या 5,880 हो गई है। 802 लोगों की जान कोरोना वायरस के चलते जा चुकी है। गुजरात में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने संक्रमण से लड़ने में लोगों की भागीदारी का अनुरोध किया और इसके लिए एक सप्ताह का ऑनलाइन अभियान आरंभ करने की घोषणा की। रूपाणी ने कहा कि 21 मई से 27 मई के बीच चलने वाले अभियान का मकसद लोगों को कोरोना वायरस से लड़ने के तीन बुनियादी नियमों के बारे में अवगत कराना है । बच्चे और बजुर्ग घर के भीतर रहें, बिना मास्क के बाहर ना निकलें और सामाजिक दूरी का हमेशा पालन करें । सप्ताह भर चलने वाले अभियान का नाम ‘हू पन कोरोना वारियर’ है यानि ‘मैं भी कोरोना योद्धा हूं।' उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा, 'अब कोरोना वायरस के खिलाफ सीधी लड़ाई है। हमें कोरोना वायरस के साथ जीना है और इससे लड़ना भी है।'

coronavirus,coronavirus cases in india,bhart me kitne sankramit,maharashtra me kitne sankramit,rajasthan me kitne sankramit,madhya pradesh me kitne sankramit,gujarat me kitne sankramit,dilli me kitne sankramit,corona se kitne mare,bharat me corona se kitne marein,khabare hindi me,hindi me bharat ki khabarein,news,coronavirus ki khabarein hindi me

दिल्ली में रिकॉर्ड नए 14 हॉटस्पॉट बने

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। दिल्ली में 22 मई को कोरोना वायरस के नए मामलों ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। बीते 24 घंटे में राजधानी में कोरोना के 660 नए मामले दर्ज किए गए। इसके बाद दिल्ली में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 12 हजार 319 हो गई। शुक्रवार को लगातार चौथे दिन कोरोना का रिकॉर्ड टूटा। इसके अलावा इस महामारी के कारण अब तक 208 लोग जान गंवा चुके हैं। वहीं दिल्ली में पिछले 24 घंटे यानी 22 मई को कोरोना के रिकॉर्ड 14 नए हॉटस्पॉट बने। यह एक दिन में सामने आने वाले हॉटस्पॉट्स की सबसे बड़ी संख्या है। दिल्ली सरकार द्वारा जारी लिस्ट में राजधानी में कंटेनमेंट जोन की संख्या कुल 92 हो गई है। हालांकि, पिछले 24 घंटे में दिल्ली में एक इलाका डी-कंटेन भी हुआ।

coronavirus,coronavirus cases in india,bhart me kitne sankramit,maharashtra me kitne sankramit,rajasthan me kitne sankramit,madhya pradesh me kitne sankramit,gujarat me kitne sankramit,dilli me kitne sankramit,corona se kitne mare,bharat me corona se kitne marein,khabare hindi me,hindi me bharat ki khabarein,news,coronavirus ki khabarein hindi me

राजस्थान के हालात भी खराब

राजस्थान में कोरोना संक्रमितों की बात करे तो यहां शनिवार को 48 नए पॉजिटिव केस मिले। इनमें नागौर में 17, कोटा में 10, झुंझुनू में 6, जयपुर में 5, झालावाड़ में 4, धौलपुर में 2, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, भरतपुर और अजमेर में एक-एक संक्रमित मिला। इनके अलावा, राज्य में संक्रमण से दो लोगों की जान गई। जयपुर और कोटा में एक-एक संक्रमित व्यक्ति की मौत हुई। इसे मिलाकर राज्य में अब तक संक्रमण से 155 की जान जा चुकी है।राजस्थान में 3 मार्च को पहला कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया था। इसके बाद से अब तक करीब 83 दिनों में कुल आंकड़ा 6542 पहुंच चुका है। हालांकि, राहत की बात यह है कि इनमें 3692 रिकवर भी हो चुके हैं। वहीं, 3258 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब राज्य में सिर्फ 2695 एक्टिव केस बचे हैं। सोमवार 25 मई से जयपुर एयरपोर्ट एक बार फिर चुस्ती-फुर्ती के साथ काम पर लौटेगा। यहां 25 मई से 13 शहरों के लिए 21 फ्लाइट्स उड़ान भरेंगी। लॉकडाउन से पहले 21 शहरों के लिए फ्लाइट्स का संचालन हो रहा था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका