न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा / आज सामने आए 265 नए मामले, कैथल में एक ही कॉलोनी के 9 लोग कोरोना (+); कुल संक्रमित 2356

कैथल जिले में सोमवार दोपहर बाद जिला प्रशासन की चिंता उस समय बढ़ गई जब एक ही कॉलोनी में 9 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 01 Jun 2020 10:42:06

हरियाणा / आज सामने आए 265 नए मामले, कैथल में एक ही कॉलोनी के 9 लोग कोरोना (+); कुल संक्रमित 2356

हरियाणा में अनलॉक के पहले ही दिन 14 जिलों में 265 नए मामले सामने आए। इस के साथ ही यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2356 तक पहुंच गई है। हरियाणा में रिकवरी रेट 50% से नीचे आ गई है। यहां आज 7 लोग इस बीमारी से ठीक होकर घर गए। वहीं डबलिंग रेट 8 दिन पर आ गया है।
सोमवार को सबसे ज्यादा गुरुग्राम में 129, सिरसा में 28, फरीदाबाद में 25, रोहतक में 14, सोनीपत व हिसार में 13-13, कैथल व पलवल में 11-11, भिवानी में 5, झज्जर, फतेहाबाद व कुरुक्षेत्र में 4-4 तथा नूंह व जींद में दो-दो संक्रमित मिले। इसके साथ ही पलवल से 3 और पानीपत तथा सिरसा से दो-दो मरीज ठीक होकर घर लौटे।

कैथल जिले में सोमवार दोपहर बाद जिला प्रशासन की चिंता उस समय बढ़ गई जब एक ही कॉलोनी में 9 नए कोरोना संक्रमित केस सामने आए। पंत नगर के रिहायशी इलाके में 9 कोरोना पॉजिटिव आए हैं, इससे पहले 5 कोरोना पॉजिटिव आए थे। अब कैथल में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 29 हो गई है। पुलिस प्रशासन ने पूरे इलाके को सील कर दिया है। इस इलाके में किसी को भी नहीं आने जाने दिया जा रहा।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक संदिग्धों के सैंपल लेने का आंकड़ा 1,21,779 पर पहुंच गया है, जिसमें से 1,14,792 की रिपोर्ट नेगेटिव आई और 4 हजार 631 का इंतजार है। प्रत्येक 10 लाख पर संदिग्धों की जांच का आंकड़ा बढ़कर 4 हजार 804 पर पहुंच गया है।

हरियाणा में मरीजों का आंकड़ा 2356 पहुंचा


अमेरिका से लौटे 21 कोरोना पॉजिटिव के साथ गुड़गांव में 903, फरीदाबाद में 392, सोनीपत में 212, झज्जर में 101, नूंह में 72, अंबाला में 54, पलवल में 70, पानीपत में 69, पंचकूला में 27, जींद में 29, करनाल में 52, रोहतक में 45, महेंद्रगढ़ में 41, रेवाड़ी में 23, सिरसा में 43, फतेहाबाद में 19, यमुनानगर में 9, हिसार में 53, कुरुक्षेत्र में 35, भिवानी में 38, कैथल में 29, चरखी-दादरी में 21 संक्रमित मरीज हैं। इसके अलावा, मेदांता अस्पताल गुड़गांव में 14 इटली के नागरिकों को भी भर्ती करवाया गया था, जिन्हें हरियाणा ने अपनी सूची में जोड़ा है।

हरियाणा में अब कुल 1055 मरीज ठीक हो गए हैं। इनमें गुरुग्राम में 284, फरीदाबाद में 168, सोनीपत में 148, नूंह में 65, झज्जर में 92, अंबाला में 40, पलवल 44, पानीपत में 39, पंचकूला में 25, जींद में 24, करनाल में 20, यमुनानगर में 8, सिरसा में 11, रोहतक में 11, महेंद्रगढ़ में 19, भिवानी में 6, हिसार में 5, कैथल में 5, फतेहाबाद में 7, कुरुक्षेत्र में 13, चरखी दादरी में एक, रेवाड़ी में चार मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। 14 मरीज इटली के भी ठीक हुए हैं। अमेरिका से लौटे दो मरीज ठीक हुए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका