न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में कोरोना का कहर जारी, मरीजों का आंकड़ा 14 हजार के पार; केजरीवाल ने कहा - '...टेंशन नहीं '

दिल्ली में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे है। यहां पिछले 24 घंटों में 635 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 231 मरीज ठीक हुए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 25 May 2020 2:40:36

दिल्ली में कोरोना का कहर जारी, मरीजों का आंकड़ा 14 हजार के पार; केजरीवाल ने कहा - '...टेंशन नहीं '

कोरोना संक्रमितों की संख्या भारत में 1 लाख 39 हजार 237 हो चुकी है। सोमवार को दो बजे तक कोरोना के 701 नए मामले सामने आ चुके है। रविवार को देश में रिकॉर्ड 7111 संक्रमित मिले। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 13 दिन में दोगुना हो गई है। 11 मई को 70 हजार 767 मरीज थे। आज यह आंकड़ा 1 लाख 40 हजार के पार जा सकता है।
दिल्ली में 14 हजार के पार

दिल्ली में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे है। यहां पिछले 24 घंटों में 635 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 231 मरीज ठीक हुए हैं। इसके साथ ही यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14053 हो गई है। दिल्ली सरकार के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में एक भी मौत नहीं हुई, लेकिन डेथ समरी के आधार पर मौत के 15 मामले रिपोर्ट हुए हैं। कोरोना से दिल्ली में अब तक 276 मौतें हुई हैं।

दिल्ली में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 7006 है। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि पिछले 24 घंटों में कोई मौत नहीं हुई, लेकिन अस्पतालों द्वारा भेजी गई डेथ समरी के आधार पर डेथ ऑडिट कमेटी ने समीक्षा की तो मौत का आंकड़ा 261 से बढ़कर 276 हो गया। अभी दिल्ली का रिकवरी रेट 48.18% और मृत्यु दर 1.92% है।

संक्रमण के खिलाफ हमारी पूरी तैयारी : केजरीवाल

इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का दावा है कि दिल्ली सरकार कोरोना संक्रमण के खिलाफ पूरी तरह तैयार है। सीएम केजरीवाल के मुताबिक, दिल्ली में अभी भी करीब 2500 बेड कोरोना मरीजों के लिए खाली है। उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पताल 3829 बेड हैं, जिनमें से 3164 बेड में ऑक्सीजन उपलब्ध है।

वहीं, सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्राइवेट में 677 बेड हैं, जिनमें से 509 में कोरोना मरीज हैं, इसलिए कल सरकार ने आदेश जारी कर 117 अस्पतालों को 20 फीसदी बेड आरक्षित करने के निर्देश दिए हैं। अगर प्राइवेट में इलाज कराना है तो 2000 बेड अब उपलब्ध हैं। प्राइवेट अस्पताल में 72 वेंटिलेटर हैं, जिनमें से 15 ही इस्तेमाल हो रहे हैं।

चपेट में आकर ठीक होते रहें लोग तो टेंशन नहीं: केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि कोरोना वायरस लॉकडाउन में मिली छूट से घबराएं नहीं, कोरोना के जितने नए मरीज आ रहे उतने ही ठीक भी हो रहे। केजरीवाल ने कहा कि कोरोना अभी कहीं जानेवाला नहीं है, ऐसे में लॉकडाउन में ढील देना जरूरी था जिससे लोगों का काम चल सके। उन्होंने बताया कि जितने मरीज आ रहे लगभग उतने ही ठीक भी हो रहे। केजरीवाल ने कहा, 'कोरोना होता रहे, लेकिन लोग ठीक होकर घर जाते रहें तो दिक्कत नहीं है। बस मौत नहीं होनी चाहिए।' केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में ज्यादातर केस माइल्ड हैं, जिसमें थोड़ा सा बुखार या थोड़ी सी खांसी होती है। कई मरीजों में यह भी नहीं, उन्हें टेस्ट के बाद ही पता लगता है कि कोरोना है। ऐसे करीब 3314 लोगों का घर पर ही इलाज चल रहा है। वहीं 2 हजार के करीब मरीज हॉस्पिटलों में हैं। घर पर इलाज के दौरान टीम लगातार मरीज के टच में रहती है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ