न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ठिठुर रहा उत्तर भारत, राजस्थान के 18 शहरों में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे

जम्मू-कश्मीर से लेकर पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड समेत कई राज्य शीतलहर की चपेट में हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 21 Dec 2020 9:54:05

ठिठुर रहा उत्तर भारत, राजस्थान के 18 शहरों में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे

जम्मू-कश्मीर से लेकर पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड समेत कई राज्य शीतलहर की चपेट में हैं। हिमाचल के ज्यादातर इलाकों में तापमान जीरो से नीचे बना हुआ है। पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी से राजस्थान में शीतलहर का असर जारी है। सर्द हवाओं से रविवार को भी 18 शहरों में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे रहा। माउंट आबू में लगातार चौथे दिन पारा माइनस (-) 1.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार से शीतलहर का असर चूरू, झुंझुनूं और सीकर तक सिमट जाएगा।

मध्यप्रदेश में रात में पारा 10 डिग्री के नीचे

राजस्थान के अलावा अगर और राज्यों की बात करे तो बर्फीली हवा से मध्यप्रदेश में ठंड और बढ़ गई। सिवनी को छोड़कर सभी जिलों में रात में पारा 10 डिग्री के नीचे रहा। इसके अलावा 10 शहरों में तापमान 6 डिग्री से नीचे चला गया। भोपाल में रात का तापमान दूसरे दिन भी सामान्य से 4 डिग्री कम 6.8 डिग्री दर्ज किया गया। उज्जैन में कोल्ड डे रहा। जबलपुर, उमरिया और रीवा जिलों में शीतलहर चली।

छत्तीसगढ़ में रात का तापमान सामान्य से नीचे

छत्तीसगढ़ के ज्यादातर हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से नीचे चला गया है। अंबिकापुर के सामरी-मैनपाट में मिनिमम टेंपरेचर 4 से 5 डिग्री पहुंच गया है। रविवार को बिलासपुर में शीतलहर चली। मैदानी इलाकों में दुर्ग सबसे ठंडा रहा। लालपुर मौसम केंद्र के मुताबिक प्रदेश में आज भी कड़ाके की ठंड रहेगी।

दिल्ली में पिछले साल की अपेक्षा इस साल ज्यादा ठंड

राजधानी दिल्ली में 5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। पिछले दिनों की अपेक्षा आज का तापमान 2 डिग्री ज्यादा, जिसके चलते लोगों को मामूली राहत महसूस हुई है। इससे पहले दिल्ली-एनसीआर में 3.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान ने सर्दी के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दिल्ली में रह रहे लोगों का कहना है कि पिछले साल की अपेक्षा इस साल ज्यादा ठंड है, जिसके चलते सुबह-सुबह काम करने में परेशानी आ रही है।

हरियाणा में लगातार तीसरे दिन भी पाला जमा

हरियाणा का नारनौल शिमला से करीब साढ़े तीन गुना ज्यादा ठंडा रहा। कुछ इलाकों में लगातार तीसरे दिन भी पाला जमा। अंबाला में अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री पर आ गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सोमवार को भी पाला जम सकता है। हालांकि, अगले 24 घंटे में 2 से 3 डिग्री तापमान बढ़ने के आसार हैं। 21 से 24 दिसंबर तक धुंध गहरा सकती है।

बिहार दूसरे दिन भी शीतलहर की चपेट में

बिहार दूसरे दिन भी शीतलहर की चपेट में रहा। सभी जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि रविवार को भी गया सबसे ठंडा रहा। इसके अलावा सभी जिलों के तापमान 6 से 9 डिग्री के बीच रहा। अभी 2 दिनों तक कहीं-कहीं कोहरे का भी सामना करना पड़ सकता है।

आपको बता दे, कश्मीर में खून जमाने वाली ठंड से लोग कांप उठे हैं। शनिवार को श्रीनगर का न्यूनतम तापमान -6.6 और जम्मू का 3.3 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले सात दिनों से धुंध और कोहरे से कांप रहे लोगों को धूप के बाद मामूली राहत मिली है। मौसम विभाग के उप निदेशक मुख्तार अहमद ने कहा कि 21 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते वादी के उच्च पर्वतीय इलाकों में हलका हिमपात व बारिश हो सकती है जो 22 शाम तक जारी रहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती