न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चूरू: कोहरे के कारण जीप और ट्रक में टक्कर, एक परिवार के 6 लोगों की मौत

चूरू जिले के भानीपुरा में सोमवार सुबह कोहरे के कारण ट्रक और जीप की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई। इनमें 4 महिलाएं हैं। वहीं, 2 लोग गंभीर हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 07 Dec 2020 5:21:19

चूरू: कोहरे के कारण जीप और ट्रक में टक्कर, एक परिवार के 6 लोगों की मौत

चूरू जिले के भानीपुरा में सोमवार सुबह कोहरे के कारण ट्रक और जीप की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई। इनमें 4 महिलाएं हैं। वहीं, 2 लोग गंभीर हैं। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भिजवाया गया।

जानकारी के अनुसार, सुबह एक जीप रावतसर से डूंगरगढ़ जा रही थी। इस दौरान करीब 10:45 बजे भानीपुरा के पास कोहरे के कारण जीप सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। जीप में सवार 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो घायलों को सादुलशहर के राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जीप में सवार सभी लोग एक परिवार के बताए जा रहे हैं, जो शोक सभा में शामिल होने जा रहे थे। माना जा रहा है कि कोहरा होने के बाद भी गाड़ी तेज रफ्तार में होने की वजह से हादसा हुआ है। हादसे के बाद ट्रक के खलासी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, ड्राइवर मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है। टक्कर के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया। जिसे मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने खुलवाया।

इन लोगों की हुई मौत

- लालाराम पुत्र केशुराम जाट
- रेश्मी पत्नी मलूराम नाई
- कानाराम पुत्र देवकरण नाई
- लीला पत्नी पवनकुमार नाई
- कमला पत्नी कानाराम नाई
- सीमा पत्नि नोपाराम नाई

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक परिवार के समाज के लोग राजकीय अस्पताल पहुंचे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग

पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री

राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा

LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम

स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे

पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव

असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका

सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव

विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात

वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान

घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत

हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त

मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज

मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री