न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तराखंड : नदी किनारे पड़ा मिला कैटरिंग व्यवसायी का शव, गोली मारकर हुई हत्या, घटना स्थल से बरामद हुआ लोडेड तमंचा

बुधवार सुबह बेरिया दौलत लिंक मार्ग पर गांव फतहपुर गांगुली नदी किनारे व्यवसायी का शव पड़ा मिला। उत्तराखंड के बाजपुर में कैटरिंग व्यवसायी की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 28 Oct 2020 10:32:48

उत्तराखंड : नदी किनारे पड़ा मिला कैटरिंग व्यवसायी का शव, गोली मारकर हुई हत्या, घटना स्थल से बरामद हुआ लोडेड तमंचा

गांव बैरिया दौलत निवासी प्रेम सिंह (43) मंगलवार शाम पांच बजे बाइक से बरहैनी जाने की बात कहकर घर से निकला था। लेकिन बुधवार सुबह बेरिया दौलत लिंक मार्ग पर गांव फतहपुर गांगुली नदी किनारे व्यवसायी का शव पड़ा मिला। उत्तराखंड के बाजपुर में कैटरिंग व्यवसायी की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना स्थल से 315 बोर का लोडेड तमंचा बरामद हुआ है। मृतक की पत्नी मंजू की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

जेब में मिले आधार कार्ड से मृतक की शिनाख्त प्रेम सिंह निवासी बैरिया दौलत के रूप मे हुई। मृतक के शरीर पर गोलियों के दो निशान मिले। एक गोली पीठ पर दूसरी बायीं कनपटी से सटा कर मारी गई थी। एएसपी राजेश भट्ट, सीओ दीपशिखा अग्रवाल, एसओजी प्रभारी जसविंदर सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। सीओ ने बताया कि प्रेम सिंह बाइक को बेरिया दौलत स्थित मीट विक्रेता के पास खड़ी करके पैदल गया था। पुलिस को घटना स्थल से खोखा बरामद नहीं हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार मृतक की चार बेटियां हैं।

news,latest news,news in hindi,crime news,uttarakhand,murder incident

घटनास्थल से तीन मीटर की दूरी पर मिला लोडेड 315 बोर का तमंचा पुलिस के लिए पहेली बना हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि हत्यारे घटना के बाद जल्दबाजी में तमंचा छोड़कर फरार हो गए। इधर, परिजनों ने बताया कि प्रेम सिंह की किसी से कोई रंजिश नहीं थी जबकि घटना रंजिश की तरफ इशारा कर रही है।

एसएसपी डीएस कुंवर ने प्रेम सिंह हत्या का खुलासा करने के लिए सीओ दीपशिखा अग्रवाल, एसओ प्रभात कुमार और एसओजी जसविंदर सिंह और बाजपुर कोतवाल आईपीएस सर्वेश पवार के नेतृत्व में चार टीमों का गठन किया है। एएसपी राजेश भट्ट ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी की फुटेजों को भी खंगाला जा रहा है। इधर, थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि बेरिया दौलत स्थित मीट विक्रेता सहित अन्य कई लोगों से पूछताछ की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?